रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड में कर्नाटक के खिलाफ गोवा पर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है। कर्नाटक की पहली पारी में 371 रन के जवाब में गोवा की टीम आखिरी दिन मंगलवार (28 अक्टूबर) को पहली पारी में 217 रन पर आउट हो गई। वह फॉलोऑन का खतरा नहीं टाल पाई। फॉलोऑन बचाने के लिए 222 रन बनाने थे। गोवा ने फॉलोऑन खेलते हुए लंच तक 1 विकेट पर 42 रन बना लिए थे। वह कर्नाटक से 112 रन से पीछे

गोवा के लिए पहली पारी में मोहित रेडकर, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंजुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और ललित यादव ही थोड़ा बहुत संघर्ष दिखा पाए, लेकिन इनका प्रयास व्यर्थ गया। अर्जुन ने क्रीज पर सबसे ज्यादा समय बिताया। उन्होंने 122 गेंदों का सामना किया और 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 47 रन बनाए। अगर अर्जुन ने अर्धशतक ठोक दिया होता तो गोवा की टीम फॉलोऑन से बच जाती।

अर्जुन-मोहित के बीच 70 रन की साझेदारी

मोहित रेडकर ने 77 गेंद पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 53 रन बनाए। ललित यादव ने 96 गेंद पर 3 चौके की मदद से 36 रन बनाए। गोवा के लिए सबसे बड़ी साझेदारी अर्जुन और मोहित के बीच हुई। दोनों ने 154 गेंद पर 70 रन जोड़े। कर्नाटक के लिए विध्वाथ कवरप्पा ने 51 रन देकर 5 विकेट लिए। अभिलाष शेट्टी ने 74 रन देकर 3 विकेट लिए। यशोवर्धन परंतप और विजयकुमार व्यशाक ने 1-1 विकेट लिए।

अर्जुन तेंदुलकर ने 3 विकेट झटके

इससे पहले गेंदबाजी में अर्जुन तेंदुलकर ने अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने 29 ओवर में 100 रन देकर 3 विकेट लिए थे। इसके अलावा कौशिक वी ने 35 रन देकर 3 विकेट लिए थे। अर्जुन ने निकिन जोस, कृष्णन श्रीजित और अभिनव मनोहर का विकेट लिया। निकिन जोस ने 3, कृष्णन श्रीजित बगैर खाता खोले और अभिनव मनेहर 37 रन बनाकर आउट हुए।