IPL 2023,RCB vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के 32वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें थी। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान को 190 रन का लक्ष्य दिया। ग्लेन मैक्सवेल (77) और फाफ डुप्लेसिस (62) ने हाफ सेंचुरी जड़ी। राजस्थान की तरफ से संदीप शर्मा और ट्रेंट बोल्ट ने 2-2 विकेट लिए।

राजस्थान को जीत 190 रन बनाने थे, लेकिन ये टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन ही बना पाई और उसे 7 रन से हार मिली। आरसीबी ने इस जीत के बाद दो अंक हासिल किया और अब उसके 8 अंक हो गए हैं और अंकतालिका में ये टीम पांचवें नंबर पर आ गई है। वहीं राजस्थान इस हार के बावजूद 8 अंक के साथ अंकतालिका में बेहतर रन रेट के आधार पर पहले स्थान पर मौजूद है।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats
Royal Challengers Bangalore Team 2023 Players List
Rajasthan Royals Team 2023 Players List
Match Ended

Indian Premier League, 2023

Kolkata Knight Riders 
186/8 (20.0)

vs

Chennai Super Kings  
235/4 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 33 )
Chennai Super Kings beat Kolkata Knight Riders by 49 runs

Live Updates

IPL 2023,Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals

19:31 (IST) 23 Apr 2023
RCB vs RR Live Score: कोहली की कप्तानी में आरसीबी को मिली जीत, राजस्थान को 7 रन से हराया

विराट कोहली की कप्तानी में आरसीबी ने इस सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। राजस्थान के खिलाफ करीबी मुकाबले में आरसीबी को 7 रन से जीत मिली तो वहीं इससे पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ 24 रन से जीत मिली थी।

19:28 (IST) 23 Apr 2023
RCB vs RR Live Score: आर अश्विन आउट हुए

आर अश्विन ने 6 गेंदों पर 12 रन की पारी खेली और हर्षल पटेल की गेंद पर कैच आउट हो गए। राजस्थान को जीत के लिए 2 गेंदों पर 10 रन बनाने हैं।

19:24 (IST) 23 Apr 2023
RCB vs RR Live Score: आरसीबी को जीत के लिए 6 गेंदों पर 20 रन की जरूरत

राजस्थान ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 170 रन बना लिए हैं और अब इस टीम को जीत के लिए 6 गेंदों पर 20 रन की जरूरत है। क्रीज पर आर अश्विन और ध्रुव जुरैल मौजूद हैं।

19:18 (IST) 23 Apr 2023
RCB vs RR Live Score: राजस्थान का 5वां विकेट गिरा

राजस्थान का पांचवां विकेट हेटमायर के रूप में गिरा और उन्होंने 3 रन बनाए। हेटमायर रन आउट हो गए और इसके साथ राजस्थान की जीत की उम्मीद धूमिल हो गई। 18 ओवर के बाद इस टीम ने 5 विकेट पर 157 रन बना लिए हैं।

19:13 (IST) 23 Apr 2023
RCB vs RR Live Score: राजस्थान को जीत के लिए 18 गेंदों पर 45 रन की जरूरत

राजस्थान ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 145 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 45 रन की जरूरत है। हेटमायर क्रीज पर हैं और टीम को उन्हीं से उम्मीद है।

18:56 (IST) 23 Apr 2023
RCB vs RR Live Score: राजस्थान का चौथा विकेट गिरा

राजस्थान को हर्षल पटेल ने बड़ा झटका किया और कप्तान संजू सैमसन को 22 रन पर आउट कर दिया। राजस्थान की टीम ने अपना चौथा विकेट गिरा दिया। क्रीज पर ध्रुव जुरेल और हेटमायर मौजूद हैं।

18:46 (IST) 23 Apr 2023
RCB vs RR Live Score: अर्धशतक से चूके यशस्वी जयसवाल

यशस्वी जयसवाल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 47 रन के स्कोरपर वो हर्षल पटेल की गेंद पर कोहली को कैच थमा बैठे। राजस्थान की टीम ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 108 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 36 गेंदों पर 82 रन बनाने हैं।

18:35 (IST) 23 Apr 2023
RCB vs RR Live Score: देवदत्त पडिक्कल अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौटे

देवदत्त पडिक्कल अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौटे। डेविड विली ने उन्हें 34 गेंद पर 52 रन पर पवेलियन भेजा। यशस्वी जायसवाल 34 गेंद पर 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। संजू सैमसन बगैर खाता खोले क्रीज पर।

18:27 (IST) 23 Apr 2023
RR vs RCB Live: देवदत्त पडिक्कल और यशस्वी जायसवाल अर्धशतक के करीब

राजस्थान रॉयल्स ने 10 ओवर में 1 विकेट पर 92 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 60 गेंद पर 98 रन चाहिए। देवदत्त पडिक्कल 27 गेंद पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 48 और यशस्वी जायसवाल 31 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 43 रन बना चुके हैं।

18:15 (IST) 23 Apr 2023
RR vs RCB Live Score: ग्लेन मैक्सवेल के ओवर में 14 रन बने

राजस्थान रॉयल्स ने 8 ओवर में 1 विकेट पर 71 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 72 गेंद पर 119 रन चाहिए। देवदत्त पडिक्कल 31 और यशस्वी जायसवाल 26 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 40 रन बना चुके हैं। ग्लेन मैक्सवेल के ओवर में 14 रन बने।

18:08 (IST) 23 Apr 2023
RCB vs RR Live: राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 84 गेंद पर 143 रन चाहिए

राजस्थान रॉयल्स ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 47 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 84 गेंद पर 143 रन चाहिए। देवदत्त पडिक्कल 21 और यशस्वी जायसवाल 19 गेंद पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 26 रन बना चुके हैं। ग्लेन मैक्सवेल के ओवर में 11 रन बने।

18:00 (IST) 23 Apr 2023
RR vs RCB Live: राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 167 रन और चाहिए

राजस्थान रॉयल्स ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 23 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 167 रन चाहिए। देवदत्त पडिक्कल 3 और यशस्वी जायसवाल 15 गेंद पर 4 चौके की मदद से 20 रन बना चुके हैं। डेविड विली के ओवर में 7 रन बने।

17:46 (IST) 23 Apr 2023
RCB vs RR Live: मोहम्मद सिराज ने जोस बटलर को भेजा पवेलियन

मोहम्मद सिराज ने पहले ही ओवर में राजस्थान रॉयल्स को झटका दिया। उन्होंने जोस बटलर को डक पर बोल्ड किया। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 1 ओवर में 1 रन पर 1 विकेट। जीत के लिए उसे 189 रन और बनाने हैं। यशस्वी जायसवाल 1 और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर।

17:31 (IST) 23 Apr 2023
RCB vs RR Live: आरसीबी ने राजस्थान को दिया 190 रन का लक्ष्य

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई आरसीबी ने राजस्थान को 190 रन का लक्ष्य दिया है। ग्लेन मैक्सवेल (77) और फाफ डुप्लेसिस (62) की तूफानी पारियों के बावजूद आरसीबी 200 का आंकड़ा नहीं छू पाई और डेथ ओवर्स में रनों की रफ्तार कम रही। राजस्थान की तरफ से संदीप शर्मा और ट्रेंट बोल्ट ने 2-2 विकेट लिए। विराट कोहली आज गोल्डन डक का शिकार हुए।

17:17 (IST) 23 Apr 2023
RCB vs RR Live: आरसीबी का 200 तक पहुंचना मुश्किल

एक विस्फोटक शुरुआत मिलने के बाद आरसीबी का अब 200 के स्कोर तक पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा है। 19 ओवर की समाप्ति के बाद आरसीबी का स्कोर 179/6 है। क्रीज पर दिनेश कार्तिक और हसरंगा खेल रहे हैं।

17:07 (IST) 23 Apr 2023
RCB vs RR Live: आरसीबी के रनों की रफ्तार थमी

फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल के विकेट के बाद आरसीबी के रनों की रफ्तार कम हुई है और विकेट तेजी से गिर रहे हैं। 17 ओवर की समाप्ति के बाद आरसीबी का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन है। क्रीज पर दिनेश कार्तिक और हसरंगा बल्लेबाजी कर रहे हैं।

16:53 (IST) 23 Apr 2023
RCB vs RR Live: मैक्सवेल की तूफानी पारी का हुआ अंत

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को ग्लेन मैक्सवेल के रूप में चौथा झटका लग गया है। मैक्सवेल 44 गेंदों में 77 रन बनाकर आउट हो गए। 15 ओवर की समाप्ति के बाद आरसीबी का स्कोर 156/4 है। मैक्सवेल के आउट होने के बाद क्रीज पर दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

16:47 (IST) 23 Apr 2023
RCB vs RR Live: आरसीबी को लगा तीसरा झटका

आरसीबी को फाफ डुप्लेसिस के रूप में तीसरा झटका लगा है। डुप्लेसिस 62 रन की पारी खेलकर आउट हो गए हैं। यशस्वी जयसवाल ने उन्हें रन आउट किया। 14 ओवर की समाप्ति के बाद आरसीबी का स्कोर 148/3

16:34 (IST) 23 Apr 2023
RCB vs RR Live: डुप्लेसिस की भी हाफ सेंचुरी पूरी

ग्लेन मैक्सवेल के बाद फाफ डुप्लेसिस ने भी अपना अर्द्धशतक पूरा कर लिया है। फाफ ने 31 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से यह अर्द्धशतक पूरा किया है। फाफ का यह 29वां आईपीएल अर्द्धशतक है।

16:23 (IST) 23 Apr 2023
RCB vs RR Live: मैक्सवेल का अर्द्धशतक, आरसीबी 100 के पार

ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल करियर का 16वां अर्द्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में यह अर्द्धशतक पूरा किया। आरसीबी के लिए यह उनकी 11वीं हाफ सेंचुरी है। मैक्सवेल ने जेसन होल्डर के ओवर में छक्का जड़कर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी। आरसीबी का स्कोर 10 ओवर के बाद 101/2 है। क्रीज पर मैक्सवेल के साथ फाफ डुप्लेसिस 44 रन बनाकर नाबाद हैं।

16:13 (IST) 23 Apr 2023
RCB vs RR Live: 8 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 78/2

8 ओवर की समाप्ति के बाद आरसीबी का स्कोर 78/2 है। क्रीज पर मैक्सवेल 42 रन पर और डुप्लेसिस 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी को विराट कोहली और शाहबाज के रूप में दो बड़े झटके लगे हैं।

16:00 (IST) 23 Apr 2023
RCB vs RR Live: शुरुआती झटकों के बाद आरसीबी की वापसी

विराट कोहली और शाहबाज का विकेट जल्दी गिर जाने के बाद पावरप्ले में आरसीबी ने जबरदस्त वापसी की है। फाफ डुप्लेसिस और मैक्सवेल की विस्फोटक बल्लेबाजी के चलते आरसीबी ने पावरप्ले में 62 रन बना दिए हैं और 2 विकेट गंवाए हैं। फाफ डुप्लेसिस (29) और मैक्सवेल (31) पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

15:50 (IST) 23 Apr 2023
RCB vs RR Live: 4 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 38/2

विराट कोहली (0) और शाहबाज (2) का विकेट जल्दी गिर जाने के बाद आरसीबी का स्कोर 4 ओवर के बाद 38/2 है। फाफ डुप्लेसिस ने संदीप शर्मा के ओवर में 2 छक्के और एक चौका जड़ा। डुप्लेसिस (26) और मैक्सवेल 10 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

15:44 (IST) 23 Apr 2023
RCB vs RR Live: आरसीबी को लगा दूसरा झटका

विराट कोहली के पहली गेंद पर आउट होने के बाद आरसीबी को तीसरे ही ओवर में एक और झटका लग गया है। शाहबाज 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। ट्रेंट बोल्ट ने ही उन्हें आउट किया।

15:33 (IST) 23 Apr 2023
RCB vs RR Live: विराट कोहली गोल्डन डक का शिकार

पहले बल्लेबाजी करने आई आरसीबी को पहला झटका शून्य पर ही लग गया है। कप्तान विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। विराट को ट्रेंट बोल्ट ने पवेलियन भेजा है।

15:14 (IST) 23 Apr 2023
RCB vs RR Live: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

15:12 (IST) 23 Apr 2023
RCB vs RR Live: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन

आरसीबी: विराट कोहली (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, डेविड विली, वानिंदु हसरंगा, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार वैशाक

15:05 (IST) 23 Apr 2023
RCB vs RR Live: राजस्थान ने जीता टॉस, आरसीबी की पहले बैटिंग

रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। विराट कोहली आरसीबी की कप्तानी कर रहे हैं। यानि फाफ डुप्लेसी इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलेंगे। राजस्थान रॉयल्स में कोई बदलाव नहीं है।

14:46 (IST) 23 Apr 2023
RCB vs RR: क्या है युजवेंद्र चहल का प्री मैच रूटीन?

राजस्थान रॉयल्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपना प्री मैच रूटीन बताया है। राजस्थान रॉयल्स टीवी से बात करते हुए चहल ने कहा है कि वो मैच से पहले जिम जाते हैं। आप भी सुनिए चहल का प्री मैच रूटीन

14:43 (IST) 23 Apr 2023
RCB vs RR: रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम

आरसीबी: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक, वानिंदु हसरंगा, सुयश प्रभुदेसाई, हर्षल पटेल, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार वैशक, सिद्धार्थ कौल, कर्ण शर्मा, डेविड विली, माइकल ब्रेसवेल, फिन एलेन, सोनू यादव, अनुज रावत, मनोज भांडगे, आकाशदीप, राजन कुमार, अविनाश सिंह, हिमांशु शर्मा

IPL 2023,Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals Live Score: तालिका में शीर्ष पर चल रही राजस्थान रॉयल्स की टीम को अगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में फिर से जीत की राह पर लौटना है तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की मजबूत टीम के खिलाफ उसके मध्यक्रम के बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। राजस्थान रॉयल्स अभी तक चार जीत और दो हार से आठ अंक लेकर अंक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है जबकि आरसीबी की टीम मजबूत होने के बावजूद निरंतर एक जैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई और वह तीन जीत और इतने ही मैचों में हार से पांचवें स्थान पर है। राजस्थान की टीम पिछले मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ अपने प्रदर्शन पर काफी मंथन कर रही होगी। उसके सामने 155 रन का लक्ष्य था तथा यशस्वी जयसवाल (44) और जोस बटलर (40) ने पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़कर उसे अच्छी शुरुआत दिलाई थी लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों के नहीं चल पाने के कारण उसे 10 रन से हार का सामना करना पड़ा था।