रणजी ट्रॉफी 2025-26 के छठे राउंड के दूसरे दिन शुक्रवार (23 जनवरी) को सौराष्ट्र की टीम दूसरी पारी में 236 रन पर आउट हो गई। उसने पंजाब को 320 रनों का लक्ष्य दिया। पहली पारी में सस्ते में आउट हुए भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी की और सौराष्ट्र को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने में मदद की। हालांकि, वह अर्धशतक से चूक गए। अब निगाहें भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल पर निगाहें होंगी। पंजाब के कप्तान पहली पारी में खाता नहीं खोल पाए थे।
सौराष्ट्र ने पहली पारी में 172 रन बनाए थे। इसके जवाब में पंजाब की टीम 139 रन पर आउट हो गई। सौराष्ट्र को 33 रनों की बढ़त मिली। रविंद्र जडेजा ने 44 गेंद पर 104.55 के स्ट्राइक रेट से 46 रन बनाए। उन्होंने प्रेरक मांकड़ के साथ 73 गेंद पर 92 रनों की साझेदारी। इसके बाद सम्मर गज्जर के साथ 24 रन जोड़े। सौराष्ट्र के लिए प्रेरक मांकड़ ने सबसे ज्यादा 41 गेंद पर 56 रन बनाए। सितांशु कोटक ने 39 गेंद पर 39 रन बनाए। पार्थ भुत ने 40 गेंद पर नाबाद 37 पन बनाए।
रविंद्र जडेजा अर्धशतक से चूके
सौराष्ट्र के लिए दूसरी पारी में रविंद्र जडेजा ने 44 गेंद पर 104.55 के स्ट्राइक रेट से 46 रन बनाए। उन्होंने प्रेरक मांकड़ के साथ 73 गेंद पर 92 रनों की साझेदारी। इसके बाद सम्मर गज्जर के साथ 24 रन जोड़े। सौराष्ट्र के लिए प्रेरक मांकड़ ने सबसे ज्यादा 41 गेंद पर 56 रन बनाए। हेतविक कोटक ने 39 गेंद पर 39 रन बनाए। पार्थ भुत ने 40 गेंद पर नाबाद 37 पन बनाए।
हरप्रीत बरार ने 5 विकेट झटके
सौराष्ट्र की दूसरी पारी की बात करें तो हार्दिक देसाई 6, चिराग जानी 5, धर्मेंदसिंह जडेजा 27, जय गोहिल 8, अर्पित वासवाड़ा ने 23,सम्मर गज्जर ने 17, जयदेव उनादकट ने 14 रन बनाए। पंजाब के लिए हरप्रीत बरार ने 5 विकेट लिए जस इंदर ने 3 विकेट लिए। प्रेरित दत्त ने 2 विकेट लिए। हरप्रीत बरार ने पहली पारी में 6 विकेट लिए थे।
