ऑनलाइन गेम्स की लत को लेकर कई अजीबोगरीब मामले सामने आए हैं, जिसने लोगों को चौंका दिया है। ऐसा ही एक मामला पंजाब के खरार से सामने आया है। वहां एक बेटे ने मां-बाप के 16 लाख रुपए पबजी में उड़ा दिए। PUBG यानी ‘प्लेयर अननोन बैटल ग्राउंड’ गेम्स के कारण देश में कथित तौर पर कई युवाओं की जान गई है। कहा जा रहा है कि इस लड़के ने भी एक महीने में खेल में महारत हासिल करने के लिए वर्चुअल गोला बारूद, पास और तोपें खरीदी थीं।
द ट्रिब्यून वेबसाइट के मुताबिक, माता-पिता को बेटे ने बताया कि वह ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल का ज्यादा उपयोग कर रहा है। 17 साल के युवा (नाम रोक दिया गया) के पास तीन बैंक खातों की जानकारी थी, जिसका इस्तेमाल उसने PUBG प्रोफाइल को अपग्रेड करने के लिए किया। खातों से निकाले गए पैसों का इस्तेमाल उसने इन-ऐप की खरीदारी के लिए और अन्य अपने साथियों के लिए भी किया। उसके माता-पिता को इस बात की जानकारी बैंक के स्टेटमेंट से मिली।
उसके पिता ने (नाम नहीं बताने की शर्त) ने कहा कि वे एक सरकारी कर्मचारी हैं। साथ ही लंबे समय से बीमार हैं। बचाए गए पैसों का इस्तेमाल वे इलाज के करने वाले थे। बेटे ने पैसों को बर्बाद कर दिया। उसने अपनी मां के भविष्य निधि (पीएफ) राशि और कुछ पैसे अपने खाते से भी निकाला है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपनी मेडिकल जरूरतों और अपने बेटे के भविष्य के लिए पैसे बचाए थे। लॉकडाउन के दौरान मैं अपनी पोस्टिंग के स्थान पर रह रहा था। मेरा बेटा अपनी मां के साथ यहां रह रहा था। उसने अपने मोबाइल फोन का उपयोग सभी लेनदेन करने के लिए किया। खाते से निकाली की गई राशि के बारे में आए मैसेज को भी हटा दिया।’’
उन्होंने कहा कि बेटे के पास सारी जानकारियां थीं। उसने अकाउंट से पैसे मां की किट्टी पार्टी के नाम पर निकाला। उन्होंने कहा, ‘‘हम नहीं जानते थे कि वह खेलने के लिए अकाउंट का इस्तेमाल कर रहा है। यहां तक कि पुलिस भी हमारी मदद नहीं कर सकती है। क्योंकि मेरे बेटे ने जानबूझकर ऐसा किया है। उसने अपनी मां की पीएफ राशि का लगभग 2 लाख रुपये खर्च किया। मैंने उसकी मां के व्यखाते में कुछ पैसे रखे थे। ज्यादा पैसे मेरे दूसरे अकाउंट में थे। यह सब उसने कुछ समय में किया है।’’