PKL 2021–22: प्रो कबड्डी लीग (PKL) के 9वें मैच में बंगाल वॉरियर्स ने गुजरात जॉयंट्स को 31-28 से हरा दिया। इस मैच में आखिरी समय तक दोनों टीमों की जीत पक्की नहीं दिख रही थी। गुजरात ने आखिरी मिनट में लगातार 2 अंक हासिल कर फासला 2 अंक का कर लिया था, लेकिन फिर बंगाल ने एक अंक लेकर मैच जीत लिया।

गुजरात जॉयंट्स के लिए राकेश नरवाल ने सबसे अधिक 12 पॉइंट बनाए। इसमें से 11 रेडिंग और एक डिफेंस में आया। बंगाल वॉरियर्स के लिए कप्तान मनिंदर ने सबसे अधिक आठ पॉइंट लिए।

इससे पहले टूर्नामेंट के तीसरे दिन के पहले मैच में दबंग दिल्ली ने 11-19 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए यू मुम्बा को 31-27 से मात दी। दिल्ली के रेडर नवीन कुमार 17 पॉइंट जुटाकर सुपर रेडर बने। दिल्ली की यह लगातार दूसरी जीत है। वहीं, पहला मैच जीतने वाली यू मुम्बा की यह पहली हार है।

दबंग दिल्ली के नवीन कुमार ने लीग में अपने 47वें मुकाबले में अपने 500 रेड पॉइंट्स पूरे किए। वह सबसे तेज 500 रेड पॉइंट पूरे करने वाले रेडर बने। नवीन ने मनिंदर सिंह (56 मैच) के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

प्रो कबड्डी लीग 2021-22 के 8वें मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स ने तमिल थलाइवाज को 38-30 से मात दे दी है। बुल्स के कप्तान पवन सहरावत 9 पॉइंट्स लेकर सर्वाधिक पॉइंट्स लेने वाले रेडर बने। डिफेंस में सौरभ नंदल का प्रदर्शन दमदार रहा। उन्होंने पांच पॉइंट लेकर हाई फाइव लगाया। बेंगलुरु बुल्स की ये पहली जीत है और थलाइवाज ने पहला ड्रॉ खेला था तो ये उनकी पहली हार है।

Live Updates
22:40 (IST) 24 Dec 2021
राकेश नरवाल ने एक साथ लिए 2 अंक

आखिरी मिनट में राकेश नरवाल ने गुजरात को एकसाथ 2 पॉइंट दिलाए। इस समय मैच का स्कोर वॉरियर्स के पक्ष में 30-28 है।

22:37 (IST) 24 Dec 2021
रोमांचक मोड़ पर मुकाबला

मैच खत्म होने में अब सिर्फ एक मिनट का समय बचा है। इस समय मैच का स्कोर वॉरियर्स के पक्ष में 29-26 है।

22:35 (IST) 24 Dec 2021
बंगाल की लीड घटकर 4 की हुई

डू और डाई रेड के बाद बंगाल वॉरियर्स ने एक और पॉइंट अपने नाम किया। इस समय मैच का स्कोर वॉरियर्स के पक्ष में 29-25 है।

22:31 (IST) 24 Dec 2021
राकेश नरवाल का सुपर-10

दूसरे हॉफ में 14 मिनट का खेल हो चुका है। बंगाल वॉरियर्स का स्कोर 27, जबकि गुजरात जॉयंट्स का 23 है। अभी-अभी गुजरात के राकेश नरवाल ने सुपर-10 पूरा किया है। वह बूंद-बूंद से सागर भरने में जुटे हैं।

22:27 (IST) 24 Dec 2021
बंगाल 5 पॉइंट से आगे

दूसरे हॉफ में 12 मिनट का खेल हो चुका है। दोनों टीमों एक-एक पॉइंट के लिए कड़ा संघर्ष कर रही हैं। बंगाल अब भी 5 पॉइंट की लीड बनाए हुए है। इस समय मैच का स्कोर वॉरियर्स के पक्ष में 26-21 है।

22:15 (IST) 24 Dec 2021
दूसरे हॉफ में जॉयंट्स की बढ़िया शुरुआत

दूसरे हॉफ के शुरुआती 2 मिनट के भीतर गुजरात जॉयंट्स ने 4 पॉइंट हासिल किए। वहीं, वॉरियर्स सिर्फ एक पॉइंट ही बना पाया। इस समय मैच का स्कोर वॉरियर्स के पक्ष में 17-15 है।

22:11 (IST) 24 Dec 2021
बंगाल वॉरियर्स ने हॉफ टाइम से पहले बढ़त बनाई

हॉफ टाइम तक बंगाल वॉरियर्स ने 16-11 से लीड बना ली थी। अब आखिरी हॉफ में देखना होगा कि कौन किस पर भारी पड़ता है।

21:58 (IST) 24 Dec 2021
वॉरियर्स और जायंट्स के बीच कांटे की टक्कर

बंगाल वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच पीकेएल 2021-22 का रोमांचक मुकाबला जारी है। 12वें मिनट तक स्कोर 8-8 की बराबरी पर है। दोनों ही टीमें एक दूसरे पर भारी पड़ रही हैं। पड़ें भी क्यों ना दोनों टीमें अपना पहला-पहला मैच जीतकर आई हैं।

21:50 (IST) 24 Dec 2021
बंगाल वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स दोनों की अच्छी शुरुआत

यूपी योद्धा को पहले मुकाबले में हराने के बाद बंगाल वॉरियर्स ने दूसरे मुकाबले में शानदार शुरुआत की है। शुरुआत से ही वॉरियर्स ने जायंट्स के खिलाफ बढ़त बना ली है। नबीबख्श और मनिंदर सिंह ने शानदार रेड से शुरुआत की और टीम को पॉइंट्स दिलाए। स्कोर 4-4 की बराबरी पर है।

21:48 (IST) 24 Dec 2021
बंगाल वॉरियर्स के सामने गुजरात जायंट्स की चुनौती

प्रो कबड्डी लीग 2021-22 के 9वें मुकाबले में आमने-सामने हैं बंगाल वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स की टीमें। दोनों ही टीमें अपना पहला-पहला मुकाबला जीतकर आई हैं। ऐसे में आज कांटे का मुकाबला संभव है।

21:40 (IST) 24 Dec 2021
बेंगलुरु बुल्स ने तमिल थलाइवाज को 38-30 से दी मात

पीकेएल 2021-22 के 8वें मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स ने तमिल थलाइवाज को 38-30 से मात दे दी है। बुल्स के कप्तान पवन सेहरावत 9 पॉइंट्स लेकर सर्वाधिक पॉइंट्स लेने वाले रेडर बने। बुल्स की ये पहली जीत है और थलाइवाज ने पहला ड्रॉ खेला था तो ये उनकी पहली हार है।

21:24 (IST) 24 Dec 2021
तमिल थलाइवाज ऑलआउट, बुल्स ने बनाई 31-26 की बढ़त

34वें मिनट में बेंगलुरु बुल्स ने तमिल थलाइवाज को ऑलआउट करके 31-26 की बढ़त बना ली है। बुल्स के रेडर चंद्रन रंजीत ने अभी तक सर्वाधिक 7 पॉइंट्स जुटाए हैं। कप्तान पवन सेहरावत ने भी 6 पॉइंट्स हासिल किए हैं।

21:15 (IST) 24 Dec 2021
थलाइवाज और बुल्स के बीच कांटे की टक्कर

पल में बुल्स आगे और पल में थलाइवाज आगे। दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। पहले हाफ में बेंगलुरु बुल्स 19-13 से आगे थी। दूसरे हाफ की शुरुआत में तमिल थलाइवाज ने अच्छी वापसी की। फिर एक बार बुल्स ने बढ़त बनाई और थलाइवाज ने स्कोर 25-25 से बराबर कर दिया।

21:10 (IST) 24 Dec 2021
दूसरा हाफ शुरू, थलाइवाज की अच्छी वापसी

पहले हाफ में 19-13 से पिछड़ने के बाद दूसरे हाफ में तमिल थलाइवाज ने अच्छी वापसी कर ली है। चार मिनट के अंदर ही तमिल टीम ने 8 अंक हासिल किए हैं 21-19 से बढ़त बना ली है। भवानी राजपूत ने 5 रेडिंग पॉइंट जुटा लिए हैं।

21:03 (IST) 24 Dec 2021
हाफ टाइम तक बेंगलुरु बुल्स ने बनाई 19-13 की बढ़त

पीकेएल 2021-22 के 8वें मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स ने तमिल थलाइवाज के खिलाफ 19-13 की बढ़त हाफ टाइम तक बना ली है। बेंगलुरु के कप्तान पवन सेहरावत 6 पॉइंट्स जुटाकर अभी तक सुपर रेडर हैं।

20:46 (IST) 24 Dec 2021
तमिल थलाइवाज और बेंगलुरु बुल्स के बीच रोमांचक शुरुआत

पीकेएल 2021-22 का 8वां मुकाबला तमिल थलाइवाज और बेंगलुरु बुल्स के बीच जारी है। बेंगलुरु बुल्स ने पहला पॉइंट हासिल करके बढ़त बनाई। पवन सेहरावत ने बुल्स के लिए सफल रेड की और थलाइवाज के लिए मंजीत सिंह ने सफल डिफेंडिंग से एक पॉइंट लिया। इसके बाद एक के बाद एक दोनों टीमों के खिलाड़ी पॉइंट्स बनाते गए और स्कोर 6-6 तक पहुंच गया।

20:40 (IST) 24 Dec 2021
तमिल थलाइवाज और बेंगलुरु बुल्स का मुकाबला शुरू

पीकेएल 2021-22 का 8वां मुकाबला तमिल थलाइवाज और बेंगलुरु बुल्स के बीच शुरू हो गया है। बेंगलुरु बुल्स ने पहला पॉइंट हासिल करके बढ़त बनाई। पवन सेहरावत ने बुल्स के लिए सफल रेड की और थलाइवाज के लिए मंजीत सिंह ने सफल डिफेंडिंग से एक पॉइंट लिया।

20:30 (IST) 24 Dec 2021
दबंग दिल्ली की लगातार दूसरी जीत, यू मुम्बा को दी 31-27 से मात

दबंग दिल्ली ने 11-19 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए यू मुम्बा को 31-27 से मात दे दी है। दिल्ली के रेडर नवीन कुमार 17 पॉइंट जुटाकर सुपर रेडर बने। दिल्ली की लगातार ये दूसरी जीत है। वहीं पहला मैच जीतने वाली यू मुम्बा की ये पहली हार है।

20:13 (IST) 24 Dec 2021
दबंग दिल्ली की जबरदस्त वापसी, रेडर नवीन ने छुआ 10 का आंकड़ा

दबंग दिल्ली ने 11-19 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की है। रेडर नवीन कुमार ने 10 पॉइंट्स जुटा लि हैं। 30 मिनट का खेल हो चुका है और स्कोर है 20-21 और दिल्ली आगे निकल गई है।

20:07 (IST) 24 Dec 2021
यू मुम्बा की बढ़त बढ़ी, दबंग दिल्ली 11-19 से पिछड़ी

25 मिनट का खेल हो चुका है और यू मुम्बा दबंग दिल्ली के सामने 19-11 से आगे चल रही है। मुम्बा का शानदार डिफेंस और रेड देखने को मिल रहा है। ऑलराउंडर मोहसीन और रेडर अभिषेक सिंह 3-3 पॉइंट्स बना चुके हैं।

20:03 (IST) 24 Dec 2021
दूसरा हाफ शुरू, यू मुम्बा 14-10 से आगे

23 मिनट का खेल हो चुका है और यू मुम्बा दबंग दिल्ली के सामने 14-10 से आगे चल रही है। मुम्बा का शानदार डिफेंस और दबंगों की लगातार विफल रेड देखने को मिल रही हैं।

19:55 (IST) 24 Dec 2021
यू मुम्बा का सुपर टैकल, हाफ टाइम तक दिल्ली 12-10 से पीछे

यू मुम्बा ने पहले हाफ में शानदार वापसी करते हुए 12-10 की बढ़त बना ली है। पहले ऑलआउट होने से बची फिर सुपर टैकल करके दो पॉइंट्स कमाए। दबंग दिल्ली के नवीन कुमार अभी तक 4 पॉइंट्स लेकर सुपर रेडर बने हैं।

19:50 (IST) 24 Dec 2021
दिल्ली निकली आगे, स्कोर है 10-8

शुरुआत में पिछड़ने के बाद दबंग दिल्ली ने अच्छी वापसी की है। नवीन कुमार ने 4 पॉइंट जुटाकर यू मुम्बा को ऑलआउट के करीब पहुंचा दिया है। दिल्ली 10-8 से आगे है।

19:48 (IST) 24 Dec 2021
डू और डाई रेड में फंसे यू मुम्बा के अभिषेक सिंह, स्कोर हुआ 7-7

दबंग दिल्ली ने यू मुम्बा को अभी तक टक्कर देते हुए अच्छी वापसी की है। अभिषेक सिंह की डू और डाई रेड फेल हुई। जीवा ने उन्हें रोककर एक पॉइंट जुटाया। स्कोर 7-7 की बराबरी पर है। पहले हाफ में करीब साढ़े 4 मिनट बाकी।

19:45 (IST) 24 Dec 2021
दिल्ली की डू और डाई रेड फेल, यू मुम्बा 7-5 से आगे

शिवम अनिल ने जीवा को आउट करते हुए यू मुम्बा के लिए सफल रेड की। इसके बाद दिल्ली के लिए अजय ठाकुर डू और डाई रेड में फेल हुए। स्कोर में यू मुम्बा 7-5 से आगे है।

19:42 (IST) 24 Dec 2021
जोगिंदर का शानदार डिफेंस, दिल्ली ने की वापसी

दबंग दिल्ली के सीनियर डिफेंडर जोगिंदर नरवाल ने अभिषेक सिंह की रेड को नाकाम कर दिया। शुरुआत में पिछड़ने के बाद दबंग दिल्ली ने वापसी की और एक क्वार्टर के बाद स्कोर 5-5 की बराबरी पर है।

19:36 (IST) 24 Dec 2021
यू मुम्बा 5-2 से आगे, अभिषेक और मोहसीन ने दिलाया पॉइंट

पीकेएल 2021-22 के 7वें मुकाबले में यू मुम्बा और दबंग दिल्ली के बीच मुकाबला जारी है। पहले पांच मिनट में यू मुम्बा ने 5-2 की बढ़त बना ली है। वी अजीत ने 2 पॉइंट जुटाए हैं।

19:26 (IST) 24 Dec 2021
दबंग दिल्ली ने पुणेरी पलटन को दी मात

दबंग दिल्ली के नवीन ने सर्वाधिक 16 पॉइंट्स बनाए थे। उन्होंने 14 रेड पॉइंट्स, और 1-1 टैकल और बोनस पॉइंट बनाया। विजय मालिक ने 6 रेड और 3 बोनस पॉइंट्स बनाए। संदीप नरवाल ने 3 पॉइंट्स टैकल से अर्जित किए। दोनों ही टीमें मैच में एक भी सुपर रेड नहीं कर सकी। दिल्ली दबंग ने पिछले मैच में पुणेरी पलटन को 41-30 से हराया था।

19:25 (IST) 24 Dec 2021
यू मुम्बा ने कैसे जीता पिछला मुकाबला

अभिषेक सिंह यू मुम्बा की जीत के हीरो रहे थे। युवा खिलाड़ियों से सजी टीम ने बेंगलुरु बुल्स जैसी टीम को आसानी से हरा दिया था, इसमें कमाल अभिषेक सिंह का था जिन्होंने पूरे मैच में शानदार खेल दिखाया। अभिषेक ने कुल 19 पॉइंट्स हासिल किए थे, जिसमें 15 रेड पॉइंट्स और 4 बोनस पॉइंट्स शामिल रहे। यू मुम्बा ने कुल 26 रेड पॉइंट्स हासिल किए थे, जबकि बेंगलुरु बुल्स ने 27 पॉइंट्स रेड से बनाए थे।

19:22 (IST) 24 Dec 2021
ये है दबंग दिल्ली का स्क्वॉड

रेडर– Ajay Thakur, Naveen Kumar, Neeraj Ranwal, Emad Sedaghatnia, Sushant Sail, Ashu Mali

डिफेंडर– Jeeva Kumar, Joginder Narwal, Mohit, Sumit, Vikash D, Mohammad Malak, Dipak, Krishan, Vinay Kumar

ऑलराउंडर– Manjeet Chhhillar, Balram