IPL 2023, RCB vs MI: पांच बार आईपीएल चैंपियन रह चुकी मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 के अपने पहले लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ी। आरसीबी ने अपने घरेलू मैदान पर मुंबई की टीम को मायूस कर दिया और उसे 8 विकेट से जीत मिली। आरसीबी को जीत के लिए 172 रन बनाने थे, लेकिन विराट कोहली और फॉफ डुप्लेसी की पारी के सामने मुंबई के गेंदबाजों की एक नहीं चली और इस टीम को आसान जीत मिली।

इस मुकाबले में आरसीबी के कप्तान फॉफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा के नाबाद 84 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन बनाए और आरसीबी को जीत के लिए 172 का लक्ष्य दिया। जीत के लिए मिले इस लक्ष्य को आरसीबी ने 16.2 ओवर में 2 विकेट पर 172 रन बनाते हुए हासिल कर लिया। विराट कोहली ने इस मैच में नाबाद 82 रन की पारी खेली जबकि डुप्लेसी ने कप्तान पारी खेलते हुए 73 रन बनाए।

Match Ended

Indian Premier League, 2023

Royal Challengers Bangalore 
172/2 (16.2)

vs

Mumbai Indians  
171/7 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 5 )
Royal Challengers Bangalore beat Mumbai Indians by 8 wickets

Live Updates

RCB vs MI, IPL 2023 Cricket: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

19:45 (IST) 2 Apr 2023
मुंबई की धीमी शुरुआत

मुंबई की टीम ईशान किशन के आउट होने के बाद दबाव में दिख रही है और इस टीम ने 3 ओवर का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 12 रन बना लिए हैं। अब टीम को रोहित और ग्रीन से उम्मीदें हैं।

19:42 (IST) 2 Apr 2023
ईशान किशन 10 रन बनाकर आउट, मुंबई का पहला विकेट गिरा

मो. सिराज ने मुंबई इंडियंस को पहला झटका ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन को आउट करके दिया। 13 गेंदों पर 10 रन बनाने वाले ईशान किशन को सिराज की गेंद पर हर्षल पटेल ने लपका। अब बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर कैमरन ग्रीन आए हैं।

19:34 (IST) 2 Apr 2023
मुंबई की पारी की शुरुआत, रोहित शर्मा और ईशान किशन क्रीज पर

मुंबई की तरफ से पारी की शुरुआत करने के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन क्रीज पर आ चुके हैं। एक ओवर के बाद मुंबई ने बिना किसी नुकसान के दो रन बना लिए हैं।

19:16 (IST) 2 Apr 2023
आरसीबी की प्लेइंग इलेवन, विराट कोहली करेंगे ओपनिंग

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), करन शर्मा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, रीस टॉपले, मोहम्मद सिराज।

19:15 (IST) 2 Apr 2023
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान।

19:01 (IST) 2 Apr 2023
आरसीबी ने टॉस जीता, पहले किया गेंदबाजी का फैसला

इस मैच में आरसीबी के कप्तान फॉफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करेगी।

18:55 (IST) 2 Apr 2023
मुंबई इंडियंस की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), देवाल्ड ब्रेविस, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, जोफ्रा आर्चर , अरशद खान, जेसन बेहरेनडॉर्फ, संदीप वारियर, आकाश मधवाल, डुआन जानसेन, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, राघव गोयल।

18:54 (IST) 2 Apr 2023
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अनुज रावत, मनोज भांडगे, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज़ अहमद, डेविड विली, हर्षल पटेल, सिद्धार्थ कौल, कर्ण शर्मा, रीस टॉपले, मोहम्मद सिराज, सोनू यादव, आकाश दीप, राजन कुमार, अविनाश सिंह, फिन एलन, हिमांशु शर्मा।

आईपीएएल 2023 में मुंबई की पहली परीक्षा मजबूत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर होगी। रोहित की कप्तानी में मुंबई का टारगेट जीत के साथ शुरुआत करने पर होगी, लेकिन ये टीम जिस तरह से पिछले साल बिखरी हुई नजर आई थी उसके बाद टीम के लिए वापसी करना एक मुश्किल काम होगा। मुंबई की टीम के लिए आरसीबी के घरेलू मैदान पर पार पाना आसान तो नहीं दिखता है क्योंकि ये टीम बेहद संतुलित है और टीम की गेंदबाजी खासतौर पर बेहद मजबूत नजर आ रही है।