प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के पांचवें सीजन में नई टीम हरियाणा स्टीलर्स को रविवार को अपने पहले मैच में एक अंक के मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। गाचीबावली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में यू-मुम्बा ने उसे बेहद रोचक मुकाबले में 29-28 से हराया। मुम्बा की जीत में उसके कप्तान अनूप कुमार का अहम योगदान रहा, जिन्होंने अपने शानदार खेल से छह अंक हासिल करने के साथ ही अहम समय पर अपने अनुभव का बेहतरीन इस्तेमाल किया और अपनी टीम को जीत दिलाई। मुम्बा की तरफ से सबसे अधिक सात अंक काशिलिंग आदाके ने हासिल किए। उन्हीं की एक सुपर रेड ने मैच का रुख मुम्बा की तरफ मोड़ दिया। हरियाणा की तरफ से विकास खानडोला ने सर्वाधिक छह अंक हासिल किए।

अनूप ने मैच की पहली रेड डाली जो सफल रही और मुम्बा की टीम का खाता खुला। लेकिन हरियाणा के लिए वजीर सिंह ने सफल रेड डालते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 3-2 से हरियाणा ने बढ़त ले ली थी, लेकिन पिछले सीजन में दिल्ली की टीम के कप्तान रहे काशीलिंग जो इस बार मुम्बा से खेल रहे हैं, ने तीसरे मिनट में दो अंक हासिल करते हुए अपनी टीम को 4-3 से आगे कर दिया। फिर सुरजीत सिंह ने एक और सफल रेड डालते हुए स्कोर 5-3 कर मुम्बा को बढ़त दिला दी।

दोनों टीमों के बीच मुकाबला कड़ा चल रहा था, लेकिन मुम्बा ने हरियाणा को बराबरी करने से रोके रखा। 15वें मिनट मे विकास ने सफल रेड डालते हुए हरियाणा की मैच में वापसी कराई और यहां से हरियाणा ने बढ़त लेना शुरू। हरियाणा ने फिर 19वें मिनट में मुम्बा को ऑल आउट करते हुए 15-10 की बढ़त ले ली और हाफ टाइम में 15-11 की बढ़त के साथ गई।

यहां पढ़ें Telugu Titans vs Bengaluru Bulls मैच : 

दूसरे हाफ की शुरूआत में हरियाणा ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा और बढ़त को कम नहीं होने दिया। 25वें मिनट तक स्कोर 19-12 से हरियाणा के पक्ष में था। यहां से मुम्बा ने अंक लेने शुरू किए और फिर अनुभवी खिलाड़ी काशिलिंग ने 27वें मिनट में रेड के जरिए तीन अंक लेकर अपनी टीम का स्कोर 18-19 कर दिया। कप्तान अनूप ने फिर कमाल दिखाया और दो अंक हासिल करते हुए अपनी टीम को 22-20 से आगे कर दिया।

मुम्बा की टीम 29-26 से आगे थी, लेकिन तभी आखिरी मिनट में हरियाणा ने लगतार दो अंक लेकर जीतने की कोशिश की। इसके बावजूद वह एक अंक के अंतर से मैच हार गई। मुम्बा की टीम ने रेड, टैकल और ऑल आउट से क्रमश: 16, 11, 2 अंक हासिल किए। वहीं हरियाणा की टीम ने रेड से 16, टैकल से 9 और ऑल आउट से दो अंक लिए।

यहां पढ़ें U Mumba vs Haryana Steelers मैच अपडेट :

8:59 PM : 30 सेकेंड शेष रहते हरियाणा को 2 अंक मिले। मुकाबला टाई करने के लिए हरियाणा को 1 अंक की दरकार। मगर मुंबा ने 1 अंक से जीता मैच।

8:56 PM : मैच खत्म होने में महज 2 मिनट का समय बाकी। हरियाणा मैच में 3 अंक से पिछड़ता हुआ।

8:51 PM : ़डू ऑर डाई रेड में नितिन ने मुंबा को 1 अंक दिलाए। मुंबा 28, हरियाणा 24

8:46 PM : काशी आउट हुए।इसी के साथ हरियाणा ने 1 अंक जुटाए। मुंबा 25, हरियाणा 24. मैच में 6:14 मिनट का समय बाकी।

8:43 PM : मुंबा ने सुपर टेकल में 4 अंक जुटा मैच में 2 अंक की लीड बना ली है। मुंबा 23, हरियाणा 20

8:38 PM : डू ऑर डाई रेड में काशी ने 3 अंक मुंबा के लिए जुटाए। यहां से मुंबा ने मैच में वापसी कर ली है। मुंबा 15, हरियाणा 19

8:35 PM : वजीर सिंह सुपर टैकल हुए। मुंबा को 2 अंक मिले. मुंबा 14, हरियाणा 19

8:32 PM : हरियाणा 17, मुंबा 12

8:29 PM : हरियाणा ने मुंबा पर 3 अंकों की बढ़त बना ली है। मुंबा 12, हरियाणा 15

8:23 PM : मुंबा ऑलआउट हो चुकी है। इसी के साथ हरियाणा 12, मुंबा 11

8:21 PM : विकास खंडोला ने शब्बीर बापू को आउट किया। मुंबई पिछले 4 मिनट में एक भी अंक नहीं ले सका है। मुंबा ऑलआउट के करीब पहुंचता हुआ। मुंबा -9, हरियाणा 10

8:18 PM : यू मुंबा और हरियाणा के बीच मैच फिर से बराबरी पर है। दोनों टीमों के 8-8 अंक हैं।

8:15 PM : मैच में काशी काफी प्रेशर में दिख रहे हैं। हरियाणा इस वक्त 1 अंक से पीछे है।

8:13 PM : काशी ने डू ऑर डाई रेड में 1 अंक टीम को दिलाया। यू मुंबा 7 अंक पर पहुंची। मुंबा – 7, हरियाणा 5

8:09 PM : यू मुंबा ने हरियाणा स्टीलर्स पर 2 अंक की बढ़त बना ली है। वहीं हरियाणा 4 अंक पर है।

8:06 PM : यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच मुकाबला 2-2 से बराबरी पर चल रहा है।

8:00 PM : यू मुंबा के कप्तान अनूप कुमार पहली रेड करते हुए और इसमें यू मुंबा को पहला अंक।

7:50 PM : यू मुंबा : 

रेडर- दर्शन काशिलिंग अडाके, नितिन मदाने शब्बीर बापू, श्रीकांत जाधव

डिफेंडर – सुरेश कुमार, जोगिंदर नरवाल, सुरेंद्र सिंह

ऑलराउंडर – डोंग जू होंग, ई. सुभाष, हादी ओस्ट्रोक, कुलदीप सिंह, शिव ओम, योंग जू ओके, अनूप कुमार

7:40 PM : हरियाणा स्टीलर्स :

रेडर – खोम्सन थोंग्खाम, दीपक कुमार, सुरजीत सिंह, प्रशांत के राय, दीपक दहिया, वजीर सिंह, विकास खंडोला, आशीष छोकर

डिफेंडर – मोहित छिल्लर, नीरज कुमार, विकास, सुरेंदर नाडा, महेंद्र सिंह ढाका, जीवा गोपाल, राकेश एस कुमार

ऑलराउंडर – डेविड मोसंबयी, मयूर शिवतारकर, दीपक राठी, प्रमोद नरवाल।