आईपीएल 2024 में गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से था। इस मैच के दौरान फैंस को मजेदार नजारा देखने को मिला जहां दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपने कप्तान ऋषभ पंत को राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर के खिलाफ डीआरएस लेने के लिए मजबूर किया। इसका फायदा भी दिल्ली कैपिटल्स को मिला।
कुलदीप की गेंद पर अंपायर ने नहीं दिया आउट
यह वाकया राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी के दौरान 8वें ओवर में हुआ। दूसरी गेंद के समय जोस बटलर क्रीज पर थे। उन्होंने कुलदीप की गेंद पर रिवर्स स्वीप की कोशिश की लेकिन गेंद पैड पर लगी। कुलदीप यादव ने एलबीडब्ल्यू की अपील की। अंपायर नंद किशोर ने अंगुली नहीं उठाई। कुलदीप यादव इससे निराश हो गए लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।
कुलदीप ने जबरदस्ती लिया रिव्यू
इसके बाद जो हुआ वह काफी मजेदार था। कुलदीप यादव को भरोसा था कि बटलर आउट हैं। वह सीधा ऋषभ पंत के पास गए और उनके हाथ से रिव्यू का T साइन बनाया। पंत इस दौरान मुस्कुरा रहे थे। कुलदीप नहीं माने और पंत को फिर से रिव्यू साइन बनाने को कहा। अंपायर ने फैसला थर्ड अंपायर को रेफर किया।
जोस बटलर को जाना पड़ा पवेलियन
रीप्ले में दिखा की गेंद बल्ले से नहीं लगी थी लेकिन जाकर लेग स्टंस से टकराई। यह देखते ही कुलदीप यादव का चेहरा चमक उठा। बटलर को 16 गेंदों में 11 रन बनाकर वापस जाना पड़ा। यह कुलदीप का मैच में इकलौता विकेट था।
सोशल मीडिया पर छाए कुलदीप यादव
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हुआ। फैंस ने कहा कि जिंदगी में उतना ही कॉन्फिडेंस चाहिए जितना की कुलदीप यादव को था। वहीं कुछ ने कहा कि कुलदीप ने जैसे डीआरएस मांगा पंत को कुछ नहीं कर पाए। कुलदीप की जिद हो या फिर उनका आत्मविश्वास रिव्यू लेना टीम के लिए फायदेमंद रहा। हालांकि दिल्ली यह मैच नहीं जीत पाईय़