SA vs SL ICC ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के चौथे मैच में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन से हराया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। साउथ अफ्रीका की टीम ने वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। पहली बार वर्ल्ड कप के किसी मैच में तीन शतक लगे। एडेन मार्करम ने वर्ल्ड कप की सबसे तेज शतक जड़ा। साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ 50 ओवर में 5 विकेट पर 428 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने 100, रॉसी वेन डेर डुसेन ने 108 और एडेन मार्करम ने 106 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की पारी में 14 छक्के लगे। श्रीलंका की टीम ने 429 रन के टारगेट के जवाब में 44.5 ओवर में 326 रन बनाए। चरिथ असलंका ने 79, कुसल मेंडिस ने 76 और दासुन शनाका ने 68 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्जी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। इसके अलावा मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा और केशव महाराज ने 2-2 विकेट लिए। लुंगी एनगिडी ने 1 विकेट लिया। पढ़ें साउथ अफ्रीका-श्रीलंका के बीच मैच का बॉल टू बॉल स्कोर। पढ़ें भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप मैच से जुड़े अपडेट्स

Live Updates

SA vs S score 2023: वर्ल्ड कप में 2023 के इस मैच को लेकर दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 6 बार हराया और 1 बार हारा है।

15:21 (IST) 7 Oct 2023
SA vs SL Live Score 2023: क्विंटन डीकॉक और रस्सी वैन डेर डुसेन क्रीज पर

साउथ अफ्रीका की टीम ने 16 ओवर में 1 विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। क्विंटन डीकॉक 38 और रस्सी वैन डेर डुसेन 43 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 86 गेंद पर 81 रन की साझेदारी हुई।

14:58 (IST) 7 Oct 2023
SA vs SL Live Score 2023: क्विंटन डीकॉक और रस्सी वैन डेर डुसेन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

साउथ अफ्रीका की टीम ने 11 ओवर में 1 विकेट पर 64 रन बनाए। क्विंटन डीकॉक 22 और रस्सी वैन डेर डुसेन 33 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 56 गेंद पर 54 रन की साझेदारी हुई।

14:32 (IST) 7 Oct 2023
SA vs SL Live Score 2023: श्रीलंका की किफायती गेंदबाजी

छह ओवर का खेल हो चुका है और साउथ अफ्रीका ने एक विकेट खोकर 31 रन बना लिए हैं। मधुशंका ने किफायती गेंदबाजी की है और तीन ओवर में 17 रन दिए।

14:25 (IST) 7 Oct 2023
SA vs SL Live Score 2023: डिकॉक की शानदार बल्लेबाजी

तीसरे ओवर में रजिता ने 9 रन दिए। ओवर की पहली गेंद पर डिकॉक ने एक्सट्रा कवर पर चौका लगाया। वहीं अगली गेंद एक बार फिर उसी ओर शानदार बाउंड्री जड़ी।

14:23 (IST) 7 Oct 2023
SA vs SL Live Score 2023: टेंबा बावुमा आउट

साउथ अफ्रीका को दूसरे ही ओवर में बड़ा झटका लगा। ओवर की चौथी गेंद पर टेंबा बावुमा एलबीडब्ल्यू हो गए। मधुशंका की शानदार गेंद। वह 5 गेंद पर 8 रन बनाकर वह वापस लौट गए।

14:09 (IST) 7 Oct 2023
SA vs SL Live Score 2023: साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू

साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। पहले ओवर में कासुन रजिता ने पांच रन दिए। ओवर की आखिरी गेंद पर बावुमा ने बैडकवर्ड पॉइंट पर चौका जमाया।

13:41 (IST) 7 Oct 2023
SA vs SL Live Score 2023: ये है श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: कुसल परेरा, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरित असालंका, धनंजय डिसिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, कसुन रजिता।

13:40 (IST) 7 Oct 2023
SA vs SL Live Score 2023: ये है साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा।

13:38 (IST) 7 Oct 2023
SA vs SL Live Score 2023: श्रीलंका ने गेंदबाजी चुनी, साउथ अफ्रीका की पहले बैटिंग

नई दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। इसका मतलब है कि टेम्बा बावुमा की अगुआई वाली साउथ अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

SA vs SL score 2023:दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी टेम्बा बावुमा, क्विंटन डी कॉक, हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर के साथ व्यवस्थित है। गेंदबाजी उतनी ही कम. दो स्पिनर? टेम्बा बावुमा ने शुक्रवार को कहा कि अभी फैसला नहीं हुआ है, लेकिन केशव महाराज की जगह पक्की लग रही है। महेश तीक्ष्णा ने सितंबर 2021 में कोलंबो में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया और 37 रन देकर 4 विकेट लिए। लेकिन हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण वह अनुपलब्ध हैं। इसका मतलब हैं डुनिथ वेल्लालगे के लिए मौका है, जिन्होंने कभी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेला है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ श्रीलंका का दारोमदार स्पिनर्स पर होगा। कंधे की चोट के कारण कुसल परेरा का खेलना संदिग्ध है।