SA vs SL ICC ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के चौथे मैच में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन से हराया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। साउथ अफ्रीका की टीम ने वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। पहली बार वर्ल्ड कप के किसी मैच में तीन शतक लगे। एडेन मार्करम ने वर्ल्ड कप की सबसे तेज शतक जड़ा। साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ 50 ओवर में 5 विकेट पर 428 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने 100, रॉसी वेन डेर डुसेन ने 108 और एडेन मार्करम ने 106 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की पारी में 14 छक्के लगे। श्रीलंका की टीम ने 429 रन के टारगेट के जवाब में 44.5 ओवर में 326 रन बनाए। चरिथ असलंका ने 79, कुसल मेंडिस ने 76 और दासुन शनाका ने 68 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्जी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। इसके अलावा मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा और केशव महाराज ने 2-2 विकेट लिए। लुंगी एनगिडी ने 1 विकेट लिया। पढ़ें साउथ अफ्रीका-श्रीलंका के बीच मैच का बॉल टू बॉल स्कोर। पढ़ें भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप मैच से जुड़े अपडेट्स
SA vs S score 2023: वर्ल्ड कप में 2023 के इस मैच को लेकर दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 6 बार हराया और 1 बार हारा है।
साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन से हराया। मथिसा पथिराना के तौर पर श्रीलंका का आखिरी विकेट गिरा। उन्होंने 5 रन बनाए। कगिसो रबाडा को विकेट मिला। श्रीलंका की टीम ने 429 रन के टारगेट के जवाब में 44.5 ओवर में 326 रन बनाए। चरिथ असलंका ने 79, कुसल मेंडिस ने 76 और दासुन शनाका ने 68 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्जी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। इसके अलावा मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा और केशव महाराज ने 2-2 विकेट लिए। लुंगी एनगिडी ने 1 विकेट लिया।
कसुन रजिथा 30 गेंद पर 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। गेराल्ड कोएत्जी को विकेट मिला। मथीसा पथिराना 5 रन बनाकर क्रीज पूर। श्रीलंका का स्कोर 43.4 ओवर में 9 विकेट पर 322 रन। जीत के लिए 38 गेंद पर 107 रन की दरकार।
दासुन शनाका 62 गेंद पर 68 रन बनाकर आउट। कसुन रजिथा 9 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 44 गेंद पर 58 रन की साझेदारी हुई। श्रीलंका का स्कोर 39.4 ओवर में 8 विकेट पर 291 रन। जीत के लिए 62 गेंद पर 138 रन चाहिए। मथिसा पथिराना नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।
श्रीलंका की टीम ने 37 ओवर में 7 विकेट पर 269 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 78 गेंद पर 160 रन चाहिए। दासुन शनाका 54 और कसुन रजिथा 7 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 29 गेंद पर 36 रन की साझेदारी हुई। गेराल्ड कोएत्जी के एक ही ओवर में 23 रन बने। दासुन शनाका ने पहली गेंद पर 6 छक्का लगाया। इसके बाद लगातार 4 चौके जड़े।
चरित असालंका की जगह डुनिथ वेलालगे आए और वेलालगे गए। गेराल्ड कोएत्जी ने 33वें ओवर की दूसरी गेंद पर उनको विकेट के पीछे हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच कराया। वेलालगे खाता भी नहीं खोल पाए। वेलालगे की जगह कसुन रजिता बल्लेबाजी के लिए आए।
32 ओवर का मैच हो चुका है। श्रीलंका का स्कोर 6 विकेट पर 232 रन है। लुंगी एनगिडी ने ओवर की आखिरी गेंद पर चरित असालंका विकेट झटका। उन्होंने असालंका को रीजा हेंड्रिक्स के हाथों कैच कराया। असालंका 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 65 गेंद में 79 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दासुन शनाका के 35 गेंद में 24 रन हैं।
मार्को यानसेन 30वां ओवर लेकर आए। चरित असालंका ने उनकी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। दासुन शनाका ने पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। इस ओवर से श्रीलंका के खाते में 13 रन आए। उसका स्कोर 5 विकेट पर 214 रन है। असालंका के 58 गेंद में 69 रन हैं। दासुन शनाका के 30 गेंद में 18 रन हैं।
28 ओवर का खेल हो चुका है। श्रीलंका का स्कोर 5 विकेट पर 196 रन है। चरित असालंका के 52 गेंद में 60 रन हैं। दासुन शनाका के 23 गेंद में 10 रन हैं। दोनों के बीच 47 गेंद में 46 रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका को अभी जीत के लिए 22 ओवर में 233 रन बनाने हैं।
23 ओवर का खेल हो चुका है। श्रीलंका का स्कोर 5 विकेट पर 162 रन है। दासुन शनाका के 9 गेंद में 4 रन हैं। चरित असालंका के 36 गेंद में 35 रन हैं। श्रीलंका को अब 27 ओवर में 268 रन बनाने हैं और उसके सिर्फ 5 विकेट गिरना शेष हैं।
श्रीलंका को पांचवां झटका 21वें ओवर की पहली गेंद पर लगा। केशव महाराज ने धनंजय डिसिल्वा को स्थानापन्न फेहलुकवायो के हाथों कैच कराया। धनंजय 14 गेंद में 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। धनंजय की जगह दासुन शनाका बल्लेबाजी के लिए आए। इससे पहले 20 ओवर में श्रीलंका का 4 विकेट पर 150 रन था। चरित असालंका के 28 गेंद में 27 रन थे।
17 ओवर का खेल हो चुका है। श्रीलंका का स्कोर 4 विकेट पर 123 रन है। धनंजय डिसिल्वा के 7 गेंद में 8 और चरित असालंका के 17 गेंद में 8 रन हैं। दोनों के बीच अब तक 23 गेंद में सिर्फ 13 रन की साझेदारी ही की है। श्रीलंका को अभी जीत के लिए 33 ओवर में 306 रन चाहिए।
14वां ओवर गेराल्ड कोएत्जी लेकर आए। गेराल्ड कोएत्जी ने दूसरी ही गेंद पर उन्होंने साउथ अफ्रीका को चौथी सफलता दिलाई। सदीरा समरविक्रमा ने गेराल्ड कोएत्जी की गेंद को मिड-ऑन के ऊपर से मारने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग मिस कर गए और मार्को यानसेन ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। सदीरा समरविक्रमा 19 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए।
कगिसो रबाडा ने 13वें ओवर की चौथी गेंद पर श्रीलंका को बड़ा झटका दिया। उन्होंने विकेट के पीछे हेनरिक क्लासेन के हाथों कुसल मेंडिस को आउट कराया। कुसल मेंडिस 42 गेंद में 76 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कुसल मेंडिस की जगह चरित असालंका बल्लेबाजी के लिए आए हैं। श्रीलंका का स्कोर 3 विकेट पर 111 रन है।
मार्को यानसेन ने ही श्रीलंका को दूसरा झटका दिया। आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर मार्को यानसेन ने कुसल परेरा को बोल्ड कर दिया। वह 15 गेंद में सिर्फ 7 रन ही बना पाए। कुसल परेरा की जगह सदीरा समरविक्रमा बल्लेबाजी के लिए आए हैं। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर चौका लगाकर खाता खोला। आठ ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट पर 71 रन है। कुसल मेंडिस के 29 गेंद में 57 रन हैं।
छठी ओवर की पांचवीं गेंद पर श्रीलंका ने अपना पचासा पूरा किया। इसके साथ ही कुसल मेंडिस ने भी 25 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर पचासा पूरा किया। उन्होंने अर्धशतक पूरा करने में 6 छक्के लगाए। छह ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर 54 रन है। कुसल मेंडिस के 26 गेंद में 51 रन हैं। कुसल परेरा 8 गेंद खेलने के बाद भी अपना खाता नहीं खोल पाए हैं।
श्रीलंकाई पारी के 5 ओवर का मैच हो चुका है। पांच ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 1 विकेट पर 37 रन है। कुसल मेंडिस के 22 गेंद में 35 रन हैं। कुसल परेरा 5 गेंद खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल पाए हैं। पांचवां ओवर लुंगी एनगिडी लेकर आए। उनके इस ओवर की तीसरी गेंद पर कुसल मेंडिस ने छक्का लगाया था। कुसल मेंडिस ने पांचवीं गेंद पर भी छक्का लगाया। कुसल मेंडिस ने आखिरी गेंद पर भी छक्का लगाया। एनगिडी के इस ओवर से श्रीलंका के खाते में 18 रन आए।
मार्को येनसेन ने पथुम निसांका को पवेलियन भेजा। वह बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे। श्रीलंका का स्कोर 1.2 ओवर में 1 रन पर 1 विकेट। कुसल मेंडिस पहली ही गेंद पर रिव्यू लेकर एलबीडब्ल्यू से बचे। कुसल परेरा बगैर खाता खोले क्रीज पर।
श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। पहले ओवर के बाद टीम ने 1 रन बनाए हैं। जीत के लिए 428 रन बना लिए हैं। लेग बाय से खाता खुला। पथुम निसांका बगैर खाता खोले और कुसल परेरा बगैर खाता खोले क्रीज पर। लुंगी एनगिडी ने साउथ अफ्रीका के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की।
साउथ अफ्रीका की टीम ने वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है। पहली बार वर्ल्ड कप के किसी मैच में तीन शतक लगे। एडेन मार्करम ने वर्ल्ड कप की सबसे तेज शतक जड़ा। साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ 50 ओवर में 5 विकेट पर 428 रन बनाए। । क्विंटन डीकॉक ने 100, रस्सी वेन डेर डुसेन ने 108 और एडेन मार्करम ने 106 रन बनाए। डेविड मिलर 38 और मार्को येनसेन 11 रन बनाकर नाबाद रहे।
एडेन मार्कराम को दिलशान मदुशंका ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 54 गेंद पर 106 रन बनाए। डेविड मिलर 19 और मार्को येनसेन 3 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका का स्कोर 48 ओर में 5 विकेट पर 396 रन। श्रीलंका की टीम 4 ओवर से पीछे चल रही है। यानी सर्कल में एक अधिक फील्डर रखना होगा।
एडेन मार्कराम ने 49 गेंद पर शतक जड़ा। उन्होंने वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जड़ दिया है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 46 ओवर में 4 विकेट पर 376 रन। डेविड मिलर 7 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 16 गेंद पर 34 रन की साझेदारी।
हेनरिक क्लासेन 32 रन बनाकर आउट। उन्होंने सिर्फ 20 गेंद का सामना किया। कसुन रजिथा को विकेट मिला। एडेन मार्करम 86 रन बनाकर बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका का स्कोर 44 ओवर में 4 विकेट पर 352 रन बना लिए हैं। डेविड मिलर 2 रन बनाकर क्रीज पर।
डुनिथ वेल्लालगे के एक ही ओवर में 19 रन बने। हेनरिक क्लासेन ने लगातार दो छक्के जड़े। दूसरा छक्का इतनी दूर मारा कि गेंद गुम हो गई। साउथ अफ्रीका ने 40 ओवर में 3 विकेट पर 291 रन बनाए। एडेन मार्कराम 44 और हेनरिक क्लासेन 18 रन बनाकर क्रीज पर।
रस्सी वेन डेर डुसेन 108 रन बनाकर आउट। डुनिथ वेल्लालगे को विकेट मिला। एडेन मार्कराम 36 रन बनाकर क्रीज पर। हेनरिक क्लासेन नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका का स्कोर 37.3 ओवर में 3 विकेट पर 265 रन।
रस्सी वेन डेर डुसेन ने शतक जड़ा। उन्होंने 103 गेंद शतक पूरा किया। वह अबतक 12 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं। एडेन मार्कराम 25 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 26 गेंद पर 31 रन की साझेदारी। साउथ अफ्रीका का स्कोर 35 ओवर में 2 विकेट पर 245 रन।
क्विंटन डीकॉक शतक जड़ने के बाद पवेलियन लौटे। उनका यह आखिरी वनडे वर्ल्ड कप है। उन्होंने 84 गेंद पर 100 रन बनाए। रस्सी वेन डेर डुसेन के साथ उन्होंने 174 गेंद पर 204 रन की साझेदारी की। डुसेन 95 गेंद पर 96 रन बनाकर क्रीज पर।
श्रीलंका के खिलाफ साउथ अफ्रीका बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा है। रस्सी वेन डेर डुसेन 86 और क्विंटन डीकॉक 92 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 164 गेंद 186 रन की साझेदारी हुई। साउथ अफ्रीका का स्कोर 29 ओवर में 1 विकेट पर 196 रन।
साउथ अफ्रीका ने 25 ओवर में 1 विकेट पर 158 रन बना लिए हैं। रस्सी वेन डेर डुसेन 71 रन और क्विंटन डीकॉक 75 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 140 गेंद पर 148 रन की साझेदारी।
क्विंटन डीकॉक ने 61 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। रस्सी वेन डेर डुसेन 64 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 120 गेंद पर 116 रन की साझेदारी। साउथ अफ्रीका का स्कोर 21.4 ओवर में 1 विकेट पर 126 रन।
रस्सी वैन डेर डुसेन ने अर्धशतक जड़ा। वह 52 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 51 रन बनाकर क्रीज पर। क्विंटन डीकॉक 42 रन बनाकर क्रीज पर। 97 गेंद पर 94 रन की साझेदारी। साउथ अफ्रीका का स्कोर 17.5 ओवर में 1 विकेट पर 104 रन।
SA vs SL score 2023:दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी टेम्बा बावुमा, क्विंटन डी कॉक, हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर के साथ व्यवस्थित है। गेंदबाजी उतनी ही कम. दो स्पिनर? टेम्बा बावुमा ने शुक्रवार को कहा कि अभी फैसला नहीं हुआ है, लेकिन केशव महाराज की जगह पक्की लग रही है। महेश तीक्ष्णा ने सितंबर 2021 में कोलंबो में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया और 37 रन देकर 4 विकेट लिए। लेकिन हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण वह अनुपलब्ध हैं। इसका मतलब हैं डुनिथ वेल्लालगे के लिए मौका है, जिन्होंने कभी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेला है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ श्रीलंका का दारोमदार स्पिनर्स पर होगा। कंधे की चोट के कारण कुसल परेरा का खेलना संदिग्ध है।