IPL 2023, RR vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के 8वें मैच में बुधवार को पंजाब किंग्स (PBKS) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 5 रन से हरा दिया। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 197 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स की टीम 198 रन के टारगेट के जवाब में 20 ओवर में 7 विकेट पर 197 रन बना पाई। राजस्थान को आखिरी 2 ओवर में 34 रन चाहिए थे।

अर्शदीप सिंह के ओवर में 18 रन बने। इम्पैक्ट प्लेयर ध्रुव जुरेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंद पर 32 रन ठोके। ऐसा लग रहा था कि वह शिरमोन हेटमायर आखिरी ओवर में 16 रन बनाकर राजस्थान को जीत दिला देंगे, लेकिन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन ने ऐसा नहीं होने दिया।

पंजाब की टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। पंजाब की तरफ शिखर धवन 56 गेंद पर 86 रन बनाकर नाबाद रहे। प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 60 रन बनाए। दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ। नॉर्थ ईस्ट में यह पहला आईपीएल मैच था। राजस्थान की टीम यहां अपने दो घरेलू मैच खेलेगी।

IPL 2023: पढ़ें पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच का बॉल टू बॉल स्कोर

Match Ended

Indian Premier League, 2023

Rajasthan Royals 
192/7 (20.0)

vs

Punjab Kings  
197/4 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 8 )
Punjab Kings beat Rajasthan Royals by 5 runs

Live Updates

Rajasthan Royals vs Punjab Kings: पंजाब किंग्स ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

00:01 (IST) 6 Apr 2023
IPL 2023 Live: पंजाब किंग्स की लगातार दूसरी जीत

राजस्थान रॉयल्स की टीम 198 रन के टारगेट के जवाब में 20 ओवर में 7 विकेट पर 197 रन बना पाई। पंजाब की टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। वहीं राजस्थान की टीम को अपने दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा।

23:47 (IST) 5 Apr 2023
IPL 2023 Live: पंजाब ने राजस्थान को 5 रन से हराया

राजस्थान रॉयल्स की टीम को 1 ओवर में 16 रन चाहिए थे। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन की पहली गेंद पर ध्रुव जुरेल ने 1 रन बनाए। शिरमोन हेटमायर ने 2 रन बनाए। अगली गेंद पर 1 रन आया और हेटमायर रन आउट हुए। जेसन होल्डर नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। ध्रुव जुरेल शॉट लगाने से चूके। बाई का एक रनन मिला। जेसन होल्डर ने अगली गेंद लॉन्ग ऑफ की तरफ खेला और एक रन मिला। आखिरी गेंद पर चौका लगा। पंजाब ने राजस्थान को 5 रन से हराया।

23:36 (IST) 5 Apr 2023
IPL 2023 Live: अर्शदीप सिंह के ओवर में 18 रन बने।

राजस्थान रॉयल्स की टीम को 2 ओवर में 34 रन चाहिए थे। अर्शदीप सिंह ने 19 वें ओवर की पहली गेंद यॉर्कर की। दूसरी गेंद वाइड रही। अगली गेंद पर ध्रुव जुरेल ने मिड ऑफ के ऊपर से चौका जड़ा। अगली गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ा। अगली गेंद पर उन्होंने फाइनल लेग पर स्कूप खेला और चौका मिला। अगली गेंद पर उन्होंने थर्ड मैन की तरफ फाइन खेलने की कोशिश की और 1 रन मिला। शिरमोन हेटमायर का नाथन एलिस ने कैच छोड़ा। आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 16 रन चाहिए।

23:22 (IST) 5 Apr 2023
राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 18 गेंद पर 53 रन चाहिए

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 17 ओवर में 6 विकेट पर 146 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 18 गेंद पर 53 रन चाहिए। ध्रुव जुरेल 5 गेंद पर 10 और शिरमोन हेटमायर 14 रन बनाकर क्रीज पर। ध्रुव जुरेल राजस्थान के इम्पैक्ट प्लेयर हैं।

23:09 (IST) 5 Apr 2023
IPL 2023 Live: नाथन एलिस ने चौथा विकेट झटका

नाथन एलिस ने चौथा विकेट झटक लिया है। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल को 21 रन पर पवेलियन भेजा। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 15 ओवर में 6 विकेट पर 124 रन। जीत के लिए 30 गेंद पर 74 रन चाहिए।

23:04 (IST) 5 Apr 2023
नाथन एलिस ने रियान पराग को पवेलियन भेजा

नाथन एलिस ने रियान पराग को पवेलियन भेजा। उन्होंने 12 गेंद पर 2 छक्के और 1 चौके की मदद से 20 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 14.1 ओवर में 5 विकेट पर 121 रन। जीत के लिए 35 गेंद पर 77 रन चाहिए। देवदत्त पडिक्कल 25 गेंद पर 21 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर पर शिरमोन हेटमायर क्रीज पर।

22:48 (IST) 5 Apr 2023
RR vs PBKS Live Match Score: नाथन एलिस ने संजू सैमसन को पवेलियन भेजा

नाथन एलिस ने संजू सैमसन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 25 गेंद पर 42 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स की टीम परेशानी में। 11 ओवर के बाद टीम का स्कोर 4 विकेट पर 91 रन। देवदत्त पडिक्कल 11 रन बनाकर क्रीज पर। रियान पराग नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

22:44 (IST) 5 Apr 2023
RR vs PBKS Live Match Score: पंजाब को जीत के लिए 60 गेंद पर 109 रन चाहिए

पंजाब किंग्स ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 89 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 60 गेंद पर 109 रन चाहिए। संजू सैमसन 22 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 41 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल 10 रन बनाकर क्रीज पर।

22:32 (IST) 5 Apr 2023
राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 72 गेंद पर 128 रन चाहिए

राजस्थान रॉयल्स ने 8 ओवर में 3 विकेट पर 70 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 72 गेंद पर 128 रन चाहिए। देवदत्त पडिक्कल 5 और संजू सैम,न 16 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्का जड़कर 33 रन बनाए। दोनों के बीच 14 गेंद पर 13 रन की साझेदारी हुई।

22:22 (IST) 5 Apr 2023
RR vs PBKS Live Match Score: नाथन एलिस ने जोस बटलर को भेजा पवेलियन

नाथन एलिस ने राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने जोस बटलर को 19 रन पर पवेलियन भेजा। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 5.4 ओवर में 3 विकेट पर 57 रन। जीत के लिए 85 गेंद पर 141 रन चाहिए। संजू सैमसन 11 गेंद पर 25 रन बनाकर क्रीज पर। देवदत्त पडिक्कल नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

22:08 (IST) 5 Apr 2023
IPL 2023 Live: अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स को दूसरी सफलता दिलाई

अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स को दूसरी सफलता दिलाई। रविचंद्रन अश्विन बगैर खाता खोले आउट। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 3.2 ओवर में 2 विकेट पर 26 रन। जीत के लिए 172 रन चाहिए। जोस बटलर 13 रन बनाकर क्रीज पर।

21:59 (IST) 5 Apr 2023
RR vs PBKS Score:अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स को पहली सफलता दिलाई

अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को 11 रन पर पवेलियन भेजा। राजस्थान का स्कोर 1.3 ओवर में 1 विकेट पर 13 रन। जीत के लिए 185 रन की दरकार। रविचंद्रन अश्विन बगैर खाता खोले क्रीज पर। जोस बटलर नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

21:52 (IST) 5 Apr 2023
RR vs PBKS Live Match Score: राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल के साथ रविचंद्रन अश्विन ओपनिंग करने आए हैं। सैम करन की पहली ही गेंद को जायसवाल ने मैदान के बाहर भेजा। पहले ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर पहले ओवर के बाद 7 रन बगैर विकेट के। जायसवाल 7 रन और अश्विन बगैर खाता खोले क्रीज पर।

21:20 (IST) 5 Apr 2023
RR vs PBKS Live Match Score: शिखर धवन बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 52 गेंद पर 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 80 रन ठोक दिए हैं। पंजाब किंग्स का स्कोर 18.2 ओवर में 3 विकेट पर 182 रन। शाहरुख खान 5 गेंद पर 5 रन बनाकर क्रीज पर।

21:06 (IST) 5 Apr 2023
RR vs PBKS Score: रविचंद्रन अश्विन ने पंजाब किंग्स को दिलाई सफलता

रविचंद्रन अश्विन ने पंजाब किंग्स को दिलाई सफलता। उन्होंने सिकंदर रजा को 1 रन पर पवेलियन भेजा। शिखर धवन 44 गेंद पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 63 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 16.1 ओवर में 3 विकेट पर 159 रन। नए बल्लेबाज के तौर पर शाहरुख खान क्रीज पर।

21:01 (IST) 5 Apr 2023
RR vs PBKS Live Match Score: जितेश शर्मा को युजवेंद्र चहल ने किया आउट

पंजाब किंग्स को युजवेंद्र चहल ने दूसरा झटका दिया है। जितेश शर्मा आउट हुए। वह 16 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुए। शिखर धवन 43 गेंद पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 63 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 33 गेंद पर 66 रन की साझेदारी टूटी। पंजाब किंग्स का स्कोर 15.4 ओवर में 2 विकेट पर 158 रन।

20:49 (IST) 5 Apr 2023
शिखर धवन ने लगातार दो चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया

शिखर धवन ने युजवेंद्र चहल की लगातार दो गेंद पर दो चौका जड़कर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने ओवर का आखिरी गेंद पर फिर चौका जड़ा। चहल के ओवर में 16 रन बने। पंजाब किंग्स का स्कोर 14 ओवर में 1 विकेट पर 140 रन। शिखर धवन 56 और जितेश शर्मा 17 रन बनाकर क्रीज पर।

20:48 (IST) 5 Apr 2023
RR vs PBKS Live Match Score: शिखर धवन अर्धशतक के करीब

पंजाब किंग्स ने 13 ओवर के बाद 1 विकेट पर 124 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 33 गेंद पर 41 रन बनाकर क्रीज पर। जितेश शर्मा 16 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 17 गेंद पर 32 रन की साझेदारी हुई। केएम आसिफ के ओवर में 12 रन बने।

20:30 (IST) 5 Apr 2023
RR vs PBKS Live Match Score: भानुका राजपक्षे चोटिल होकर मैदान से बाहर गए

पंजाब किंग्स के लिए बुरी खबर। भानुका राजपक्षे चोटिल होकर मैदान से बाहर गए। शिखर धवन ने रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर शॉट खेला। गेंद राजपक्षे की हाथ पर लगी और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। नए बल्लेबाज के तौर पर जितेश शर्मा क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 10.4 ओवर में 1 विकेट पर 94 रन। शिखर धवन 28 गेंद पर 28 रन बनाकर क्रीज पर।

20:22 (IST) 5 Apr 2023
RR vs PBKS Score: प्रभसिमरन सिंह की ताबड़तोड़ पारी का जेसन होल्डर ने अंत किया

प्रभसिमरन सिंह की ताबड़तोड़ पारी का जेसन होल्डर ने अंत किया। उन्होंने 34 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 60 रन बनाए। शिखर धवन 24 गेंद पर 3 चौके की मदद से 26 रन बनाए। पंजाब किंग्स का स्कोर 9.4 ओवर में 1 विकेट पर 90 रन। भानुका राजपक्षे नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर

20:09 (IST) 5 Apr 2023
प्रभसिमरन सिंह ने अपना पहला आईपीएल अर्धशतक जड़ा

प्रभसिमरन सिंह ने 28 गेंद पर अपना पहला आईपीएल अर्धशतक पूरा किया। वह 28 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 50 रन बनाकर खल रहे हैं। शिखर धवन 16 गेंद पर 16 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 7.2 ओवर में बगैर विकेट के 70 रन।

20:01 (IST) 5 Apr 2023
RR vs PBKS Live Match Score: प्रभसिमरन सिंह ने राजस्थान के गेंदबाजों को कूटा

प्रभसिमरन सिंह तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 23 गेंद पर 42 रन ठोक दिए हैं। 7 चौका और 2 छक्का लगा चुके हैं। शिखर धवन 13 गेंद पर 14 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 6 ओवर में बगैर विकेट के 63 रन।

19:52 (IST) 5 Apr 2023
RR vs PBKS Score: प्रभसिमरन सिंह की तूफानी बल्लेबाजी

प्रभसिमरन सिंह तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 15 गेंद पर 30 रन ठोक दिए हैं। शिखर धवन 9 गेंद पर 12 रन बनाकर क्रीज पर। केएम आसिफ 2 ओवर में 28 और ट्रेंट बोल्ट 2 ओवर में 17 रन दे चुके हैं। पंजाब किंग्स का स्कोर 4 ओवर में बगैर विकेट के 45 रन।

19:37 (IST) 5 Apr 2023
RR vs PBKS Live Match Score: प्रभसिमरन सिंह ने तीसरी गेंद पर जड़ा चौका

पंजाब किंग्स ने पहले ओवर के बाद बगैर विकेट के 7 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन सिंह ने ओवर की तीसरी लीग डिलीवरी पर चौका जड़ा। वह 6 गेंद पर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। शिखर धवन ने पहले ओवर में एक भी गेंद का सामना नहीं किया। ट्रेंट बोल्ट ने सिंगल वाइड के साथ 2 रन के अलावा चौका दिया।

19:31 (IST) 5 Apr 2023
RR vs PBKS Live Match Score: पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू

पंजाब किंग्स के ओपनर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और शिखर धवन क्रीज पर उतर गए हैं। राजस्थान रॉयल्स की ओर से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे। स्ट्राइक पर प्रभसिमरन सिंह हैं। वह पहली गेंद का सामना करेंगे।

19:24 (IST) 5 Apr 2023
RR vs PBKS Live Match Score: राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट प्लेयर के लिए इन खिलाड़ियों का नाम दिया

राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में ध्रुव जुरेल, आकाश वशिष्ठ, मुरुगन अश्विन, कुलदीप यादव, डोनावोन फरेरा का नाम इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए दिया है।

19:21 (IST) 5 Apr 2023
RR vs PBKS Score: पंजाब किंग्स ने इम्पैक्ट प्लेयर के लिए इन 5 खिलाड़ियों का दिया नाम

पंजाब किंग्स ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए जिन 5 खिलाड़ियों का नाम दिया है वे ऋषि धवन, अथर्व तायदे, हरप्रीत सिंह भाटिया, मैथ्यू शॉर्ट, मोहित राठी। ऋषि धवन को पिछले मैच में टीम ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया था।

19:07 (IST) 5 Apr 2023
RR vs PBKS Live Match Score: पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, सैम कुरेन, सिकंदर रजा, नाथन एलिस, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

19:06 (IST) 5 Apr 2023
RR vs PBKS Score: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल।

19:03 (IST) 5 Apr 2023
RR vs PBKS Toss: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने बताया की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ। शिखर धवन ने कहा कि पंजाब के प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं होगा। कोलकाता के खिलाफ खेली टीम ही मैदान पर उसतरेगी।

Rajasthan Royals vs Punjab Kings: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने दो घरेलू मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेलने वाली है। पहली बार आईपीएल के मैच का आयोजन नॉर्थ ईस्ट में होगा। संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम 2022 में उपविजेता रही थी। 2022 में भी उसने अपने अभियान की बेहतरीन शुरुआत की। सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रन से हराया। वहीं पंजाब किंग्स की कमान इस साल शिखर धवन के हाथों में है। टीम ने पहले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को हराया। अब दोनों टीमों की निगाहें विजय अभियान जारी रखने पर होगी।