RR vs PBKS, IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 2 रन से हरा दिया। पंजाब किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 4 रन बनाने थे, लेकिन वह एक रन ही बना पाई और दो विकेट भी गंवा दिए। राजस्थान रॉयल्स की ओर से आखिरी ओवर कार्तिक त्यागी ने फेंका।
21 सितंबर को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 185 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 4 विकेट पर 183 रन ही बना पाई।
कार्तिक त्यागी मैच के हीरो रहे। आखिरी ओवर में पंजाब किंग्स को जब 4 रन चाहिए थे, तब उसकी जीत तय लग रही थी। हालांकि, कार्तिक त्यागी ने लगातार जड़ में गेंदबाजी करते हुए सिर्फ एक रन दिया और दो सफलताए अर्जित कीं। पंजाब की टीम में निराशा और राजस्थान का खेमा खुश, इसीलिए कहते हैं कि क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है।
इस जीत से राजस्थान रॉयल्स ने पॉइंट्स टेबल में भी बढ़त हासिल की। अब वह 8 मैच में 8 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। यदि वह बेहतर अंतर से जीत हासिल करती तो शायद टॉप-4 में भी पहुंच सकती थी।
इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 185 रन बनाए। इस तरह पंजाब किंग्स को जीत के लिए 186 रन का लक्ष्य मिला। राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 36 गेंद में 49 रन बनाए। महिपाल लोमरोर ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 4 छक्के और 2 चौके की मदद से 17 गेंद में 43 रन ठोके। इविन लुईस 7 चौके और एक छक्के की मदद से 21 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए।
पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह ने 32 रन देकर 5 विकेट झटके। मोहम्मद शमी भी 3 विकेट लेने में सफल रहे। उन्होंने 4 ओवर में 21 रन दिए। इशान पोरेल और हरप्रीत बरार भी एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। राजस्थान रॉयल्स ने अपने आखिरी 6 विकेट महज 22 गेंद में खो दिए और उसके बल्लेबाज सिर्फ 19 रन ही बना पाए।
PBKS vs RR, IPL 2021 Live Score: यहां जानिए पंजाब-राजस्थान मैच से जुड़े अपडेट्स
PBKS vs RR Playing 11: यहां जानिए पंजाब और राजस्थान की प्लेइंग इलेवन
Indian Premier League, 2021
Punjab Kings
183/4 (20.0)
Rajasthan Royals
185 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 32 )
Rajasthan Royals beat Punjab Kings by 2 runs
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 2 रन के करीबी अंतर से मैच गंवाने के बाद केएल राहुल ने कहा, यह हार पचा पाना मुश्किल, हमें यह देखने की जरूरत है कि हम दबाव को बेहतर तरीके से कैसे संभाल सकते हैं। यह खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के बाद हुआ है। इसे निगलना मुश्किल है कि आपने अपनी पिछली गलतियों से नहीं सीखा है। हमने पहले छह ओवरों में अच्छी लेंथ पर गेंदबाजी की। दुर्भाग्य से हम बाद में मौकों का फायदा नहीं उठा पाए। हालांकि, अच्छा हुआ कि हमने बल्ले से वापसी करने की कोशिश की।
राहुल तेवतिया ने राजस्थान रॉयल्स को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर मयंक अग्रवाल को लियाम लिविंगस्टोन के हाथों कैच कराया। मयंक 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 42 गेंद में 67 रन बनाकर आउट हुए। बेहतरीन पारी खेल रहे मयंक ने बड़ा प्रहार करने का फैसला किया, ऑफ स्टंप की गेंद को एक्स्ट्रा कवर पर छह रनों के लिए भेजना चाहते थे, लेंथ गेंद के नीचे नहीं आ पाए, शॉट खेलते समय बल्ले हाथ में मुड़ गया और गेंद स्वीपर कवर के निकट खड़े लियम के पास गई। उन्होंने आगे आकर एक आसान कैच पूरा किया, पंजाब का दूसरा सेट बल्लेबाज पवेलियन लौटा।
यशस्वी जायसवाल की तरह केएल राहुल भी अपने अर्धशतक से चूक गए। केएल राहुल 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कार्तिक त्यागी के हाथों लपके गए। चेतन साकरिया की यह तेज गति की लेंथ गेंद थी। राहुल ने ऑफ स्टंप से बाहर आकर अपना बल्ला चलाया। हालांकि, गेंद तेजी से शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े कार्तिक त्यागी के पास चली गई। पहले मौके पर गेंद हाथ से छटक गए थी, दूसरे मौके पर उसे लपका और पंजाब को दिया पहला झटका।
पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने चेतन साकरिया की गेंद पर छक्का लगाकर आईपीएल में अपने 3000 रन पूरे किए। उन्होंने 89 मैच की 80वीं पारी में यह उपलब्धि अपने नाम की। राहुल आईपीएल में सबसे कम पारियों में 3000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। इस उपलब्धि तक सबसे जल्दी पहुंचने का रिकॉर्ड उनकी ही टीम के क्रिस गेल के नाम है। क्रिस गेल ने 3000 आईपीएल रन बनाने में 75 पारियां खेली थीं। राहुल ने हालांकि, डेविड वार्नर और सुरेश रैना को पीछे छोड़ा। वार्नर ने 94वीं और रैना ने 103वीं पारी में अपने 3000 आईपीएल रन पूरे किए थे।
पंजाब किंग्स की ओर से केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की। राजस्थान रॉयल्स के लिए मुस्तफिजुर रहमान पहला ओवर लेकर आए। राहुल ने उनकी दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला।
महिपाल लोमरोर 17 गेंद में 43 रन ठोक पवेलियन लौटे। उन्हें अर्शदीप ने अपना शिकार बनाया। अर्शदीप का मैच में यह तीसरा विकेट है। महिपाल लोमरोर अर्शदीप की तेज गति की गेंद को सीमा रेखा के बाहर सैर करवाना चाहते थे। लोमरोर गति से बीट हुए और बल्ले और गेंद का सही संपर्क हुआ नहीं। ऑफ और मिडिल स्टंप की फुल गेंद को दे मारा लांग ऑन पर खड़े एडेन मार्कराम के पास। एक बढ़िया पारी का हुआ अंत, पंजाब वापसी की राह पर।
महिपाल लोमरोर तो रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। लेंथ चाहे आगे हो या पीछे। ऑफ स्टंप के बाहर से कट लगाया और डीप प्वाइंट की दिशा में चौका पाया। पंजाब किंग्स लियाम लिविंगस्टन की तैयारी करके आए थे और लोमरोर आउट ऑफ सिलैबस आ गए।
हरप्रीत बरार ने 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल का विकेट झटक लिया। यशस्वी 2 रन से अपने अर्धशतक से चूक गए। उनकी जगह रियान पराग क्रीज पर आए। हरप्रीत ने धीमी गेंद फेंकी। यशस्वी ऑफ स्टंप से उसे लेग साइड पर फ्लिक करना चाहते थे, एक रन के लिए, बाहरी किनारा लेकर गेंद हवा में उठी, मिडऑफ के पास जा रही थी, एक्स्ट्रा कवर से अपनी बायीं ओर डाइव लगाकर मयंक ने लपका शानदार कैच, राजस्थान को दिया एक और झटका।
अर्शदीप सिंह ने 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एक और सफलता हासिल की। उन्होंने लियाम लिविंगस्टोन को पवेलियन भेजा। उनकी यह गेंद धीमी लेंथ बॉल थी। लिविंगस्टोन ने मिडिल स्टंप से लपेटा, छक्का लगाना चाहते थे, बल्ले और गेंद का बढ़िया संपर्क भी हुआ, गेंद बाउंड्री पार जा भी रही थी लेकिन फैबियन एलन ने डीप मिडविकेट पर अपने दाईं और डाइव लगाकर गेंद को लपक लिया और राजस्थान को बड़ा झटका दिया। थर्ड अंपायर ने कैच की जांच की और पाया कि यह क्लीन कैच था।
यशस्वी जायसवाल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर शानदार छक्का लगाया। आदिल राशिद की इस गेंद पर उन्होंने डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का मारा। आदिल राशिद की यह बहुत ही खराब गेंद थी। शॉर्ट लेंथ ऑफ स्टंप के बाहर थी। यशस्वी पीछे गए और उठाकर बेहतरीन शॉट लगाया।
आठवें ओवर की पहली गेंद पर संजू सैमसन आउट हो गए। वह 4 रन ही बना पाए। इशान पोरेल ने उन्हें पवेलियन भेजा। पोरेल ने अपने दूसरे स्पेल की पहली ही गेंद पर उनका विकेट लिया। उनकी यह गेंद ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ थी। संजू ने अपर कट करने की कोशिश, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई केएल राहुल के दाईं ओर पहुंची। राहुल ने एक हाथ से यह बेहतरीन कैच लेकर सैमसन को पवेलियन भेज दिया।
छठे ओवर की तीसरी गेंद पर पंजाब किंग्स को पहली सफलता मिली। इविन लुईस बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हुए। अर्शदीप ने एक बार दोबारा जलाया पंजाब किंग्स का दीप। चौथे स्टंप पर फुल लेंथ, कवर पर मारने का प्रयास, गेंद बल्ले पर अच्छे से आई नहीं और कवर पर एक्स्ट्रा कवर पर खड़े मयंक अग्रवाल के हाथों में पहुंची। लुईस 36 रन बनाकर आउट हुए।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जायसवाल और इविन लुईस ने पारी की शुरुआत की। पंजाब किंग्स के लिए मोहम्मद शमी पहला ओवर लेकर आए। लुईस ने पहली ही गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। यशस्वी जायसवाल ने आखिरी की 2 गेंद पर 2 चौके जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के मुख्य कोच माइक हेसन ने कहा कि विराट कोहली का वर्तमान सत्र के बाद इस आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) फ्रेंचाइजी की कप्तानी छोड़ने के फैसले का कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ टीम के प्रदर्शन पर किसी तरह का असर नहीं पड़ा। आरसीबी को केकेआर के हाथों नौ विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। इससे एक दिन पहले कोहली ने वर्तमान सत्र के बाद आरसीबी की कप्तानी छोड़ने की घोषणा की थी। हेसन ने कहा कि जितना जल्दी हो सके घोषणा करना महत्वपूर्ण था। उन्होंने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘नहीं मैं ऐसा नहीं मानता। ऐसी किसी भी चीज को जल्दी दूर करना महत्वपूर्ण होता है जिससे आपका ध्यान बंटता हो। इसलिए हमने जल्द से जल्द घोषणा करने को लेकर बात की और सभी खिलाड़ी इससे अवगत थे।’ हेसन ने कहा, ‘लेकिन इसका वास्तव में टीम के आज के प्रदर्शन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। हमने वैसी बल्लेबाजी नहीं की जैसी हमें करनी चाहिए थी। हमने परिस्थितियों से सामंजस्य नहीं बिठाया, हमने लगातार विकेट गंवाये। हमने ऐसा कुछ भी नहीं किया जो एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में करना चाहिए था।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन मुझे अब भी इस टीम पर भरोसा है। हम जल्द ही बेहतर प्रदर्शन करेंगे।’ कोहली ने आरसीबी की कप्तानी छोड़ने की घोषणा करने से दो दिन पहले अगले महीने होने वाले विश्व कप के बाद भारत की टी20 कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था।
