Ranji Trophy Final 2019-20, Saurashtra vs Bengal 4th Day: देश के सबसे बड़े घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी 2019-20 के फाइनल में बंगाल और सौराष्ट्र के बीच जंग जारी है। चौथे दिन का खेल खत्म होने के समय बंगाल ने पहली पारी में 147 ओवर में 6 विकेट पर 354 रन बनाए थे। अंशूतुप मजूमदार 58 और अर्नब नंदी 28 रन बनाकर नाबाद थे। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय बंगाल ने पहली पारी में 65 ओवर में 3 विकेट पर 134 रन बनाए थे।
Ranji Trophy Final: बंगाल ने जीता खिताब या सौराष्ट्र बना चैंपियन, जानिए यहां
मजमूदार और नंदी 7वें विकेट के लिए अब तक 91 रन की साझेदारी कर चुके हैं। मजूमदार और नंदी के अलावा बंगाल को इस स्कोर तक पहुंचाने में सुदीप चटर्जी 47 और ऋद्धिमान साहा ने भी अहम भूमिका निभाई।
राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मैच में सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। उसकी पहली पारी 425 रन पर ऑलआउट रही। 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए धर्मेंद्रसिंह जडेजा 33 रन बनाकर नाबाद रहे थे। कप्तान जयदेव उनादकट ने भी 20 रन की उपयोगी पारी खेली थी।
इस मैच में दोनों टीमों की कोशिश जीत के साथ घरेलू क्रिकेट के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम करने की होगी। सौराष्ट्र की कमान जयदेव उनादकट के हाथों में है। बंगाल की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन कर रहे हैं।
139 ओवरों को खेल हो चुका है। बंगाल ने 6 विकेट पर 324 रन बना लिए हैं। एक समय 263 रन पर उसके छह विकेट गिर चुके थे। उसके बाद अंशूतुप मंजूमदार और अर्नब नंदी ने पारी को संभाला। दोनों अब तक 109 गेंदों पर 61 रन की साझेदारी कर चुके हैं। मजूमदार 40 और नंदी 20 रन पर खेल रहे हैं।
चौथे दिन चायकाल तक बंगाल ने 6 विकेट पर 264 रन बना लिए हैं। वह अभी भी सौराष्ट्र से पहली पारी में 161 रन पीछे है। अनुस्तूप मजूमदार 17 और अर्नब नदी खाता खोले बगैर नाबाद हैं।
120 ओवरों का खेल हो चुका है। बंगाल की आधी टीम यानी उसके 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। ऋद्धिमान साहा के साथ 101 रन की साझेदारी करने के बाद सुदीप चटर्जी 81 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। टीम के खाते में अभी 16 रन ही और जुड़े थे कि साहा भी 64 रन बनाकर आउट हो गए। सुदीप को धर्मेंद्रसिंह जडेजा और साहा को प्रेरक मांकड़ ने पवेलियन की राह दिखाई। पहली पारी के आधार बंगाल अब भी सौराष्ट्र से 162 रन पीछे है।
लंच तक का खेल पूरा हो चुका है। लंच के समय बंगाल का स्कोर 94 ओवर में 3 विकेट पर 218 रन है। ऋद्धिमान साहा 55 और सुदीप चटर्जी 77 रन बनाकर क्रीज पर हैं। आज यानी चौथे दिन सौराष्ट्र के गेंदबाज अब तक एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए हैं।
82 ओवरों का खेल पूरा हो चुका है। बंगाल का स्कोर 3 विकेट पर 175 रन है। सुदीप चटर्जी 67 और ऋद्धिमान साहा 23 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 178 गेंदों पर 51 रन की साझेदारी पूरी हो चुकी है।
75 ओवरों का खेल पूरा हो चुका है। बंगाल का स्कोर 3 विकेट पर 156 रन है। सुदीप 56 और ऋद्धिमान साहा 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। सुदीप और साहा 135 गेंद पर 32 रन की साझेदारी कर चुके हैं।
सुदीप चटर्जी ने चेतन सकारिया की गेंद पर 2 रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उनका यह अर्धशतक ऐसे समय आया है जब टीम को रनों की बहुत जरूरत थी। हालांकि, बंगाल के बल्लेबाजों को अभी और दम दिखाना होगा।
नमस्कार। https://www.jansatta.com/khel/ में आपका स्वागत है। चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। सुदीप चटर्जी और ऋद्धिमान साहा क्रीज पर हैं। दिन का पहला ओवर जयदेव उनादकट लेकर आए। उन्होंने अपने पहले ओवर में 2 रन दिए। दूसरा ओवर चेतन सकारिया ने फेंका। उनके ओवर में भी दो रन ही बने। सुदीप 49 रन पर पहुंच गए। साहा का निजी स्कोर 6 रन है।