Ranji Trophy: खिलाड़ियों को अपने राज्य से मौका नहीं मिलने के बाद धीरे-धीरे खिलाड़ी दूसरे राज्य में जाकर खेलने लगे हैं। सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने भी मुंबई (Mumbai) को छोड़कर गोवा (Goa) चले गए। मुंबई से मौके नहीं मिलने के बाद कई खिलाड़ी मुंबई को छोड़कर दूसरे राज्य से खेलने चले गए हैं। एक समय कभी मुंबई की कप्तानी करने वाले खिलाड़ी आदित्य तारे भी मुंबई (Mumbai) का साथ छोड़कर उत्तराखंड (Uttarakhand) से खेलने लगे। वहीं शेल्डन जैक्सन (Sheldon Jackson) की सौराष्ट्र (Saurashtra) की टीम में वापसी हुई है।
Mumbai से कई खिलाड़ी ने थामा दूसरे राज्य का दामन
गोवा के लिए मुंबई के दो खिलाड़ी खेल रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर के अलावा सिद्देश लाड भी गोवा के लिए खेल रहे हैं। सिद्देश लाड एक समय मुंबई के प्रमुख बल्लेबाज में शुमार थे। वहीं उत्तराखंड के लिए खेलने वाले आदित्य तारे ने मुंबई के कई मैचों में कप्तानी भी की है। इन खिलाड़ियों ने अपने राज्य को छोड़कर दूसरे राज्य का दामन थाम लिया। इसके अलावा बंगाल के ऋद्धिमान साहा भी त्रिपुरा से खेलने लगे।
मुंबई को छोड़ने के बाद अर्जुन तेंदुलकर के प्रदर्शन में निखार आ गया है। अर्जुन ने रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में शतक जड़ा। वो इस सीजन गेंद से भी तहलका मचा रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर के अलावा सिद्देश लाड भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
Bengal से कई खिलाड़ी त्रिपुरा गए
बंगाल के कई खिलाड़ी ने अपने राज्य का साथ छोड़कर त्रिपुरा से खेलने लगे। साहा के अलावा सुदीप चटर्जी, संजय मजुमदार, राणा दत्ता और भी कई खिलाड़ी है। इसके अलावा भी कई खिलाड़ी है जो अपने राज्य के जगह दूसरे राज्य से खेलना पंसद कर रहे हैं। झारखंड के तरफ से बहुत से खिलाड़ी भी बिहार आ गए।
सोराष्ट्र फिर से लौटे Sheldon Jackson
शेल्डन जैक्सन सौराष्ट्र छोड़कर पुडुचेरी चले गए थे। लेकिन इस साल शेल्डन की भी घर वापसी हो गई है। शेल्डन जैक्सन पहले पुडुचेरी से खेल रहे थे लेकिन उनकी प्रदर्शन कुछ खास नहीं कर पाए। वहीं इस सीजन में सौराष्ट्र के लिए वापसी करते हुए फाइनल में शतक जड़ा।