भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने रविवार (23 नवंबर) को अपनी मंगेतर प्रिया सरोज को खास अंदाज में बर्थडे विश किया। रिंकू ने उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “उसका दिन। मेरी दुनिया! हैप्पी बर्थडे।”

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज के साथ तीन फोटो शेयर किए है। तीनों फोटो अलग-अलग जगहों की हैं। एक फोटो में रिंकू और प्रिया को केक के साथ बर्थडे मनाते देखा जा सकता है। एक फोटो जिम की है, जहां प्रिया को रिंकू की आखों को हाथ से बंद करते देखा जा सकता है।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की लखनऊ में सगाई हुई थी

बता दें कि 9 जून को रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की लखनऊ में सगाई हुई थी। इस समारोह में कई क्रिकेटर और राजनेता शामिल हुए थे। रिंकू और प्रिया की सगाई में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पत्नी मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने शिरकत की थी। प्रिया सरोज ने दिल्ली विश्वविद्यालय से से बीए की है। वह पेशे से सुप्रीम कोर्ट की वकील हैं। एमिटी विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते दिखेंगे रिंकू

रिंकू सिंह की बात करें तो वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत के लिए खेलते दिखाई देंगे। हालांकि, उन्हें प्लेइंग 11 में मौका कम ही मिलता है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आखिरी टी20 में उन्हें प्लेइंग 11 में चुना गया था, लेकिन बारिश से मैच धुलने के कारण मौका नहीं मिला। इससे पहले रिंकू ने एशिय कप फाइनल में विजयी चौका लगाया था। रिंकू ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए शानदार प्रदर्शन किया। रिंकू ने तमिलनाडु के खिलाफ 176 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने इससे पहले आंध्र के खिलाफ नाबाद 165 रनों की पारी खेली थी। पूरी खबर पढ़ें