IPL 2026 RCB Players List, Full Squad: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार 16 दिसंबर 2025 को अबुधाबी में IPL मिनी ऑक्शन में भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को 7 करोड़ रुपये में खरीदा। वेंकटेश अय्यर को खरीदने के लिए मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स में जबरदस्त जंग देखने को मिली। हालांकि, अंततः आरसीबी ने उन्हें हासिल कर लिया।
GT Players List 2026: ये है गुजरात टाइटंस टीम के सभी खिलाड़ियों की पूरी सूची
वेंकटेश अय्यर पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में 62 मैच में 29.96 औसत और 137.32 स्ट्राइक रेट से 1468 रन बनाए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने नवंबर 2025 में 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया था।
LSG Players List 2026: ये है लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के सभी खिलाड़ियों की पूरी सूची
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 16.40 करोड़ रुपये के पर्स के साथ मिनी-ऑक्शन में उतरी। यह फंड इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन, दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी के साथ-साथ मनोज भंडागे, मयंक अग्रवाल, मोहित राठी और सचिन बेबी को रिलीज करने के बाद खाली हुआ था।
IPL 2026 नीलामी में आरसीबी ने इन खिलाड़ियों को खरीदा
| खिलाड़ी | बेेस प्राइस | कितने में बिके |
| वेंकटेश अय्यर (भारतीय) | 02 करोड़ रुपये | 07 करोड़ रुपये |
| मंगेश यादव (भारतीय, अनकैप्ड) | 30 लाख रुपये | 5.2 करोड़ रुपये |
| जैकब डफी (विदेशी, न्यूजीलैंड) | 02 करोड़ रुपये | 02 करोड़ रुपये |
| जॉर्डन कॉक्स (विदेशी, इंग्लैंड) | 75 लाख रुपये | 75 लाख रुपये |
| सात्विक देसवाल (भारतीय, अनकैप्ड) | 30 लाख रुपये | 30 लाख रुपये |
| कनिष्क चौहान (भारतीय, अनकैप्ड) | 30 लाख रुपये | 30 लाख रुपये |
| विहान मल्होत्रा (भारतीय, अनकैप्ड) | 30 लाख रुपये | 30 लाख रुपये |
| विकी ओस्तवाल (भारतीय, अनकैप्ड) | 30 लाख रुपये | 30 लाख रुपये |
ये है आईपीएल 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ियों की सूची
रजत पाटीदार (कप्तान), अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, क्रुणाल पंड्या, नुवान तुषारा, फिल साल्ट, रसिख डार सलाम, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, विराट कोहली, यश दयाल, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, विहान मल्होत्रा, विकी ओस्तवाल।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन
| खिलाड़ी | कितनी धनराशि में हुए रिटेन |
| विराट कोहली | 21 करोड़ रुपये |
| जोश हेजलवुड | 12.50 करोड़ रुपये |
| फिल साल्ट | 11.50 करोड़ रुपये |
| जितेश शर्मा | 11 करोड़ रुपये |
| रजत पाटीदार (कप्तान) | 11 करोड़ रुपये |
| भुवनेश्वर कुमार | 10.75 करोड़ रुपये |
| रसिख डार सलाम | 06 करोड़ रुपये |
| क्रुणाल पंड्या | 5.75 करोड़ रुपये |
| यश दयाल | 05 करोड़ रुपये |
| टिम डेविड | 03 करोड़ रुपये |
| सुयश शर्मा | 2.6 करोड़ रुपये |
| जैकब बेथेल | 2.6 करोड़ रुपये |
| देवदत्त पडिक्कल | 02 करोड़ रुपये |
| नुवान तुषारा | 1.6 करोड़ रुपये |
| रोमारियो शेफर्ड | 1.5 करोड़ रुपये |
| स्वप्निल सिंह | 50 लाख रुपये |
| अभिनंदन सिंह | 30 लाख रुपये |
