Pro Kabaddi 2019, Gujarat Fortunegiants vs Dabang Delhi: प्रो कबड्डी लीग के सातवें संस्कारण का 20वां मैच गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स और दबंग दिल्ली के बीच खेला गया। मुंबई के सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात ने दिल्ली को पांच अंकों के अंतर से हरा दिया। गुजरात ने इस मैच की बेहतरीन शुरुआत करते हुए पहले तीन अंक हासिल किए लेकिन बाद में दिल्ली ने शानदार वापसी की और पहले हाफ का अंत बढ़त के साथ किया।

लेकिन दूसरे हाफ में एक बार फिर गुजरात ने बेहतरीन खेल दिखाया और दिल्ली को 31-26 के अंतर से हरा दिया। गुजरात के लिए सबसे ज्यादा मोरे बी ने 9 अंक झटके। वहीं उनके अलावा रोहित ने 8, सचिन ने 4 और परवेश ने 2 अंक हासिल किए। दिल्ली के लिए नवीन कुमार ने 10, चंद्रन रंजीत ने 5 और सईद गफ्फारी ने दो अंक हासिल किए।

[show_pro_kabaddi_scorecard id=”1704″]

Live Blog

20:11 (IST)01 Aug 2019
मोरे बी ने 8 अंक हासिल किए

दूसरे हाफ के 9वें मिनट में गुजरात ने दो अंक की बढ़त बना ली है, गुजरात के लिए मोरे बी ने अबतक बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 8 अंक हासिल किए हैं।

19:57 (IST)01 Aug 2019
हाफ के बाद पहली रेड सफल नहीं रही

हाफ के बाद दबंग दिल्ली की पहली रेड सफल नहीं रही, गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स के रोहित गूलिया बेहतरीन टैकल कर सचिन को आउट किया।

19:48 (IST)01 Aug 2019
नवीन कुमार ने झटके पांच अंक

दबंग दिल्ली ने पहला हाफ खत्म होने से पहले गुजरात की बराबरी की। नवीन कुमार ने अबतक झटके पांच अंक।

19:47 (IST)01 Aug 2019
एक अंक से गुजरात आगे

दबंग दिल्ली की बेहतरीन वापसी, नवीन ने शानदार रेड करते हुए गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स सचिन को आउट किया। अन मात्र एक अंक से गुजरात आगे है।

19:42 (IST)01 Aug 2019
4 अंकों की बढ़त

गुजरात की टीम ने शुरू से ही मैच में बढ़त बना रखी है और 8 मिनट का खेल खत्म होने के बाद उसे 4 अंकों की बढ़त हासिल है। 

19:35 (IST)01 Aug 2019
बेहतरीन शुरुआत

गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स की बेहतरीन शुरुआत, सचिन और रोहित की शानदार रेड दी मददा से टीम को पहले तीन अंक दिलाये।

19:32 (IST)01 Aug 2019
सीजन में गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स

इस सीजन में गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स की टीम शानदार फॉर्म में है और अब तक खेले दोनों मुकाबलों में बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। गुजरात ने पहले मैच में बेंगलुरु बुल्स को 24-42 से हराया था, तो दूसरे मैच में यूपी योद्धा को 44-19 से मात दी थी।