विजय हजारे ट्रॉफी 2025 का आगाज धुआंधार अंदाज में हो चुका है। सबसे ज्यादा इस टूर्नामेंट से पहले चर्चा में रहे दो नाम विराट कोहली और रोहित शर्मा का वनडे इंटरनेशनल वाला फॉर्म यहां भी बरकरार नजर आया है। रोहित शर्मा ने सिक्किम के खिलाफ उतरते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया और 28 गेंद पर पचासा ठोका, उसके बाद 62 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। रोहित शर्मा का लिस्ट ए में यह 37वां शतक है। रोहित शर्मा ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी नवंबर में शतक जड़ा था।
बिहार ने विजय हजारे ट्रॉफी में रचा इतिहास; 50 ओवर में बनाए 574 रन, 72 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा
वहीं विराट कोहली ने इस पारी में 1 रन बनाते ही अपने 16 हजार लिस्ट ए रन पूरे किए। विराट कोहली के नाम इस मैच से पहले कुल 342 लिस्ट ए मैचों की 329 पारियों में 15999 रन दर्ज थे। एक रन बनाते ही उन्होंने 16 हजार रन पूरे किए। अब वह लिस्ट ए क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के बाद 16 हजार रन बनाने वाले दूसरे भारतीय और ओवरऑल दुनिया के 9वें खिलाड़ी बने। इस लिस्ट में इंग्लैंड के ग्राहम गूच सबसे ज्यादा 22 हजार 211 रन के साथ टॉप पर हैं।
रोहित शर्मा की बेहतरीन बल्लेबाजी
रोहित शर्मा ने सिक्किम के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने 237 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अंगकृष रघुवंशी के साथ पारी की शुरुआत की। रोहित ने 28 गेंद पर 54 रन बनाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। जिसमें से उनके सात चौके और चार छक्के शामिल थे। यानी पहले 54 में 52 रन हिटमैन ने बाउंड्री से ही पूरे कर लिए थे। इसके बाद उन्होंने 62 गेंद पर शतक पूरा किया और खबर लिखे जाने तक रोहित शर्मा 65 गेंद पर 105 रन बना चुके थे जिसमें 9 चौके और 8 छक्के शामिल थे।
इशान किशन ने 33 गेंद में ठोका शतक, कुछ ही घंटे में टूटा वैभव सूर्यवंशी का बड़ा रिकॉर्ड
विराट कोहली की तेज शुरुआत
विराट कोहली की आंध्र प्रदेश के शुरुआत तेज शुरुआत हुई। पहले 1 रन बनाते ही उन्होंने अपने 16 हजार लिस्ट ए रन पूरे किए। उसके बाद प्रियांश आर्या के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी। आर्या ने 32 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। आंध्र ने दिल्ली की टीम के सामने 299 रन का लक्ष्य रखा है। खबर लिखे जाने तक विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था और 40 गेंद पर 53 रन बनाकर खेल रहे थे।
