SA vs BAN ICC World Cup 2023: आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड 2023 का 23वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेला गया। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रन से मात दे दी। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश को 283 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में बांग्लादेश की टीम 46.4 ओवर में 233 रन पर ऑलआउट हो गई। महमूदुल्लाह ने सबसे अधिक 111 रन की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की ओर से गेराल्ड कोएत्जी ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए। यान्सेन, विलियम्स और रबाडा को 2-2 विकेट मिले। 1 विकेट केशव महाराज को मिला। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। क्विंटन डिकॉक के शतक (174 रन, 140 गेंद) और एडेन मार्कराम (60 रन, 69 गेंद), हेनरिक क्लासेन (90 रन, 49 गेंद) के अर्धशतकों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 382 रन बनाए थे। बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने 2, जबकि शाकिब अल हसन, मेहदी हसन मिराज और शोरफुल इस्लाम ने 1-1 विकेट लिए थे। साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश मैच की बॉल टू बॉल कॉमेंट्री के लिए यहां क्लिक करें।
ICC Cricket World Cup, 2023
South Africa
382/5 (50.0)
Bangladesh
233 (46.4)
Match Ended ( Day – Match 23 )
South Africa beat Bangladesh by 149 runs
World Cup 2023, South Africa vs Bangladesh: बांग्लादेश पर 149 रन से मिली जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है।
बांग्लादेश के खिलाफ मिली 149 रन की जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। दक्षिण अफ्रीका का सामना अगले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ चेन्नई में होगा। वहीं बांग्लादेश इस हार के बाद प्वॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर पहुंच गई है। भारत टॉप पर बरकरार है। न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर आ गई है।
वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे विश्व कप के 23वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रन से हरा दिया है। 283 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही बांग्लादेश की टीम 46.4 ओवर में 233 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश की ओर से महमूदुल्लाह ने सबसे अधिक 11 रन की पारी खेली। उनको छोड़कर किसी भी खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से गेराल्ड कोएत्जी ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए। यान्सेन, विलियम्स और रबाडा को 2-2 विकेट मिले। 1 विकेट केशव महाराज को मिला।
महमूदुल्लाह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ दिया है। 104 गेंद में महमूदुल्लाह ने 10 चौके और 3 छक्के की मदद से यह शतक पूरा किया। महमूदुल्लाह के बल्ले से 5 साल के बाद शतक आया है। उन्होंने आखिरी सेंचुरी 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाई थी। यह उनके वनडे करियर की चौथी सेंचुरी है। इसमें से तीन शतक उन्होंने वर्ल्ड कप में लगाए हैं। 2 शतक उनके 2015 वर्ल्ड कप में हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका जीत से बस 2 विकेट दूर है। हसन महमूद के रूप में बांग्लादेश ने आठवां विकेट गंवाया है। हसन महमूद 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। महमूदुल्लाह 69 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बांग्लादेश को जीत के लिए 66 गेंद में 200 से अधिक रन की जरूरत है।
122 के स्कोर पर बांग्लादेश ने सातवां विकेट गंवा दिया है। गोराल्ड कोएत्जी ने नसुम को चलता किया। नसुम अहमद 19 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। इस विकेट के साथ बांग्लादेश मुकाबले में बहुत पीछे चली गई है। जीत की उम्मीद दूर-दूर तक नहीं है। दक्षिण अफ्रीका ने 383 रन का लक्ष्य दिया है और बांग्लादेश का स्कोर 28.3 ओवर में 122/7 हो गया है। महदूल्लाह 39 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
केशव महाराज ने बांग्लादेश को सातवां झटका दिया है। 81 के स्कोर पर बांग्लादेश ने छठा विकेट गंवाया। मेहदी हसन मिराज 11 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। 383 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही बांग्लादेश की टीम अभी लक्ष्य से बहुत दूर है।
बांग्लादेश को 58 के स्कोर पर पांचवां झटका लग गया है। लिटन दास 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। लिटन दास का विकेट कगिसो रबाडा ने चटकाया है। 383 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही बांग्लादेश की टीम जीत से अभी बहुत दूर है। बांग्लादेश को अभी 325 रन की जरूरत है।
12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बांग्लादेश को चौथा झटका लगा। गेराल्ड कोएत्जी ने स्थानापन्न फेहलुकवायो के हाथों मुशफिकुर रहीम को कैच कराया। मुशफिकुर 17 गेंद में 8 रन ही बना पाए। उनकी जगह महमूदुल्लाह बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 12 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 4 विकेट 46 रन है। लिटन दास के 32 गेंद में 14 रन हैं।
बांग्लादेश को 31 के स्कोर पर तीसरा झटका लग गया है। कप्तान शाकिब अल हसन सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शाकिब का विकेट लिजाद विलियम्स ने चटकाया। दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 383 रन का लक्ष्य दिया है। बांग्लादेश की ओर से क्रीज पर अभी मुशफिकुर रहीम और लिटन दास बल्लेबाजी कर रहे हैं।
मार्को यानसेन छठा ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पहली गेंद पर तंजीद हसन को विकेट के पीछे हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच कराया। तंजीद हसन एक चौके की मदद से 17 गेंद में 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तंजीद की जगह नजमुल हसन शांतो बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन वह कोई कमाल नहीं कर पाए और हेनरिक क्लासेन को कैच थमा बैठे। इस तरह बांग्लादेश ने 2 गेंद में 2 विकेट गंवाए। बांग्लादेश का स्कोर 30/2 (6.2 ओवर)
पांच ओवर का खेल हो चुका है। बांग्लादेश का स्कोर बिना विकेट खोए 19 रन है। लिटन दास के 17 गेंद 8 रन हैं। तंजीद हसन के 14 गेंद में 7 रन हैं। मार्को यानसेन ने 3 ओवर में 12 रन दिए हैं। विलियम्स ने 2 ओवर में एक मेडन करते हुए 5 रन दिए हैं।
बांग्लादेश की पारी शुरू हो चुकी है। बांग्लादेश की ओर से लिटन दास और तंजीद हसन ने पारी की शुरुआत की। मार्को यानसेन साउथ अफ्रीका के लिए पहला ओवर लेकर आए। उनकी पांचवीं गेंद पर तंजीद हसन ने 2 रन लेकर अपना और बांग्लादेश का खाता खोला। पहले ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर बिना विकेट खोए 2 रन है।
साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 382 रन बनाए। उसकी ओर से क्विंटन डिकॉक ने 140 गेंद में 174 रन, एडेन मार्कराम ने 69 गेंद में 60 रन, हेनरिक क्लासेन ने 49 गेंद में 90 रन बनाए। डेविड मिलर एक चौके और 4 छक्के की मदद से 15 गेंद में 34 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने 67 रन देकर 2 विकेट लिए। कप्तान शाकिब अल हसन, शोरफुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज भी एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।
49 ओवर का खेल हो चुका है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट पर 368 रन है। हेनरिक क्लासेन के 47 गेंद में 84 रन हैं। वह अब तक 2 चौके और 7 छक्के लगा चुके हैं। डेविड मिलर के 12 गेंद में 28 रन हैं। दोनों के बीच 23 गेंद में 59 रन की साझेदारी हो चुकी है। हालांकि, क्लासेन 50वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश में कैच आउट हो गए। उन्होंने 50वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाया था। इस तरह क्लासेन 49 गेंद में 90 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
साउथ अफ्रीका ने 46वें ओवर की पहली गेंद पर चौथा विकेट गंवाया। हसन महमूद ने उसे बड़ा झटका दिया। हसन ने बैकवर्ड पॉइंट पर नसुम अहमद के हाथों क्विंटन डिकॉक को कैच कराया। क्विंटन डिकॉक 15 चौके और 7 छक्के की मदद से 140 गेंद में 174 रन बनाकर पवेलियन लौटे। क्विंटन डिकॉक की जगह डेविड मिलर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
44 ओवर का खेल हो चुका है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 300 रन है। क्विंटन डिकॉक के 135 गेंद में 168 रन हैं। वह अब तक 14 चौके और 7 छक्के लगा चुके हैं। हेनरिक क्लासेन के 34 गेंद में 50 रन हैं। क्लासेन ने 44वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों के बीच 80 गेंद में 133 रन की साझेदारी हो चुकी है।
40 ओवर का खेल हो चुका है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 238 रन है। क्विंटन डिकॉक के 116 गेंद में 117 रन हैं। हेनरिक क्लासेन के 29 गेंद में 40 रन हैं। दोनों के बीच 56 गेंद में 71 रन की साझेदारी हो चुकी है।
36 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 203 रन है। क्विंटन डिकॉक के 107 गेंद में 105 रन हैं। हेनरिक क्लासेन के 14 गेंद में 21 रन हैं। दोनों के बीच 32 गेंद में 36 रन की साझेदारी हो चुकी है।
क्विंटन डिकॉक ने 35वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। डिकॉक का इस विश्व कप में यह तीसरा शतक है। डिकॉक विश्व कप के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज बन गए हैं। डिकॉक से पहले यह उपलब्धि एबी डिविलियर्स के नाम थी। एबी डिविलियर्स ने 2011 विश्व कप में दो शतक लगाए थे। 35 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 196 रन है। डिकॉक के 103 गेंद में 101 रन हैं। हेनरिक क्लासेन के 12 गेंद में 19 रन हैं। वह अब तक 2 छक्के लगा चुके हैं।
साउथ अफ्रीका को 31वें ओवर की चौथी गेंद पर तीसरा झटका लगा। शाकिब अल हसन की गेंद पर एडेन मार्कराम ने छक्का लगाने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग मिस कर गए और लॉन्ग ऑफ पर लिटन दास में कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। एडेन मार्कराम 7 चौके की मदद से 69 गेंद में 60 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह हेनरिक क्लासेन बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 34 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 169 रन है। क्विंटन डिकॉक के 90 गेंद में 92 रन हैं।
26 ओवर का खेल हो चुका है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट पर 141 रन है। एडेन मार्कराम के 57 गेंद में 51 रन हैं। क्विंटन डिकॉक के 73 गेंद में 75 रन हैं। दोनों के बीच 109 गेंद में 105 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों के बीच 107 गेंद में 100 रन की साझेदारी पूरी हुई। एडेन मार्कराम बतौर कप्तान इस विश्व कप में यह पहला अर्धशतक है। उन्होंने मेहदी हसन मिराज के ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया।
24 ओवर का खेल हो चुका है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट पर 126 रन है। क्विंटन डिकॉक के 68 गेंद में 71 रन हैं। वह अब तक 4 चौके और 4 छक्के लगा चुके हैं। एडेन मार्कराम ने 50 गेंद में 40 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक 4 चौके लगाए हैं। दोनों के बीच 97 गेंद में 90 रन की साझेदारी हुई है।
दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। 47 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से उन्होंने यह अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान डिकॉक ने 100 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। दक्षिण अफ्रीका ने 36 के स्कोर पर ही दो विकेट गंवा दिए थे। डिकॉक और मार्करम के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी हो चुकी है।
दक्षिण अफ्रीका के लिए टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला कुछ हद तक खराब साबित हुआ है। दक्षिण अफ्रीका ने 36 के स्कोर पर ही दो विकेट गंवा दिए। 12वें ओवर में जाकर टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा। 12 ओवर के बाद कुल स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 56 रन है।
बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका को 36 के स्कोर पर दूसरा झटका दे दिया है। मेहदी हसन मिराज ने रासी वैन डेर डुसेन (1) को पवेलियन भेज दिया। 3 रन पहले ही दक्षिण अफ्रीका ने रीज हैंड्रिग्स का विकेट गंवाया था। उन्हें शोरिफुल इस्लाम ने पवेलियन भेजा था।
सातवें ओवर की पहली गेंद पर दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका लग गया है। तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ने रीजा हैंड्रिग्स को क्लीन बोल्ड कर दिया। रीजा की पारी 12 रन पर समाप्त हो गई। दक्षिण अफ्रीका को 33 के स्कोर पर यह पहला झटका लगा।
टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने बल्लेबाजी का फैसला किया। रीजा हेंड्रिक्स और क्विंटन डिकॉक ने साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी की शुरुआत की है। पहले दो ओवर में स्कोरबोर्ड पर 9 रन लगे हैं।
टॉस से पहले पिच रिपोर्ट में सुनील गावस्कर ने बताया था कि मुंबई की पिच हमेशा बल्लेबाजों के लिए अच्छी होती है। आज की पिच सूखी दिख रही है। इस कारण स्पिनर्स को मदद मिलने की उम्मीद है। बांग्लादेश के स्पिनर्स कुछ कमाल कर सकते हैं, लेकिन इस मैच में भी चौके-छक्के लगते हुए देखने को मिल सकते हैं।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लिजाड विलियम्स।
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शांतो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद।
साउथ अफ्रीका ने विश्व कप 2023 में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 रन से अधिक के अंतर से जीत दर्ज की, लेकिन नीदरलैंड्स के खिलाफ उसे चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रन से हराया और अपने अभियान को पटरी पर लाने में सफल रहा। इंग्लैंड के खिलाफ अनुभवी सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक सस्ते में आउट हो गए थे लेकिन टीम 399 रन बनाने में सफल रही। डिकॉक ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के प्रतिनिधित्व के दौरान वानखेड़े स्टेडियम पर काफी क्रिकेट खेला है और वह बांग्लादेश के खिलाफ अपने इस अनुभव का फायदा उठाना चाहेंगे। टेम्बा बावुमा बीमारी के कारण इंग्लैंड के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे। अगर वह वापसी करेंगे तो पिछले मैच में शानदार पारी खेलने वाले रीजा हेंड्रिक्स को अंतिम एकादश से बाहर होना पड़ेगा।