दबंग दिल्ली ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-5 में बंगाल वॉरियर्स को इंटर-जोन मुकाबले में टाई पर रोक दिया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को खेला गया यह मकुाबला 31-31 से टाई रहा। पहले हाफ में दोनों टीमों ने बराबर का खेल दिखाया।। दूसरे हाफ में बंगाल ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन अंतिम मिनटों में दिल्ली ने वापसी करते हुए मुकाबला टाई पर खत्म किया। इस जीत के बाद बंगाल जोन-बी में 45 अंकों के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। बंगाल के लिए मनिंदर सिंह ने 13 रेड अंक लिए।
बंगाल इस मैच में घरेलू चरण में अपनी हार के सिलसिले को खत्म करने उतरी थी। पिछले दो मैचों में उसे लगातार दो हार मिली थीं। घर में खेले गए पहले तीन मैचों में हालांकि वह तीनों में जीत हासिल करने में सफल रही थी। पहले हाफ में दोनों टीमों 12-12 से स्कोर के साथ गईं।
बंगाल ने दूसरे हाफ में अच्छा खेल खेला और 21-13 की बढ़त ले ली। दिल्ली ने हार नहीं मानी और लगातार अंक लेकर अंकों के अतंर को कम करने लगी। दिल्ली के कप्तान मिराज शेख को इस दौरान चोट लग गई और उन्हें स्ट्रैचर पर बाहर ले जाया गया। लेकिन दिल्ली का खेल यहां रूका नहीं और वह अंत में 31-31 से बराबरी करते हुए मैच का अंत टाई करने में सफल रही।
यहां देखें Pro Kabaddi 2017, Dabang Delhi vs Bengal Warriors Match :
[show_kabbadi_matchcenter matchid=”351″]
–मुकाबला 31-31 से बराबरी पर खत्म। ये इस सीजन का नौवां टाई मैच है।
-विनोद को दिल्ली ने टैकल किया। दिल्ली पिछले 5 मिनट से बिना मिराज शेख के खेल रही है। बंगाल 31, दिल्ली 28
-रोहित बालियान को बंगाल ने टैकल किया। बंगाल 31, दिल्ली 27
-दिल्ली का रिव्यू खत्म।
-दिल्ली के शुभम रेड में टैकल। बंगाल 30, दिल्ली 27
-मनिंदर सिंह रेड में टैकल। दिल्ली 27, बंगाल 29
-पिछले पांच मिनट में दिल्ली ने 8 और बंगाल ने 5 अंक जुटाए हैं।
-मैच खत्म होने में 4 मिनट बाकी। दिल्ली 25, बंगाल 28
-मिराज शेख चोटिल। कोर्ट से बाहर।
–मिराज शेख ने शेष 2 डिफेंडर्स को आउट किया। बंगाल ऑलआउट। दिल्ली 24, बंगाल 26
-अगली रेड में मनिंदर ने सुपर-10 पूरा किया। दिल्ली 17, बंगाल 25
-मनिंदर ने स्वप्निल शिंदे को टच आउट किया। दिल्ली 16, बंगाल 24
-मैच खत्म होने में 11 मिनट बाकी। दिल्ली 7 अंक से पिछड़ती हुई।
-मिराज शेख सेल्फ आउट। सुनील भी टच। दिल्ली मैच के 26वें मिनट ऑलआउट। बंगाल 21, दिल्ली 13
-विनोद कुमार ने रेड में प्वाइंट लिया। बंगाल 3 अंक की लीड में।
-सुरजीत ने अबोफजल को डैश आउट किया। दिल्ली 13, बंगाल 14
-मिराज शेख ने रेड में अंक लिया। दिल्ली 13, बंगाल 12
-दूसरा हाफ शुरू।
-पहले हाफ तक मुकाबला 12-12 की बराबरी पर
-मैच के 18वें मिनट दिल्ली ऑलआउट। बंगाल 12, दिल्ली 10
-मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर चल रहा है। दोनों टीमें 8-8 पर।
-बंगाल के विनोद ने रेड में अंक जुटाया। मुकाबला 7-7 की बराबरी पर।
-रोहित बालियान ने रेड में कोई अंक नहीं लिया। दिल्ली 7, बंगाल 6
-मैच के 13वें मिनट मुकाबला 6-6 की बराबरी पर।
-भूपेंद्र सिंह ने रेड में अंक लिया। दिल्ली 6, बंगाल 5
-अबोफजल फिर डैश आउट। दिल्ली 5, बंगाल 4
-दिल्ली ने विनोद कुमार को दबोचा, दिल्ली 5, बंगाल 3
-अबोफजल डैश आउट। दिल्ली 4, बंगाल 3
-मिराज शेख ने रेड में अंक जुटाया। दिल्ली 4, बंगाल 2
-मनिंदर सिंह की सफल रेड। बंगाल को दूसरा अंक।
-भूपेंद्र सिंह ने रेड में बोनस अंक के साथ बंगाल का खाता खोला। बंगाल 1, दिल्ली 3
-दबंग दिल्ली के रोहित बालियान ने रेड में अंक लिया। दिल्ली 3, बंगाल 0
-विनोद कुमार रेड में टैकल। दिल्ली 2, बंगाल 0
-़डू ऑर डाई रेड में अबोफजल ने अंक जुटाया। दिल्ली ने खोला खाता।
–दबंग दिल्ली ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना।
-जैंग कुन ली बंगाल के फर्स्ट-7 में मौजूद नहीं हैं।
-इस कोर्ट पर कुछ देर पहले ही पुणे ने तेलुगु को 5 अंक से शिकस्त दी है।
-बंगाल – L, L, W, T, W, W, T, W, T, L, L, W, W
-दबंग दिल्ली का अब तक का सफर- W, W, L, W, L, L, L, L, W
बंगाल वॉरियर्स :
रेडर – दीपक नरवाल, मनिंदर सिंह, विनोद कुमार, विजेंदर वजीर सिंह, आमेर मंडोल, राहुल कुमार
डिफेंडर – संदीप मलिक, शशांक वानखेड़े, सुरजीत सिंह, योंग चैंग कू, भूपेंदर सिंह
ऑलराउंडर – रन सिंह, रविंदर, रमेश कुमावत, श्रीकांत तेवतिया, विकाश, जैन कुन ली
यहां देखें Pro Kabaddi 2017, Telugu Titans vs Puneri Paltan Match :
दबंग दिल्ली :
रेडर – अबोलफजल मगशोडलू महाली, आनंद पाटिल, रवि दलाल, रोहित बालियान, सूरज देसाईं, सुरेशु कुमार, विपिन मलिक
डिफेंडर – बाजीराव हेगड़े, नीलेश शिंदे, सुनील विशाल
ऑलराउंडर – चेतन एस, रूपेश तोमर, तपस पाल, विशाल, मिराज शेख

