इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए कुछ भी सही नहीं हो रहा है। लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG)के खिलाफ मैच में शनिवार (19 अप्रैल) को खेलने पर संशय है। संजू को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी के दौरान पसली में चोट लगी थी। इसके कारण वह रिटायर हर्ट हो गए थे। इसी चोट के कारण लखनऊ के खिलाफ संजू के खेलने पर संशय है। राजस्थान रॉयल्स को संजू के स्कैन रिपोर्ट्स का इंतजार है।

कोच राहुल द्रविड़ ने शुक्रवार को बताया, संजू को पेट के आसपास दर्द की शिकायत थी। हमने स्कैन करवाया है और अब उसकी रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे हैं। स्कैन के परिणामों के आधार पर हम आगे का फैसला लेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में हुआ हादसा

सैमसन को यह चोट बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान लगी। 19 गेंदों पर 31 रन की तेज़ पारी खेलने के बाद वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे। विप्रज निगम की गेंद पर कट शॉट खेलने की कोशिश में उन्हें पसली के पास दर्द महसूस हुआ। फिजियो ने उनकी जांच की लेकिन अगली गेंद खेलने के बाद सैमसन मैदान छोड़ने को मजबूर हो गए। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टाई के बाद सुपर ओवर में हार का सामना किया।

मैच के बाद सैमसन ने ब्रॉडकास्टर से बातचीत में कहा, अभी दर्द ठीक लग रहा है। मैं दोबारा बल्लेबाजी के लिए तैयार नहीं था। हम कल इसकी स्थिति देखेंगे।

यह ब्रेकिंग न्यूज है। अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें…