Cricket World Cup 2023, SA vs NED: आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप के 15वें मुकाबले में नीदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका को 38 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बारिश के कारण देर से शुरू होने के कारण मैच 50 की जगह 43-43 ओवर का हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड्स ने 43 ओवर में 8 विकेट पर 245 रन बनाए। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स 69 गेंद में 78 और आर्यन दत्त 9 गेंद में 23 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच 9वें विकेट के लिए 19 गेंद में 41 रन की नाबाद साझेदारी हुई। साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी, मार्को यानसेन और कगिसो रबाडा ने 2-2 विकेट लिए। 246 रन के टारगेट के जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 42.5 ओवर में 207 रन पर ऑल आउट हो गई। डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। इसके अलावा केशव महाराज ने 40 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 28 और गेराल्ट कोएटजी ने 22 रन बनाए। नीदरलैंड्स के लिए लोगन वैन बीक ने 3 विकेट लिए। इसके अलावा पॉल वेन मीकेरेन, रिलोफ वान डेर मेरवे और बास डी लीडे ने 2-2 विकेट लिए। नीदरलैंड्स की टीम ने वनडे वर्ल्ड कप में पहली बार किसी टेस्ट प्लेइंग नेशन को हराया। वर्ल्ड कप में 3 दिन में 2 उलटफेर हुए हैं। इससे पहले रविवार को अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराया था। साउथ अफ्रीका की टीम 3 में से 2 मैच जीतकर अंक तालिका में तीसरे नंबर है। उसे अगला मैच 21 अक्टूबर को इंग्लैंड से खेलना है। नीदरलैंड्स की टीम 3 में से 1 मैच जीतकर अंक तालिका में 8वें नंबर पर है। उसे अगला मैच 21 अक्टूबर को श्रीलंका से खेलना है। बारिश के कारण नीदरलैंड्स और साउथ अफ्रीका के बीच मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होना था, लेकिन बारिश के कारण तय समय पर नहीं हो पाया। दोपहर ढाई बजे टॉस हुआ। इसके बाद फिर बारिश आ गई। बारिश रुकने के बाद फैसला हुआ कि शाम 4 बजे पहली गेंद डाली गई। साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स दोनों ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन में 1-1 बदलाव किए। तबरेज शम्सी की जगह गेराल्ड कोएत्जी, जबकि रेयान केलिन की जगह लोगान वैन बीक आखिरी एकादश का हिस्सा बने। साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स मैच की बॉल टू बॉल कॉमेंट्री पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ICC Cricket World Cup, 2023
South Africa
207 (42.5)
Netherlands
245/8 (43.0)
Match Ended ( Day – Match 15 )
Netherlands beat South Africa by 38 runs
South Africa vs Netherlands World Cup 2023: साउथ अफ्रीका को नीदरलेंड्स ने हराकर इतिहास रचा
विश्व कप के 15वें मुकाबले में नीदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका को 38 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया। 246 रन के टारगेट के जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 42.5 ओवर में 207 रन पर ऑल आउट हो गई। केशव महाराज के तौर पर साउथ अफ्रीका का आखिरी विकेट गिरा। उन्होंने 40 रन बनाए। उनके अलावा डेविड मिलर ने 43 रन बनाए। इसके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 28 और गेराल्ट कोएटजी ने 22 रन बनाए। नीदरलैंड्स के लिए लोगन वैन बीक ने 3 विकेट लिए। इसके अलावा पॉल वेन मीकेरेन, रिलोफ वान डेर मेरवे और बास डी लीडे ने 2-2 विकेट लिए। नीदरलैंड्स की टीम ने वनडे वर्ल्ड कप में पहली बार किसी टेस्ट प्लेइंग नेशन को हराया।
नीदरलैंड्स जीत की ओर बढ़ रहा है। केशव महाराज 27 और लुंगी एनगिडी 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वह साउथ अफ्रीका की हार को थोड़ी देर के लिए टाल सकते हैं, लेकिन इसे जीत में नहीं बद सकते। साउथ अफ्रीका का स्कोर 41 ओवर में 9 विकेट पर 191 रन। जीत के लिए 12 गेंद पर 55 रन चाहिए।
नीदरलैंड्स वर्ल्ड कप 2023 में बड़े उलटफेर 1 विकेट दूर है। साउथ अफ्रीका की टीम का स्कोर 35 ओवर में 8 विकेट पर 166 रन। जीत के लिए 47 गेंद पर 80 रन चाहिए। कगिसो रबाडा 9 रन बनाकर आउट। बास डी लीडे का विकेट गिरा। केशव महाराज 9 रन बनाकर क्रीज पर।
नीदरलैंड्स वर्ल्ड कप 2023 में बड़ा उलटफेर करने की तैयारी में। साउथ अफ्रीका की टीम 246 का टारगेट चेज करते हुए बैकफुट पर है। 31 ओवर में टीम का स्कोर 7 विकेट पर 145 रन। जीत के लिए 72 गेंद पर 101 रन चाहिए। गेराल्ड कोएटजी 20 और नए बल्लेबाज के तौर पर केशव महाराज क्रीज पर। डेविड मिलर 43 रन बनाकर आउट। रिलोफ वेन डेर मेरवे ने विकेट झटका।
नीदरलैंड्स वर्ल्ड कप 2023 में दूसरे उलटफेर की पटकथा लिख रहा है। साउथ अफ्रीका की टीम 246 का टारगेट चेज करते हुए बैकफुट पर है। 29 ओवर में टीम का स्कोर 6 विकेट पर 139 रन। जीत के लिए 84 गेंद पर 107 रन चाहिए। गेराल्ड कोएटजी 18 और डेविड मिलर 39 रन बनाकर क्रीज पर। मिलर का कैच छोड़ना नीदरलैंड्स को भारी पड़ सकता है।
हेनरिक क्लासेन को लोगन वैन बीक ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 28 रन बनाए। साउथ अफ्रीका का स्कोर 19 ओवर में 5 विकेट पर 89 रन। जीत के लिए 157 रन चाहिए। डेविड मिलर 18 रन बनाकर क्रीज पर। ममार्को यानसेन नए बल्लेबाज हैं।
साउथ अफ्रीका की टीम ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 73 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 173 रन चाहिए। डेविड मिलर 14 और हेनरिक क्लासेन 17 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 28 गेंद पर 29 रन की साझेदारी।
रस्सी वान डेर डुसेन को रिलोफ वेन डेर मेरवे ने 4 रन पर पवेलियन भेजा। हेनरिक क्लासेन 2 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज डेविड मिलर हैं। साउथ अफ्रीका वे 11.4 ओवर में 4 विकेट पर 44 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 202 रन चाहिए।
एडेन मार्कराम को पॉल वैन मीकेरेन ने पवेलियन भेजा। साउथ अफ्रीका का स्कोर 10.4 ओवर में 3 विकेट पर 42 रन। जीत के लिए 204 रन की दरकार। रस्सी वान डेर डुसेन 4 और हेनरिक क्लासेन क्रीज पर।
रिलोफ वेन डेर मेरवे ने साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका दिया। उन्होंने टेम्बा बावुमा को पवेलियन भेजा। उन्होंने 16 रन बनाए। रस्सी वान डेर डुसेन 3 और एडेम मार्कराम 1 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका का स्कोर 10 ओवर में 2 विकेट पर 41 रन। जीत के लिए 205 रन और चाहिए।
साउथ अफ्रीका का पहला विकेट गिरा। क्विंटन डीकॉक 20 रन बनाकर आउट। कॉलिन एकरमैन ने विकेट लिया। टेम्बा बावुमा 16 रन क्रीज पर। साउथ अफ्रीका का स्कोर 8.2 ओवर में 1 विकेट पर 36 रन। जीत के लिए 210 रन की दरकार।
साउथ अफ्रीका की टीम ने 6 ओवर में बगैर विकेट के 31 रन बना लिए हैं। टेम्बा बावुमा 16 और क्विंटन डीकॉक 15 रन बनाकर खेल रहे। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 43 ओवर में 215 रन चाहिए। आर्यन दत्त ने 3 ओवर में 11 और कॉलिन एकरमैन ने 2 ओवर में 12 रन दिए हैं।
साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टेम्बा बावुमा और क्विंटन डीकॉक क्रीज पर। आर्यन दत्त ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का खाता नहीं खुला। टेम्बा बावुमा ने सभी गेंदों का सामना किया। साउथ अफ्रीका को 43 ओवर में 246 रन की दरकार।
आर्यन दत्त के 9 गेंद में 23 रन की पारी के दम पर नीदरलैंड्स 43 ओवर में 8 विकेट पर 245 रन बनाने में सफल रहा। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 छक्के लगाए। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स भी 69 गेंद में 78 रन बनाकर नाबाद रहे। एडवर्ड्स 10 चौके और एक छक्का लगाया। दोनों के बीच 19 गेंद में 41 रन की नाबाद साझेदारी हुई।
लुंगी एनगिडी ने साउथ अफ्रीका को 8वीं सफलता दिलाई। उन्होंने 40वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रूलोफ वान डेर मेरवे को विकेट के पीछे क्विंटन डिकॉक ने कैच आउट किया। रूलोफ वान डेर मेरवे 3 चौके और एक छक्के की मदद से 19 गेंद में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 40 ओवर के बाद नीदरलैंडस का स्कोर 8 विकेट पर 204 रन है। स्कॉट एडवर्ड्स के 59 गेंद में 64 रन हैं। आर्यन दत्त ने अभी खाता नहीं खोला है।
38 ओवर का खेल हो चुका है। नीदरलैंड्स का स्कोर 7 विकेट पर 181 रन है। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स के 51 गेंद में 47 रन हैं। वह अब तक 5 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। दूसरे छोर पर रूलोफ वान डेर मेरवे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह 15 गेंद में 27 रन ठोक चुके हैं। दोनों के बीच 25 गेंद में 41 रन की साझेदारी हो चुकी है।
केशव महाराज 34वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पांचवीं गेंद पर नीदरलैंड्स को 7वां झटका दिया। केशव महाराज ने वैन बीक को विकेट के पीछे क्विंटन डिकॉक के हाथों स्टम्प कराया। वैन बीक 27 गेंद 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वैन बीक की जगह रूलोफ वान डेर मेरवे बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 34 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 7 विकेट पर 141 रन है। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स के 41 गेंद में 33 रन हैं।
तीस ओवर का खेल हो चुका है। नीदरलैंड्स का स्कोर 6 विकेट पर 123 रन है। लोगान वैन बीक के 14 गेंद में 7 रन हैं। स्कॉट एडवर्ड्स के 31 गेंद में 19 रन हैं। दोनों के बीच 20 गेंद में 12 रन की साझेदारी हुई है।
मार्को यानसेन ने 27वें ओवर की आखिरी गेंद पर साउथ अफ्रीका को छठी सफलता दिलाई। उन्होंने तेजा निदामानुरु को एलबीडब्ल्यू किया। हालांकि, तेजा निदामानुरु को मैदानी अंपायर के फैसले पर भरोसा नहीं हुआ और उन्होंने DRS लिया, लेकिन नतीजा नहीं बदला। इस तरह नीदरलैंड्स ने अपना एक विकेट और रिव्यू दोनों गंवाया।
लुंगी एनगिडी ने साउथ अफ्रीका को पांचवीं सफलता दिलाई। एनगिडी ने 21वें ओवर की दूसरी गेंद पर साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट को मार्को यानसेन के हाथों कैच कराया। साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 37 गेंद में 19 रन बनाए। साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट की जगह स्कॉट एडवर्ड्स बल्लेबाजी के लिए आए।
गेराल्ड कोएत्जी ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर साउथ अफ्रीका को चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने कॉलिन एकरमैन को बोल्ड किया। कॉलिन एकरमैन एक चौके की मदद से 25 गेंद में 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 15 ओवर तक नीदरलैंड्स का स्कोर 3 विकेट पर 50 रन था।
नीदरलैंड्स का तीसरा विकेट गिर गया है। बास डी लीडे 2 रन बनाकर आउट। कैगिसो रबाडा ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया। नीदरलैंड्स का स्कोर 10.5 ओवर में 3 विकेट पर 40 रन। कोलिन एकरमैन 12 रन बनाकर क्रीज पर।
आठवें ओवर की पहली गेंद पर साउथ अफ्रीका को दूसरी सफलता मिली। यह सफलता मार्को यानसेन के खाते में गई। उन्होंने सेट बल्लेबाज मैक्स ओ'डॉड को विकेट के पीछे क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराया। मैक्स ओ'डॉड 4 चौके की मदद से 25 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें पहले अंपायर ने आउट नहीं दिया था। इस पर टेम्बा बावुमा ने DRS लिया और नतीजा उनके पक्ष में गया। मैक्स ओ'डॉड की बैस डी लीडे बल्लेबाजी के लिए आए।
कगिसो रबाडा सातवां ओवर लेकर आए और साउथ अफ्रीकी खेमे में खुशी की लहर दौड़ा गए। उन्होंने पहली ही गेंद पर विक्रमजीत सिंह को हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच कराया। हेनरिक क्लासेन ने अपने पीछे काफी दूर तक भागने के बाद कैच पकड़ा। विक्रमजीत सिंह अब तक सेट भी नहीं हो पाए थे। वह 16 गेंद में सिर्फ 2 रन ही बना पाए। विक्रमजीत सिंह की जगह कोलिन एकरमैन बल्लेबाजी के लिए आए। सात ओवर के बाद नीदरलैंड्स का स्कोर एक विकेट पर 24 रन है।
दूसरा ओवर मार्को यानसेन लेकर आए। उनकी शुरुआती दो गेंदें वाइड रहीं। इस तरह नीदरलैंड्स का वाइड से खाता खुला। अगली गेंद पर विक्रमजीत सिंह कोई रन नहीं ले पाए। इसके बाद अगली 2 गेंदें फिर वाइड रहीं। दूसरे ओवर से नीदरलैंड्स के खाते में 6 रन आए। हालांकि, तीसरे ओवर में लुंगी एनगिडी ने 10 रन लुटाए। इस ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर मैक्स ने लगातार चौके लगाए। तीन ओवर के बाद नीदरलैंड्स का स्कोर बिना विकेट खोए 16 रन है। मैक्स के 11 गेंद में 13 और विक्रमजीत सिंह के 7 गेंद में एक रन हैं।
नीदरलैंड्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। विक्रमजीत सिंह और मैक्स ओ’डॉउड क्रीज पर। साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहला ओवर मेडन रहा। लुंगी एनगिडी ने एक भी रन नहीं दिया। नीदरलैंड्स का स्कोर 1 ओवर में कोई नहीं।
हमारे पास कुछ पॉजिटिव न्यूज है। मैच स्थानीय समयानुसार शाम 4:00 बजे शुरू होगा। यह प्रति पक्ष 43 ओवर्स की प्रतियोगिता होगी। संशोधित शर्तें इस प्रकार हैं: पहला पावरप्ले 1-9 ओवर का होगा। अगला 10-35 ओवर का होगा और अंतिम पावरप्ले 36-43 ओवर का होगा। तीन गेंदबाज अधिकतम 9 ओवर फेंक सकते हैं, जबकि दो गेंदबाज अधिकतम 8 ओवर फेंक सकते हैं।
क्रिकेट प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। धर्मशाला में बारिश रुक गई है। आसमान भी साफ दिख रहा है। इसका मतलब है कि अब शायद दोबारा जल्दी से नहीं आए।
टॉस के बाद तेज बारिश शुरू हो गई है। लाइव विजुअल्स से पता चला था कि जब मैथ्यू हेडन और दिनेश कार्तिक पिच रिपोर्ट कर रहे थे तो फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। कवर वापस आ गए हैं। ऐसा लगता है कि दक्षिण-पूर्व में आसमान साफ हो रहा है, लेकिन बाकी सभी जगहों पर भारी बादल छाए हुए हैं। हवा उत्तर-पश्चिम से चल रही है, इसका मतलब है कि अभी बारिश और होगी। अब तक ऐसा ही दिन रहा है! जब भी खेल शुरू होने की तैयारी होती एक अड़ंगा लग जाता है।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, गेराल्ड कोएत्जी।
साउथ अफ्रीका ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अपने पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट पर 428 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाने के बाद उसने 102 रन से जीत दर्ज की। इसके बाद लखनऊ में पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराया। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें जहां अपने रसूख के अनुरूप नहीं खेल पा रही हैं, वहीं साउथ अफ्रीका ने हर विभाग में दमदार खेल दिखाया है। विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक, शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रॉसी वैन डेर डुसेन और एडेन मार्कराम ने प्रभावित किया है। तीनों ने श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाए, जबकि हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर ने भी उपयोगी पारियां खेलीं। श्रीलंकाई बल्लेबाजों के सामने उसके गेंदबाज उतने प्रभावी नहीं रहे, लेकिन अगले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने वापसी की। डिकॉक ने लगातार दूसरा शतक जमाया, जबकि गेंदबाजी में मार्को यानसेन और कगिसो रबाडा प्रभावी रहे। साउथ अफ्रीका ने यह मैच 177 रन से जीता। नीदरलैंड्स के खिलाफ साउथ अफ्रीका की नजरें बड़े अंतर से जीत दर्ज करने पर लगी होगी। नीदरलैंड्स ने टी20 विश्व कप 2009 में इंग्लैंड को लॉर्ड्स पर हराकर उलटफेर किया था। स्कॉट एडवडर्स की अगुआई वाली टीम उस जीत से प्रेरणा लेना चाहेगी, लेकिन टी20 और वनडे क्रिकेट में जमीन आसमान का अंतर है। वैसे क्रिकेट में चमत्कार होते हैं और दिल्ली में अफगानिस्तान ने मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड को हराकर इसकी बानगी भी दे दी।