RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल 2024 में अच्छा प्रदर्शन किया था और रेड आर्मी अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही थी लेकिन ट्रॉफी उठाने का उनका सपना प्लेऑफ में टूट गया। आरसीबी टीम कभी भी आईपीएल चैंपियन नहीं बन पाई है और अब आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी आने वाली है। इस नीलामी से पहले आरसीबी किन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है इस पर एक नजर डालते हैं।
इन 6 खिलाड़ियों को आरसीबी कर सकती है रिटेन
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले मीडिया रिपोर्ट्स आई थी जिसके मुताबिक इस बात की संभावना है कि अब 4 की जगह 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने का अधिकार फ्रेंचाइजियों को दी जा सकती है। अगर ये नियम लागू हो जाता है को इस बात की संभावना है कि आरसीबी 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। इस सीजन में आरसीबी जिन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है वो विराट कोहली, रजत पाटीदार, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, विल जैक्स और ग्लेन मैक्सवेल हो सकते हैं।
कट सकता है डुप्लेसिस और ग्रीन का पत्ता और केएल संभाल सकते हैं टीम की कमान!
पिछले तीन सीजन में आरसीबी की कप्तानी करने वाले फॉफ डुप्लेसिस आरसीबी को चैंपियन बनाने में सफल नहीं हो पाए। बल्ले के साथ उनका प्रदर्शन बेशक अच्छा रहा था, लेकिन बतौर कप्तान उन पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ केएल राहुल के आरसीबी में शामिल होने की भी अफवाहें हैं और एलएसजी (लखनऊ सुपर जाइंट्स) के साथ उनकी कप्तानी के रिकॉर्ड को देखते हुए, राहुल आईपीएल 2025 में बेंगलुरु के कप्तान भी बन सकते हैं।
कैमरन ग्रीन की बात करें तो इस ऑलराउंडर को आरसीबी ने बड़ी कीमत पर खरीदा गया था, लेकिन उन्होंने रेड आर्मी के लिए ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और गेंद व बल्ले दोनों से निराश किया। अब मेगा नीलामी में आरसीबी उन्हें रीलिज कर सकती है जिसके की उनकी पर्स की स्थिति मजबूत हो सके। आरसीबी द्वारा रिटेन किए जाने वाले संभावित खिलाड़ियों में विराट कोहली, मोहम्मद सिराज और रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ी शामिल होंगे तो वहीं दूसरी ओर यश दयाल और विल जैक्स ने आईपीएल 2024 में अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे उन्हें अपने अनुबंध बरकरार रखने में मदद मिल सकती है। ग्लेन मैक्सवेल को आरसीबी द्वारा रिटेन किए जाने पर कुछ संदेह है। हालांकि मैक्सवेल की विनाशकारी बल्लेबाजी क्षमता को देखते हुए आरसीबी आखिरी बार उन पर भरोसा दिखा सकती है।