RCB-W vs DC-W, WPL 2023: वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 (WPL 2023) में रविवार के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DCW) ने रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर (RCBW) को 60 रन से हरा दिया। मुंबई के बेबोर्न स्टेडियम में स्मृति मंधाना की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 223 का स्कोर खड़ा किया। आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 163 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंद से अमेरिका की तारा नॉरिस ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 5 विकेट झटके। दिल्ली की ओर से शैफाली वर्मा ने 45 गेंद पर 84 रन और मेग लेनिंग ने 43 गेंद पर 72 रन बनाए। मारिजान कैप 39 और जेमिमा रोड्रिगेज 22 रन बनाकर नाबाद रहीं। यह वुमेंस प्रीमियर लीग का अबतक का सबसे बड़ा स्कोर है। मंगलवार 7 मार्च 2023 को दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स के बीच मैच खेला जाना है। उस मैच का ताजा स्कोर जानने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेइंग 11
स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, दिशा कासत, एलिसा पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हीथर नाइट, कनिका आहूजा, आशा शोभना, प्रीति बोस, मेगन शुट्ट, रेणुका ठाकुर सिंह।
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11
शैफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), मारिजैन कैप, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव, तारा नॉरिस
Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals, Women's Premier League 2023: दिल्ली की ओर से शैफाली वर्मा ने 45 गेंद पर 84 रन की पारी खेली।
वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 में रविवार के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर को 60 रन से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 223 का स्कोर खड़ा किया। आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 163 रन बनाए।
तारा नॉरिस ने पहले ही मैच में 5 विकेट झटक लिया। उन्होंने हीथर नाइट को को 34 रन पर पवेलियन भेजा। आरसीबी का स्कोर 18 ओवर में 8 विकेट 150 रन। जीत के लिए 2 ओवर में 74 रन चाहिए।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 17 ओवर में 7 विकेट पर 138 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 18 गेंद पर 86 रन चाहिए। हीथर नाइट 23 और मेगन स्कट 18 रन बनाकर क्रीज पर।
शिखा पांडे ने आशा शोभना को 2 रन पर पवेलियन भेजा। आरसीबी का स्कोर 13.1 ओवर में 7 विकेट 96 रन। टीम को जीत के लिए 41 गेंद पर 128 रन चाहिए। मेगन स्कट नई बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। हीथर नाइट 3 रन बनाकर क्रीज पर।
तारा नॉरिस हैट्रिक से चूक गईं। उन्होंने ऋचा घोष को 2 रन पर पवेलियन भेजा। उन्होंने अगली ही गेंद पर कनिका आहुजा को गोल्डन डक पर पवेलियन भेजा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 12.3 ओवर में 6 विकेट पर 93 रन। जीत के लिए 45 गेंद पर 131 रन चाहिए
तारा नॉरिस ने एलिस पेरी के बाद दिशा कासत को पवेलियन भेजा। आरसीबी का स्कोर 10.5 ओवर में 4 विकेट पर 90 रन। जीत के लिए 55 गेंद पर 134 रन चाहिए। दिशा कासत 9 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। हीथर नाइट नई बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।
तारा नॉरिस ने एलिस पेरी को पवेलियन भेजा। आरसीबी का स्कोर 10.3 ओवर में 3 विकेट पर 89 रन। जीत के लिए 57 गेंद पर 135 रन चाहिए। एलिस पेरी 19 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट। दिशा कासत 9 रन बनाकर क्रीज पर। ऋचा घोष नई बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।
एलिस पेरी ने राधा यादव के ओवर में लगातार 3 चौका लगाए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 10 ओवर में 2 विकेट पर 88 रन। जीत के लिए 60 गेंद पर 136 रन चाहिए। दिशा कासत 8 और एलिस पेरी 31 रन बनाकर क्रीज पर।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बड़ा झटका लगा है। स्मृति मंधाना 23 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट। एलिस कैपसी को विकेट मिला। आरसीबी का स्कोर 6.3 ओवर में 2 विकेट पर 56 रन। जीत के लिए 81 गेंद पर 168 रन चाहिए। एसिल पेरी 7 और नई बल्लेबाज के तौर पर दिशा कासत क्रीज पर।
एलिस कैपसी ने दिल्ली कैपिटल्स को पहली सफलता दिलाई है। सोफी डिवाइन 14 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। स्मृति मंधाना 27 रन बनाकर क्रीज पर। नई बल्लेबाज के तौर एलिस पेरी क्रीज पर। आरसीबी को जीत के लिए 93 गेंद पर 182 रन चाहिए। टीम का स्कोर 4.2 ओवर में 1 विकेट पर 41 रन।
स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को तेज शुरुआत दिलाई है। टीम का स्कोर 4 ओवर में बगैर विकेट के 41 रन। जीत के लिए 183 रन चाहिए। सोफी डिवाइन 14 और स्मृति मंधाना 27 रन बनाकर क्रीज पर।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। सोफी डिवाइन 1 और स्मृति मंधाना 2 रन बनाकर क्रीज पर। शिखा पांडे के ओवर में 3 रन बने। पहले ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर बगैर विकेट के 3 रन।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए और आरसीबी को जीत के लिए 224 रन का लक्ष्य मिला है। दिल्ली की टीम ने वुमेंस प्रीमियर लीग का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। मारिजान कैप 39 और जेमिमा रोड्रिगेज 22 रन बनाकर नाबाद रहीं।
दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवर के बाद 2 विकेट पर 211 रन बना लिए हैं। मारिजान कैप 34 और जेमिमा रोड्रिगेज 15 रन बनाकर क्रीज पर। हीथर नाइट के ओवर में 16 रन बने।
दिल्ली कैपिटल्स को एक के बाद एक झटका लगा है। मेग लेनिंग के बाद शैफाली वर्मा 45 गेंद पर 84 रन बनाकर पवेलियन लौटी। हीथर नाइट ने 3 गेंद के अंदर 2 विकेट झटके हैं। दिल्ली का स्कोर 15 ओवर में 2 विकेट पर 164 रन। मारिजान कैप 1 और जेमिमा रोड्रिगेज 1 रन बनाकर क्रीज पर।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहला विकेट मिला। हीथर नाइट ने मैग लेनिंग को आउट किया। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 14.3 ओवर में 1 विकेट पर 162 रन। शैफाली वर्मा 44 गेंद पर 84 रन बनाकर क्रीज पर। मरिजान कैप बल्लेबाजी करने आई हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की ओपनर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को विकेट के लिए तरशा दिया है। शैफाली वर्मा 40 गेंद पर 77 और मेग लेनिंग 32 गेंद पर 53 रन बनाकर खेल रही हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने 12 ओवर में बगैर विकेट के 135 रन बना लिए हैं। रेणुका सिंह के ओलर में 16 रन बने।
शैफाली वर्मा ने 31 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 10 ओवर में बगैर विकेट के 105 रन। मेग लेनिंग 28 गेंद पर 47 और शैफाली वर्मा 32 गेंद पर 54 रन बनाकर क्रीज पर। मेगन स्कट के ओवर में 11 रन बने।
आशा शोभना के ओवर में 22 रन बने। शैफाली वर्मा 49 और मेग लेनिंग 41 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स ने 9 ओवर में बगैर विकेट के 94 रन बना लिए हैं।
शैफाली वर्मा 29 और मेग लैनिंग 24 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले में 57 रन बनाए हैं । सोफी डिवाइन के ओवर में 20 रन बने। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 6 ओवर में बगैर विकेट के 57 रन।
शैफाली वर्मा 8 और मेग लैनिंग 14 ने दिल्ली कैपिटल्स के बेहतरीन शुरुआत दिलाई है। रेणुका ठाकुर के ओवर में 5 रन बने। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 3 ओवर में बगैर विकेट के 22 रन।
दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। मेग लेनिंग और शैफाली वर्मा क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से रेणुका सिंह ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 3 रन। शैफाली वर्मा 2 और मैग लेनिंग 1 रन बनाकर क्रीज पर।
स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, दिशा कासत, एलिसा पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हीथर नाइट, कनिका आहूजा, आशा शोभना, प्रीति बोस, मेगन शुट्ट, रेणुका ठाकुर सिंह।
शैफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), मारिजैन कैप, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव, तारा नॉरिस।
वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 में रविवार का पहला मैच रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर (RCBW) और दिल्ली कैपिटल्स (DCW) के बीच मुंबई के बेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। स्मृति मंधाना की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals, Women's Premier League 2023:रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की टीम रविवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो आरसीबी कप्तान स्मृति मंधाना की संयमित बल्लेबाजी के सामने आक्रामक बल्लेबाज शेफाली वर्मा की चुनौती होगी। आरसीबी ने अच्छे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है जिसमें एलिस पैरी, हीथर नाइट और सोफी डीवाइन शामिल हैं और उसके पास मंधाना के रूप में बेहतरीन कप्तान भी हैं जो लीग की सबसे ज्यादा राशि 3.40 करोड़ रूपये में बिकने वाली खिलाड़ी हैं। टीम में ऋचा घोष हैं जिससे टीम मजबूत दिखती है। लेकिन अगर भारतीय प्रतिभाओं को देखा जाये तो कागज पर कई बार की विश्व कप विजेता महान आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मेग लैनिंग की दिल्ली कैपिटल्स अपने प्रतिद्वंद्वी पर थोड़ी भारी है। लैनिंग के साथ जेस जोनासेन, मरिजाने काप और एलिस कैप्से चार विदेशी खिलाड़ी होने की संभावना है लेकिन दिल्ली का भारतीय लाइन-अप मजबूत होने के साथ खतरनाक भी है। शेफाली, जेमिमा रोड्रिग्स, शिखा पांडे, पूनम यादव, अरूंधती रेड्डी, तानिया भाटिया, राधा यादव सभी भारत की अनुभवी खिलाड़ी हैं। अंडर-19 विश्व कप विजेता तेज गेंदबाज टिटास साधु, कश्मीर की जासिया अख्तर और विकेटकीपर अपर्णा मंडल टीम में शामिल है। दिल्ली कैपिटल्स ने सर्वश्रेष्ठ संभावित भारतीय प्रतिभायें चुनी हैं। लैनिंग ने दिल्ली कैपिटल्स की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मेरी कुछ खिलाड़ियों से बातचीत हुई और मैं उनके मजबूत पक्ष जाने की कोशिश कर रही हूं कि वे कैसे खेलना चाहेंगी और वे क्या सोचती हैं। उम्मीद है कि मैं इन लड़कियों से कुछ सीख सकूंगी और उन्हें थोड़ी बहुत जानकारी भी दूंगीं ’’ मंधाना के लिये चार विदेशी खिलाड़ी चुनना आसान है जो काप, नाइट, पैरी और तेज गेंदबाज मेगन स्कट हैं। लेकिन उनकी समस्या होगी कि वह कम से कम चार भारतीय खिलाड़ियों के स्थान निश्चित करें। इसमें से तीन स्वत: विकल्प रहें जिसमें कप्तान खुद, ऋचा और तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर शामिल हैं।