IPL 2026 RR Players List, Full Squad: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए हुई नीलामी में राजस्थान रॉयल्स अपने पर्स में 16.05 करोड़ रुपये लेकर उतरी। उसने भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई को 7.2 करोड़ रुपये में खरीदा। रवि बिश्नोई का बेस प्राइस (आधार मूल्य) दो करोड़ रुपये था।
राजस्थान रॉयल्स ने नवंबर 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बड़ी ट्रेड डील में अपने कप्तान और विकेट-कीपर संजू सैमसन सहित नौ खिलाड़ियों को रिलीजकरने का फैसला लिया था। इसके बदले में राजस्थान रॉयल्स ने रविंद्र जडेजा को टीम में शामिल किया था।
SRH Players List: ये है सनराइजर्स हैदराबाद टीम के सभी खिलाड़ियों की पूरी सूची
टीम ने आईपीएल 2026 के लिए अब तक कप्तान का ऐलान नहीं किया है। पिछले सीजन रियान पराग ने टीम की कमान संभाली थी। राजस्थान रॉयल्स में रियान पराग के अलावा युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी, भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल, विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल, जोफ्रा आर्चर, शिमरोन हेटमायर भी शामिल हैं। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के लिए 16 खिलाड़ियों को रिटेन किया था।
IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने इन खिलाड़ियों को खरीदा
| खिलाड़ी | बेस प्राइस | कितने में बिके |
| रवि बिश्नोई (भारतीय, कैप्ड) | दो करोड़ रुपये | 7.2 करोड़ रुपये |
| एडम मिल्ने | दो करोड़ रुपये | 2.4 करोड़ रुपये |
| रवि सिंह (भारतीय, अनकैप्ड) | 30 लाख रुपये | 95 लाख रुपये |
| सुशांत मिश्रा (भारतीय, अनकैप्ड) | 30 लाख रुपये | 90 लाख रुपये |
| कुलदीप सेन (भारतीय, अनकैप्ड) | 75 लाख रुपये | 75 लाख रुपये |
| बृजेश शर्मा | 30 लाख रुपये | 30 लाख रुपये |
| विग्नेश पुथुर (भारतीय, अनकैप्ड) | 30 लाख रुपये | 30 लाख रुपये |
| यश राज पुंज (भारतीय, अनकैप्ड) | 30 लाख रुपये | 30 लाख रुपये |
| अमन राव पेराला (भारतीय, अनकैप्ड | 30 लाख रुपये | 30 लाख रुपये |
अपडेटेड स्क्वाड: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेन मफाका, नांद्रे बर्गर, रविंद्र जडेजा, डोनोवोन फरेरा, सैम करन, रवि बिश्नोई, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, विग्नेश पुथुर, यश राज पुंज, एडम मिल्ने, सुशांत मिश्रा, कुलदीप सेन, बृजेश शर्मा, अमन राव पेराला।
राजस्थान रॉयल्स के रिटेन खिलाड़ियों की सूची
वैभव सूर्यवंशी (एक करोड़ 10 लाख रुपये), यशस्वी जायसवाल (18 करोड़ रुपये), रियान पराग (14 करोड़ रुपये), ध्रुव जुरेल (14 करोड़ रुपये), शिमरोन हेटमायर (11 करोड़ रुपये), शुभम दुबे (80 लाख रुपये), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस (30 लाख रुपये), जोफ्रा आर्चर(12.50 करोड़ रुपये), तुषार देशपांडे (6.50 करोड़ रुपये), संदीप शर्मा (4 करोड़ रुपये), युद्धवीर सिंह चरक (35 लाख रुपये), क्वेन मफाका (1.50 करोड़ रुपये), नांद्रे बर्गर (3.50 करोड़रुपये)।
ट्रेड से राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए खिलाड़ी
रविंद्र जडेजा ( 14 करोड़ रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड), डोनोवोन फरेरा (एक करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड), सैम करन (2.40 करोड़ रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड)।
