IPL 2023,RCB vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के 32वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें थी। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान को 190 रन का लक्ष्य दिया। ग्लेन मैक्सवेल (77) और फाफ डुप्लेसिस (62) ने हाफ सेंचुरी जड़ी। राजस्थान की तरफ से संदीप शर्मा और ट्रेंट बोल्ट ने 2-2 विकेट लिए।
राजस्थान को जीत 190 रन बनाने थे, लेकिन ये टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन ही बना पाई और उसे 7 रन से हार मिली। आरसीबी ने इस जीत के बाद दो अंक हासिल किया और अब उसके 8 अंक हो गए हैं और अंकतालिका में ये टीम पांचवें नंबर पर आ गई है। वहीं राजस्थान इस हार के बावजूद 8 अंक के साथ अंकतालिका में बेहतर रन रेट के आधार पर पहले स्थान पर मौजूद है।
IPL Teams 2023 |
IPL 2023 Schedule |
IPL Points Table |
IPL Stats |
Royal Challengers Bangalore Team 2023 Players List |
Rajasthan Royals Team 2023 Players List |
Indian Premier League, 2023
Kolkata Knight Riders
186/8 (20.0)
Chennai Super Kings
235/4 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 33 )
Chennai Super Kings beat Kolkata Knight Riders by 49 runs
IPL 2023,Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals
विराट कोहली की कप्तानी में आरसीबी ने इस सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। राजस्थान के खिलाफ करीबी मुकाबले में आरसीबी को 7 रन से जीत मिली तो वहीं इससे पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ 24 रन से जीत मिली थी।
आर अश्विन ने 6 गेंदों पर 12 रन की पारी खेली और हर्षल पटेल की गेंद पर कैच आउट हो गए। राजस्थान को जीत के लिए 2 गेंदों पर 10 रन बनाने हैं।
राजस्थान ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 170 रन बना लिए हैं और अब इस टीम को जीत के लिए 6 गेंदों पर 20 रन की जरूरत है। क्रीज पर आर अश्विन और ध्रुव जुरैल मौजूद हैं।
राजस्थान का पांचवां विकेट हेटमायर के रूप में गिरा और उन्होंने 3 रन बनाए। हेटमायर रन आउट हो गए और इसके साथ राजस्थान की जीत की उम्मीद धूमिल हो गई। 18 ओवर के बाद इस टीम ने 5 विकेट पर 157 रन बना लिए हैं।
राजस्थान ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 145 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 45 रन की जरूरत है। हेटमायर क्रीज पर हैं और टीम को उन्हीं से उम्मीद है।
राजस्थान को हर्षल पटेल ने बड़ा झटका किया और कप्तान संजू सैमसन को 22 रन पर आउट कर दिया। राजस्थान की टीम ने अपना चौथा विकेट गिरा दिया। क्रीज पर ध्रुव जुरेल और हेटमायर मौजूद हैं।
यशस्वी जयसवाल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 47 रन के स्कोरपर वो हर्षल पटेल की गेंद पर कोहली को कैच थमा बैठे। राजस्थान की टीम ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 108 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 36 गेंदों पर 82 रन बनाने हैं।
देवदत्त पडिक्कल अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौटे। डेविड विली ने उन्हें 34 गेंद पर 52 रन पर पवेलियन भेजा। यशस्वी जायसवाल 34 गेंद पर 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। संजू सैमसन बगैर खाता खोले क्रीज पर।
राजस्थान रॉयल्स ने 10 ओवर में 1 विकेट पर 92 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 60 गेंद पर 98 रन चाहिए। देवदत्त पडिक्कल 27 गेंद पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 48 और यशस्वी जायसवाल 31 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 43 रन बना चुके हैं।
राजस्थान रॉयल्स ने 8 ओवर में 1 विकेट पर 71 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 72 गेंद पर 119 रन चाहिए। देवदत्त पडिक्कल 31 और यशस्वी जायसवाल 26 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 40 रन बना चुके हैं। ग्लेन मैक्सवेल के ओवर में 14 रन बने।
राजस्थान रॉयल्स ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 47 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 84 गेंद पर 143 रन चाहिए। देवदत्त पडिक्कल 21 और यशस्वी जायसवाल 19 गेंद पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 26 रन बना चुके हैं। ग्लेन मैक्सवेल के ओवर में 11 रन बने।
राजस्थान रॉयल्स ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 23 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 167 रन चाहिए। देवदत्त पडिक्कल 3 और यशस्वी जायसवाल 15 गेंद पर 4 चौके की मदद से 20 रन बना चुके हैं। डेविड विली के ओवर में 7 रन बने।
मोहम्मद सिराज ने पहले ही ओवर में राजस्थान रॉयल्स को झटका दिया। उन्होंने जोस बटलर को डक पर बोल्ड किया। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 1 ओवर में 1 रन पर 1 विकेट। जीत के लिए उसे 189 रन और बनाने हैं। यशस्वी जायसवाल 1 और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई आरसीबी ने राजस्थान को 190 रन का लक्ष्य दिया है। ग्लेन मैक्सवेल (77) और फाफ डुप्लेसिस (62) की तूफानी पारियों के बावजूद आरसीबी 200 का आंकड़ा नहीं छू पाई और डेथ ओवर्स में रनों की रफ्तार कम रही। राजस्थान की तरफ से संदीप शर्मा और ट्रेंट बोल्ट ने 2-2 विकेट लिए। विराट कोहली आज गोल्डन डक का शिकार हुए।
एक विस्फोटक शुरुआत मिलने के बाद आरसीबी का अब 200 के स्कोर तक पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा है। 19 ओवर की समाप्ति के बाद आरसीबी का स्कोर 179/6 है। क्रीज पर दिनेश कार्तिक और हसरंगा खेल रहे हैं।
फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल के विकेट के बाद आरसीबी के रनों की रफ्तार कम हुई है और विकेट तेजी से गिर रहे हैं। 17 ओवर की समाप्ति के बाद आरसीबी का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन है। क्रीज पर दिनेश कार्तिक और हसरंगा बल्लेबाजी कर रहे हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को ग्लेन मैक्सवेल के रूप में चौथा झटका लग गया है। मैक्सवेल 44 गेंदों में 77 रन बनाकर आउट हो गए। 15 ओवर की समाप्ति के बाद आरसीबी का स्कोर 156/4 है। मैक्सवेल के आउट होने के बाद क्रीज पर दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
आरसीबी को फाफ डुप्लेसिस के रूप में तीसरा झटका लगा है। डुप्लेसिस 62 रन की पारी खेलकर आउट हो गए हैं। यशस्वी जयसवाल ने उन्हें रन आउट किया। 14 ओवर की समाप्ति के बाद आरसीबी का स्कोर 148/3
ग्लेन मैक्सवेल के बाद फाफ डुप्लेसिस ने भी अपना अर्द्धशतक पूरा कर लिया है। फाफ ने 31 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से यह अर्द्धशतक पूरा किया है। फाफ का यह 29वां आईपीएल अर्द्धशतक है।
ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल करियर का 16वां अर्द्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में यह अर्द्धशतक पूरा किया। आरसीबी के लिए यह उनकी 11वीं हाफ सेंचुरी है। मैक्सवेल ने जेसन होल्डर के ओवर में छक्का जड़कर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी। आरसीबी का स्कोर 10 ओवर के बाद 101/2 है। क्रीज पर मैक्सवेल के साथ फाफ डुप्लेसिस 44 रन बनाकर नाबाद हैं।
8 ओवर की समाप्ति के बाद आरसीबी का स्कोर 78/2 है। क्रीज पर मैक्सवेल 42 रन पर और डुप्लेसिस 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी को विराट कोहली और शाहबाज के रूप में दो बड़े झटके लगे हैं।
विराट कोहली और शाहबाज का विकेट जल्दी गिर जाने के बाद पावरप्ले में आरसीबी ने जबरदस्त वापसी की है। फाफ डुप्लेसिस और मैक्सवेल की विस्फोटक बल्लेबाजी के चलते आरसीबी ने पावरप्ले में 62 रन बना दिए हैं और 2 विकेट गंवाए हैं। फाफ डुप्लेसिस (29) और मैक्सवेल (31) पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
विराट कोहली (0) और शाहबाज (2) का विकेट जल्दी गिर जाने के बाद आरसीबी का स्कोर 4 ओवर के बाद 38/2 है। फाफ डुप्लेसिस ने संदीप शर्मा के ओवर में 2 छक्के और एक चौका जड़ा। डुप्लेसिस (26) और मैक्सवेल 10 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
विराट कोहली के पहली गेंद पर आउट होने के बाद आरसीबी को तीसरे ही ओवर में एक और झटका लग गया है। शाहबाज 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। ट्रेंट बोल्ट ने ही उन्हें आउट किया।
पहले बल्लेबाजी करने आई आरसीबी को पहला झटका शून्य पर ही लग गया है। कप्तान विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। विराट को ट्रेंट बोल्ट ने पवेलियन भेजा है।
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल
आरसीबी: विराट कोहली (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, डेविड विली, वानिंदु हसरंगा, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार वैशाक
रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। विराट कोहली आरसीबी की कप्तानी कर रहे हैं। यानि फाफ डुप्लेसी इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलेंगे। राजस्थान रॉयल्स में कोई बदलाव नहीं है।
राजस्थान रॉयल्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपना प्री मैच रूटीन बताया है। राजस्थान रॉयल्स टीवी से बात करते हुए चहल ने कहा है कि वो मैच से पहले जिम जाते हैं। आप भी सुनिए चहल का प्री मैच रूटीन
आरसीबी: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक, वानिंदु हसरंगा, सुयश प्रभुदेसाई, हर्षल पटेल, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार वैशक, सिद्धार्थ कौल, कर्ण शर्मा, डेविड विली, माइकल ब्रेसवेल, फिन एलेन, सोनू यादव, अनुज रावत, मनोज भांडगे, आकाशदीप, राजन कुमार, अविनाश सिंह, हिमांशु शर्मा
IPL 2023,Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals Live Score: तालिका में शीर्ष पर चल रही राजस्थान रॉयल्स की टीम को अगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में फिर से जीत की राह पर लौटना है तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की मजबूत टीम के खिलाफ उसके मध्यक्रम के बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। राजस्थान रॉयल्स अभी तक चार जीत और दो हार से आठ अंक लेकर अंक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है जबकि आरसीबी की टीम मजबूत होने के बावजूद निरंतर एक जैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई और वह तीन जीत और इतने ही मैचों में हार से पांचवें स्थान पर है। राजस्थान की टीम पिछले मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ अपने प्रदर्शन पर काफी मंथन कर रही होगी। उसके सामने 155 रन का लक्ष्य था तथा यशस्वी जयसवाल (44) और जोस बटलर (40) ने पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़कर उसे अच्छी शुरुआत दिलाई थी लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों के नहीं चल पाने के कारण उसे 10 रन से हार का सामना करना पड़ा था।