चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शनिवार (18 जनवरी) को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय टीम का ऐलान हो गया। इसके साथ ही रणजी ट्रॉफी में कप्तान रोहित शर्मा के खेलने का ऐलान भी हुआ। भले ही यह ऐलान अब हुआ हो, लेकिन रोहित शर्मा ने रणजी खेलने के पहले ही संकेत दे दिए थे। उन्होंने मुंबई की रणजी स्क्वाड के साथ प्रैक्टिस किया था। मुंबई का 23 जनवरी से जम्मू-कश्मीर से सामना होना है।

चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा ने यह भी बताया कि वह पीछे क्यों रणजी ट्रॉफी नहीं खेल पा रहे थे? रोहित ने आखिरी बार रणजी मैच नवंबर 2015 में खेला था। रोहित ने कहा, “पिछले 6-7 सालों में अगर आप हमारे कैलेंडर को देखें तो हम क्रिकेट के दौरान 45 दिनों तक घर पर नहीं बैठे हैं। जब आईपीएल खत्म हो जाता है, तो आपको समय मिल जाता है, उसके बाद कुछ नहीं होता।”

रोहित ने खुद के रणजी न खेलने पर क्या कहा?

रोहित ने कहा, “हमारा घरेलू सत्र अक्टूबर में शुरू होता है, जो मार्च तक चलता है। जो खिलाड़ी सभी प्रारूपों में नहीं खेल रहे हैं और जब घरेलू क्रिकेट हो रहा होता है, तो वे खेल सकते हैं। मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से, जब से मैंने नियमित रूप से टेस्ट क्रिकेट खेलना शुरू किया है, शायद ही समय मिलता है। जब आप नियमित रूप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं, तो तरोताजा होने के लिए आपको आराम की जरूरत होती है। कोई भी इसे हल्के में नहीं लेता।”

रोहित ने मुंबई की टीम के साथ ट्रेनिंग की

खराब फॉर्म से गुजर रहे रोहित शर्मा ने बीते हफ्ते मुंबई की ट्रेनिंग सत्र के दौरान मैच सिमुलेशन में हिस्सा लिया। वह मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ बल्लेबाजी करते दिखे। उन्होंने मुंबई के तेज गेंदबाजों और स्पिनरों का सामना किया। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित शर्मा का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। वह केवल 31 रन बना पाए थे। उन्हें आखिरी मैच में बाहर बैठना पड़ा था। कप्तान रोहित शर्मा के अलावा ऋषभ पंत, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल भी रणजी ट्रॉफी में खेलने वाले हैं। ये खिलाड़ी कब आखिरी रणजी खेले थे जानने के लिए क्लिक करें