रोहित शर्मा और विराट कोहली का अचानक टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट, साल 2025 का सबसे बड़ा मुद्दा रहा है। फैंस हों या पूर्व क्रिकेटर कोई भी आज तक इस फैसले को हजम नहीं कर पा रहा है। हर किसी के मन में सवाल था कि अचानक इंग्लैंड सीरीज से पहले ऐसा क्या हो गया कि पहले रोहित और फिर विराट ने टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का फैसला कर लिया। इसको लेकर अब पूर्व क्रिकेटर ने बहुत बड़ा सवाल खड़ा किया है।
मार्श-मार्कराम ओपनर, अर्जुन तेंदुलकर को मिलेगा मौका? AI ने IPL 2026 के लिए चुनी LSG की प्लेइंग 11
भारत के पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने अपने यूट्यूब चैनल पर रोहित और विराट से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफतौर पर कहा कि, रोहित और विराट का अचानक टेस्ट छोड़ना कोई नेचुरल एग्जिट नहीं थी। अब इसका असली सच क्या है वो तो सही समय आने पर रोहित-विराट ही खुलासा कर सकते हैं।
रॉबिन उथप्पा का यानी साफतौर पर यह कहना है कि सीधे सिम्पल तरीके से दोनों ने टेस्ट क्रिकेट नहीं छोड़ा, बल्कि मजबूरन उन्होंने टेस्ट रिटायरमेंट का फैसला किया या कोई अनबन के चलते इस फॉर्मेट को छोड़ दिया। गौरतलब है कि टीम इंडिया को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 और घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज हार के बाद घेरा जा रहा था।
क्या बोले रॉबिन उथप्पा?
रॉबिन ने यूट्यूब चैनल पर सवाल का जवाब देते हुए कहा, “मुझे नहीं पता कि यह मजबूर होकर किया गया आत्मसमर्पण था या नहीं, लेकिन यह निश्चित रूप से नेचुरल एग्जिट जैसा नहीं लगता। सच्चाई क्या है, यह वह दोनो (रोहित और विराट) स्वयं उचित समय पर अपने विवेक के अनुसार प्रकट करेंगे, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह स्वाभाविक था।’
IND vs NZ: किशन, पंत या जुरेल; किसे मिलेगी वनडे टीम में जगह? ये हैं तीनों खिलाड़ियों के आंकड़े
आपको बता दें इंग्लैंड दौरे से पहले खबरें ऐसी आ रही थीं कि रोहित शर्मा से टेस्ट की कप्तानी ली जा सकती है। फिर अचानक ही इन अटकलों के बीच रोहित ने टेस्ट से रिटायरमेंट का फैसला कर लिया। रोहित के इस फैसले से फैंस उबर नहीं पाए थे और कारण जानना चाहते थे, उसी बीच विराट ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। आज भी दोनों के अचानक रिटायरमेंट को फैंस पचा नहीं पाए हैं।
