भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व टी20 वर्ल्ड कप विनर और चैंपियंस ट्रॉफी के विजेता कप्तान रोहित शर्मा को पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। वहीं पहली बार अपनी कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वनडे में विश्व विजेता बनाने वाली हरमनप्रीत कौर को भी पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
वहीं भारत के पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार को भी यह सम्मान मिलेगा। प्रवीण कुमार यूपी क्रिकेट एसोसिएशन की चयन समिति के चेयरमैन भी हैं। उन्होंने भारत के लिए 2007 से 2012 तक बतौर गेंदबाजी ऑलराउंडर अपनी भूमिका निभाई। घरेलू क्रिकेट में भी उन्होंने सालों तक बेहतरीन प्रदर्शन किया।
क्रिकेट की दुनिया की इन तीन हस्तियों के अलावा भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर रहीं स्टार खिलाड़ी सविता पूनिया को भी पद्म श्री अवार्ड से सम्मान किया जाएगा। आपको बता दें कि सरकार द्वारा कुल 131 पद्म अवार्ड विनर्स की सूची जारी की गई है। इसमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार पाने वाली हस्तियों के नाम शामिल हैं।
विजय अमृतराज को तीसरा सबसे बड़ा सम्मान
भारत के तीसरे सबसे बड़े सम्मान पद्म भूषण से पूर्व टेनिस खिलाड़ी और भारत के स्पोर्ट्स कमेंटेटर विजय अमृतराज को सम्मानित किया गया है। उनके अलावा रोहित शर्मा, हरमनप्रीत कौर, सविता पूनिया और प्रवीण कुमार समेत चौथे सबसे बड़े पुरस्कार पद्म श्री की कैटेगरी में दो मार्शियल आर्ट के खिलाड़ी भी हैं।
बांग्लादेश की निकली हेकड़ी, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद कहा- अब मामले को आगे नहीं बढ़ाएंगे
बुंदेलखंड से आने वाले और बुंदेली मार्शियल आर्ट में नाम बनाने वाले भगवानदास राइकवार को भी पद्म श्री पुरस्कार की लिस्ट में चुना गया है। उनके अलावा तमिल वीपन से मार्शियल आर्ट में प्रख्यात हुए के. पजानिवेल को भी पद्म श्री से सम्मानित करने का फैसला लिया गया है। वहीं हॉकी की दुनिया के पूर्व दिग्गज बलदेव सिंह को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
