ऋषभ पंत का टेस्ट क्रिकेट में विदेश में प्रदर्शन बेजोड़ रहा है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट में बेहतरीन पारी खेली। दोनों पारियों में शतक बनाए। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में 134 और 118 रन की मास्टरक्लास पारी खेली। इसके बाद भी भारत को हार का सामना करना पड़ा। पंत के लिए यह कोई नई बात नहीं है। पिछले कुछ सालों में जब टीम मुश्किल में होती है तो पंत अच्छा प्रदर्शन करते हैं। खास तौर पर SENA देशों की मुश्किल परिस्थितियों में।
ओवल में यादगार शतक से लेकर सिडनी और केपटाउन में संघर्षपूर्ण शतक तक पंत विदेश में भारत के लिए संकटमोचक साबित हुए हैं। लेकिन दुर्भांग्य से भारत एक भी मैच नहीं जीता है। ऐसे में पंत के नाम ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड हो गया। भारत को 5 में हार मिली है। 1 मैच ड्रॉ रहा है। पंत ने 2018 में पहला शतक ओवल में जड़ा था। उन्होंने 114 रन की पारी खेली थी। इंग्लैंड के खिलाफ भारत हार गया।
सिडनी से लीड्स तक भारत को मिली हार
सिडनी में 2019 में पंत ने नाबाद 159 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच ड्रॉ रहा। 2022 में केपटाउन में नाबाद 100 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका वह मैच जीता। लीड्स में 2025 में उन्होंने 134 और 118 रन की पारी खेली। भारत को 371 रन का टारगेट देने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा। पंत चौथे भारतीय बल्लेबाज बने, जिनके दोनों पारियों में शतक जड़ने के बाद भी भारत को हार का सामना करना पड़ा।
दोनों पारियों में शतक और भारत की हार
116, 145 – विजय हजारे, एडिलेड (1948)
111, 137 – सुनील गावस्कर, कराची (1978)
115, 141 – विराट कोहली, एडिलेड (2014)
134, 118 – ऋषभ पंत, लीड्स (2025)*