Sachin Tendulkar Twitter: ट्विटर पर सचिन तेंदुलकर के फॉलोवर्स की संख्या 30 मिलियन (3 करोड़) के पार पहुंच गई है। वे ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय क्रिकेटरों में दूसरे नंबर पर हैं। पहले नंबर पर भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली हैं। कोहली के 3 करोड़ 9 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं। सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर फॉलोवर्स की संख्या 3 करोड़ से ज्यादा होने पर खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट कर अपने फैन्स को धन्यवाद दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘वर्षों से हर एक व्यक्ति से मिल रहे समर्थन बहुत बहुत खुश हूं। हमारा परिवार 30 मिलियन बड़ा हो गया है। धन्यवाद!’
ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय शख्सियतों में सचिन तेंदुलकर 7वें नंबर पर हैं। पहले नंबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। ट्विटर पर मोदी के फॉलोवर्स की संख्या 49.2 मिलियन (4 करोड़ 92 लाख) से ज्यादा है। दूसरे नंबर पर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान हैं। उनके ट्विटर पर 3 करोड़ 86 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं। इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हैं। बिगबी के फॉलोवर्स की संख्या 3 करोड़ 80 लाख से ज्यादा है।
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय भी रहते हैं। वे अब तक 3253 ट्वीट कर चुके हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट ट्वीट में लिखा, ‘ऐसा देखा है मैंने; कुछ ना कहो तो बढ़ जाते हैं नम्बर, जैसे घने वृक्ष के टैनें, चलो आज फिर आजमाते हैं ये बवंडर, नींद भर चली है, बोझिल हैं नैनें।’ ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाली भारतीय हस्तियों में सिर्फ एक महिला (दीपिका पादुकोण) हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका इस सूची में नौवें नंबर पर हैं। उनके 2 करोड़ 64 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं। दीपिका इन दिनों ट्विटर पर ज्यादा इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहती हैं।
[bc_video video_id=”6069022742001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
चौथे नंबर पर बॉलीवुड के मोस्ट एलिजबल बैचलर सलमान खान हैं। ट्विटर पर सलमान के फॉलोवर्स की संख्या 3 करोड़ 76 लाख से ज्यादा है। पांचवें नंबर पर बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार हैं। अक्षय के फॉलोवर्स की संख्या 3 करोड़ 15 लाख से ज्यादा है। अक्षय भी आजकल ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं। आठवें नंबर पर देश के प्रधानमंत्री का आधिकारिक कार्यालय यानी पीएमओ है। पीएमओ के फॉलोवर्स की संख्या 2 करोड़ 99 लाख से ज्यादा है। इस सूची में 10वें नंबर पर बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन हैं। ऋतिक के फॉलोवर्स की संख्या 2 करोड़ 60 लाख से ज्यादा है।
Not Out!
Be it on ground or on social media, the Master Blaster is always breaking records!
Congratulations, @sachin_rt for reaching 30M on Twitter…
Millions more to come
Footage courtesy- @T20AllStars pic.twitter.com/5C9Zg3vP8j— 100MB (@100MasterBlastr) August 8, 2019