ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट में भारत की शुरुआत खराब रही। ओपनर पृथ्वी शॉ मैच की दूसरी ही गेंद पर मिशेल स्टार्क की गेंद पर बोल्ड हो गए। वह खाता भी नहीं खोल पाए। इधर पृथ्वी शॉ शून्य पर पवेलियन लौटे, उधर सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री का मजाक उड़ाने लगे। पृथ्वी शॉ पिछली 11 पारियों में 5वीं बार शून्य पर पवेलियन लौटे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।
पृथ्वी ने आईपीएल 2020 में 13 मैचों में 17.53 के औसत से कुल 228 रन बनाए थे। आखिरी 8 आईपीएल पारियों में उनका स्कोर क्रमश: 19, 4, 0, 0, 7, 10, 9 और 0 था। पृथ्वी ने पिछले 11 पारियों में 0, 0, 7, 10, 9, 0, 0, 19, 40, 3, 0 रन बनाए हैं। रवि शास्त्री ने मैच से पहले पृथ्वी शॉ की काफी तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि पृथ्वी शॉ में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और ब्रायन लारा जैसे महान बल्लेबाजों की झलक दिखती है। शास्त्री के उसी बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके मजेदार मीम्स बनाए हैं। साथ ही मजेदार कमेंट्स भी किए हैं।
When you was compared with Sachin, Lara & Sehwag but still performed like afridi #INDvAUS #PrithviShaw pic.twitter.com/TZl45Sb7jQ
— Shubz (@ShubzRohitFan) December 17, 2020
I won’t blame #PrithviShaw for his duck..
Delhi coach dropped out of form Prithvi but our gr8 legendary tharki coach Ravi Shastri will be like pic.twitter.com/lYZwcUvFHC
— Vaibhav (@vabby_16) December 17, 2020
#PrithviShaw Gets Out On A Duck
Kohli : pic.twitter.com/3nVjHOFonu— Sidhu (@TheFlummoxGuy) December 17, 2020
Afridi after seeing #PrithviShaw getting out on zero pic.twitter.com/lZNro4A3O1
&mdash (@AshishSingh154) December 17, 2020
Neither I am a proper cricketer!
Next Vinod Kambli in Making.#PrithviShaw #AUSAvIND pic.twitter.com/M6Sk9nNQ5p— Vocal Guy (@VocalGuy1) December 17, 2020
यही नहीं, पृथ्वी शॉ के बोल्ड होने के बाद ट्विटर पर Sehwag भी ट्रेंड होने लगा। खास यह रहा है कि पृथ्वी शॉ के आउट होने से कुछ सेंकेंड पहले ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी उनकी बल्लेबाजी में कमियों को लेकर बात की थी। पोटिंग इन दिनों 7 क्रिकेट के लिए कॉमेंट्री कर रहे हैं।
उन्होंने कॉमेंट्री के दौरान कहा, ‘इनस्विंग गेंदों को खेलते हुए पृथ्वी शॉ की आदत बल्ले और पैड के बीच गैप रखने की है।’ रिकी पोंटिंग ने कहा, ‘अगर पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी में कहीं कोई थोड़ी कमी है तो वह है अंदर आती गेंद। वह गेंद को अपने शरीर से दूर खेलने को लेकर काफी सहज होते हैं।’
रिकी पोंटिंग ने कहा, ‘पृथ्वी शॉ सिर को लाइन में ले आते हैं, लेकिन अपने फ्रंट फुट को गेंद की लाइन में नहीं ला पाते। इस कारण कई बार बल्ले और पैड में काफी गैप रह जाता है। यहां ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज उन्हें परेशान कर सकते हैं। मिशेल स्टार्क कोशिश करेंगे कि वह गेंद को अंदर लाएं।’
इसके बाद मिशेल स्टार्क ने पृथ्वी शॉ को ऑफ स्टम्प के बाहर फुल इनस्विंग गेंद डाली। पृथ्वी ने ड्राइव करने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टम्प में जा लगी। बता दें कि पृथ्वी शॉ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। पोटिंग दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हैं।