IPL 2021, RCB vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 10वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (आरसीबी) ने कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को 38 रन से हरा दिया। इसके साथ ही आरसीबी ने आईपीएल 2021 में जीत की हैट्रिक लगाई।
यही नहीं आरसीबी ने आईपीएल के इतिहास में पहली बार अपने शुरुआती तीन मुकाबलों में जीत हासिल की है। एबी डिविलियर्स प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 34 गेंद में 76 रन बनाए। उन्होंने 27 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया था।
आरसीबी की केकेआर के खिलाफ यह लगातार चौथी जीत है। उसने इससे पहले 2019 ईडन गार्डंस में केकेआर को 10 रन से हराया था। आईपीएल 2020 में आरसीबी ने लीग मुकाबलों के दौरान पहले मैच में केकेआर को 82 रन और दूसरे मैच में 8 विकेट से हराया था।
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 204 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर 20 ओवर में 8 विकेट पर 166 रन ही बना पाई। केकेआर आखिरी 2 ओवर में सिर्फ 5 रन ही बना पाई। 18 ओवर में उसका स्कोर 7 विकेट पर 161 रन था।
आरसीबी के लिए कायल जैमीसन ने तीन विकेट लिए। उनके अलावा हर्षल पटेल ने 17 रन और युजवेंद्र चहल ने 34 रन देकर 2-2 विकेट लिए। वॉशिंगटन सुंदर भी एक विकेट लेने में सफल रहे। केकेआर के लिए आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। उनके अलावा नितीश राणा ने 18, शुभमन गिल ने 21, राहुल त्रिपाठी ने 25, इयोन मॉर्गन ने 29 और शाकिब अल हसन ने 26 रन बनाए।
आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक 28 मैच खेले गए हैं। इसमें केकेआर ने 15 और आरसीबी ने 13 में जीत हासिल की है। एम चिदंबरम स्टेडियम में दोनों पहली बार एक दूसरे के आमने-सामने थे, जिसमें आरसीबी ने केकेआर को पटखनी दे दी।
IPL 2021 RCB vs KKR Live Score streaming: आरसीबी और केकेआर के बीच मैच की लाइम स्ट्रीमिंग यहां देखें
केकेआर की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। केकेआर का पांचवां विकेट 14वें ओवर की चौथी गेंद पर गिरा। हर्षल पटेल ने कप्तान इयोन मॉर्गन को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। मॉर्गन ने एक चौके और 2 छक्के की मदद से 23 गेंद पर 29 रन बनाए। मॉर्गन की जगह आंद्रे रसेल क्रीज पर आए। केकेआर को अब 6 ओवर में 90 रन बनाने हैं। ऐसे में रसेल को तूफानी बल्लेबाजी करनी होगी, तभी केकेआर को जीत मिल पाएगी।
13 ओवर का खेल हो चुका है। केकेआर का स्कोर 4 विकेट पर 112 रन है। 13वां ओवर ग्लेन मैक्सवेल ने किया। इस ओवर में केकेआर ने 14 रन बनाए। इस ओवर में शाकिब और मॉर्गन ने एक-एक छक्का लगाया। 13 ओवर के बाद इयोन मॉर्गन ने 20 गेंद में 28 रन और शाकिब अल हसन ने 13 गेंद में 15 रन बनाए हैं।
10 ओवर का खेल हो चुका है। केकेआर ने 4 विकेट गंवा दिए हैं। केकेआर को चौथा झटका युजवेंद्र चहल ने दिया। उन्होंने 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक को एलबीडब्ल्यू किया। कार्तिक 5 गेंद में 2 रन ही बना पाए। कार्तिक की जगह शाकिब अल-हसन बल्लेबाजी के लिए आए। दस ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 4 विकेट पर 83 रन है। मॉर्गन ने 10 गेंद में 11 और शाकिब ने 5 गेंद में 3 रन बनाए हैं।
केकेआर को 7वें ओवर में तीसरा झटका लगा। नितीश राणा युजवेंद्र चहल की पांचवीं गेंद पर डीप मिड-विकेट पर देवदत्त पडिक्कल को अपना कैच थमा बैठे। राणा ने 2 चौके और एक छक्के की मदद से 11 गेंद में 18 रन बनाए। चहल का इस सीजन यह पहला विकेट है। नितीश राणा की जगह दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी के लिए आए। आठवां ओवर वाशिंगटन सुंदर ने फेंका। इस ओवर में सिर्फ 6 रन बने। आठ ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 3 विकेट पर 73 रन था। मॉर्गन ने 5 गेंद में 4 और कार्तिक ने 3 गेंद में 2 रन बनाए थे।
केकेआर की पारी के 6 ओवर (पावर प्ले) हो चुके हैं। छह ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट पर 57 रन है। राहुल त्रिपाठी छठे ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए। वाशिंगटन सुंदर ने उन्हें मोहम्मद सिराज के हाथों स्क्वायर लेग पर कैच कराया। राहुल 5 चौके की मदद से 20 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए। राहुल की जगह कप्तान इयोन मॉर्गन क्रीज पर आए। नितीश राणा ने 7 गेंद में 10 रन बनाए हैं।
केकेआर को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा। शुभमन गिल 9 गेंद में 21 रन ठोक पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके और छक्के लगाए। उन्हें काइल जैमिसन ने मिड-ऑन पर स्थानापन्न खिलाड़ी डेनियल क्रिश्चियन के हाथों कैच कराया। गिल की जगह राहुल त्रिपाठी बल्लेबाजी के लिए उन्होंने पहली ही गेंद पर चौका जड़ अपना खाता खोला। इससे पहले केकेआर की ओर से शुभमन गिल और नितीश राणा ने पारी की शुरुआत की थी।
इस सीजन चेन्नई की पिच पर रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ही लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर पाई है, बाकी सभी टीमें (कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस) पहले बल्लेबाजी करते हुए ही जीती हैं। शायद यही वजह रही है विराट कोहली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स ने अब तक सही साबित किया है। अब आरसीबी के गेंदबाजों की बारी है। वहीं, केकेआर के लिए आंद्रे रसेल को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
यह मुकाबला एक तरह से सीमित ओवर क्रिकेट के शीर्ष दो कप्तानों के बीच जंग भी है। इयोन मॉर्गन की अगुआई वाली इंग्लैंड की टीम आईसीसी वनडे और टी20 रैंकिंग में टॉप पर है। वहीं, विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया दोनों फॉर्मेट में नंबर दो पर है। आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने अपने पिछले दोनों मुकाबले जीते हैं। केकेआर की टीम 2 में से एक जीती है, जबकि एक में उसे हार झेलनी पड़ी है।
17वें ओवर में केकेआर को चौथी सफलता मिली पैट कमिंस ने ओवर की आखिरी गेंद पर सेट बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को हरभजन सिंह के हाथों कैच कराया। मैक्सवेल 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 49 गेंद में 78 रन बनाए। मैक्सवेल की जगह काइल जैमिसन बल्लेबाजी के लिए आए। 17 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 4 विकेट पर 148 रन था।
16 ओवर का खेल हो चुका है। आरसीबी का स्कोर 3 विकेट पर 145 रन है। ग्लेन मैक्सवेल ने 45 गेंद में 77 रन बनाए हैं। एबी डिविलियर्स ने 18 गेंद में 31 रन बनाए हैं। दोनों के बीच 29 गेंद में 50 रन की साझेदारी हो चुकी है। प्रसिद्ध कृष्णा के 16वें ओवर में एबी डिविलियर्स ने 2 गेंद में 2 चौके लगाए।
13वां ओवर वरुण चक्रवर्ती ने फेंका। उनके इस ओवर में सिर्फ 5 रन बने। 13 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 3 विकेट पर 106 रन था। मैक्सवेल ने 40 गेंद में 63 और एबी डिविलियर्स ने 5 गेंद में 8 रन बनाए थे। वरुण चक्रवर्ती अब तक 3 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट झटक चुके हैं।
आरसीबी को 12वें ओवर की पहली गेंद पर तीसरा झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने ओपनर देवदत्त पडिक्कल को राहुल त्रिपाठी के हाथों डीप मिड-विकेट पर कैच करा दिया। देवदत्त 2 चौके की मदद से 28 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह एबी डिविलियर्स क्रीज पर आए। उन्होंने पांचवीं गेंद पर 2 रन लेकर अपना खाता खोला।
11 ओवर का खेल हो चुका है। आरसीबी का स्कोर 2 विकेट पर 95 रन है। ग्लेन मैक्सवेल ने 34 गेंद में 60 रन बनाए हैं। देवदत्त पडिक्कल ने 27 गेंद में 25 रन बनाए हैं। मैक्सवेल अब तक 8 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक (28 गेंद में) पूरा किया। उनका आईपीएल 2021 में यह लगातार दूसरा अर्धशतक है।
आरसीबी ने पावर प्ले में 2 विकेट खोकर 45 रन बनाए। इसमें ग्लेन मैक्सवेल के 13 गेंद में 24 रन हैं। वह अब तक 3 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल के 16 गेंद में 13 रन हैं। मैक्सवेल ने दो विकेट गिरने का टीम पर कोई असर पड़ने नहीं दिया। उन्होंने और पडिक्कल ने छठे ओवर (शाकिब अल हसन) में 17 रन बटोरे।
विराट कोहली दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने राहुल त्रिपाठी के हाथों कवर पर कैच कराया। कोहली 6 गेंद में 5 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह रजत पाटीदार आए। वह भी ओवर की आखिरी गेंद में वरुण का शिकार बन गए। वरुण ने रजत को बोल्ड किया। रजत 2 गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। रजत की जगह ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर आए। तीन ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 2 विकेट पर 12 रन था। देवदत्त ने 10 गेंद में 3 और मैक्सवेल ने एक गेंद में एक रन बनाया था।
आरसीबी की ओर से विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने पारी की शुरुआत की। केकेआर के लिए हरभजन सिंह पहला ओवर लेकर आए। हरभजन की दूसरी गेंद नोबॉल रही। उसकी अगली गेंद पर विराट कोहली ने चौका जड़कर अपना खाता खोला। पहले ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना विकेट खोए 6 रन था।
कोलकाता नाइटराइडर्स: शुभमन गिल, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, आंद्रे रसेल, हरभजन सिंह, वरुण चक्रवर्ती, पैट कमिंस, प्रसिद्ध कृष्णा।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, काइल जैमीसन, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की ओर से विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा 725 रन बनाए हैं। वह इस सीजन अब तक अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। उनकी कोशिश होगी कि वह इस सीजन अपना पहला अर्धशतक लगाएं। वहीं, कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा 419 रन दिनेश कार्तिक ने बनाए हैं। इस मैच में उनकी भी कोशिश होगी कि वह अपने शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखें।
आईपीएल 2021 में इयोन मॉर्गन ने डेथ ओवर्स में आंद्रे रसेल पर बहुत भरोसा जताया है। रसेल उनकी उम्मीदों पर खरे भी उतरे हैं। हालांकि, आरसीबी के खिलाफ उनकी राह आसान नहीं होगी। दरअसल, रसेल का एबी डिविलियर्स के खिलाफ रिकॉर्ड खराब है। डिविलियर्स ने रसेल की गेंदों पर 221.74 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। हालांकि, आरसीबी के खिलाफ रसेल का बल्लेबाजी रिकॉर्ड बहुत शानदार रहा है। उन्होंने विराट कोहली के सेना के खिलाफ मुकाबलों में 223 के स्ट्राइक रेट से 339 रन बनाए हैं।