इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के दूसरे मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हरा दिया। 23 मार्च (शनिवार) को पंजाब के नए घरेलू मैदान महाराजा यादविंद्र इंटरनेशनल स्टेडियम में शिखर धवन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 174 रन बनाए। इम्पैक्ट प्लेयर अभिषेक पोरेल ने 10 गेंद पर नाबाद 32 रन ठोके। इसके अलावा साई होप ने 33, डेविड वॉर्नर ने 29 और अक्षर पटेल ने 21 रन बनाए। ऋषभ पंत 18 रन बनाए। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल ने 2-2 विकेट लिए। कगिसो रबाडा, हरप्रीत बरार और राहुल चाहर ने 1-1 विकेट लिए। 175 रन के टारगेट के जवाब में पंजाब के लिए सैम करन ने 47 गेंद पर 63 रन ठोके। लियाम लिविंगस्टोन ने 21 गेंद पर 38 रन बनाए। उन्होंने छक्के से मैच खत्म किया। इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 26 और शिखर धवन ने 22 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खलील अहमद और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए। इशांत शर्मा ने 1 विकेट लिए। दिल्ली कैपिटल्स में कप्तान ऋषभ पंत ने सड़क दुर्घटना के बाद 14 महीने बाद मैदान पर वापसी की।
IPL 2024 KKR vs SRH Live Score: Watch Here
Indian Premier League, 2024
Punjab Kings
177/6 (19.2)
Delhi Capitals
174/9 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 2 )
Punjab Kings beat Delhi Capitals by 4 wickets
IPL 2024, PBKS vs DC: ऋषभ पंत ने 14 महीने बाद मैदान पर वापसी की।
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के दूसरे मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हरा दिया। सैम करन ने 47 गेंद पर 63 रन ठोके। लियाम लिविंगस्टोन ने 21 गेंद पर 38 रन बनाए। उन्होंने छक्के से मैच खत्म किया। इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 26 और शिखर धवन ने 22 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खलील अहमद और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए। इशांत शर्मा ने 1 विकेट लिए।
खलील अहमद ने सैम करन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 63 रन बनाए। शशांक सिंह को भी पवेलियन भेजा। पंजाब किंग्स का स्कोर 18.4 ओवर में 6 विकेट 167 रन। 8 गेंद पर 8 रन चाहिए। लियाम लिविंगस्टोन 32 रन बनाकर क्रीज पर। हरप्रीत बरार नए बल्लेबाज हैं।
पंजाब किंग्स ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 165 रन बना लिए हैं। 12 गेंद पर 10 रन चाहिए। सैम करन 62 और लियाम लिविंगस्टोन 31 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 39 गेंद पर 65 रन की साझेदारी हुई।
पंजाब किंग्स ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 130 रन बना लिए हैं। 30 गेंद पर 45 रन चाहिए। सैम करन 46 और लियाम लिविंगस्टोन 12 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 21 गेंद पर 30 रन की साझेदारी हुई। मिचेल मार्श के ओवर में 18 रन बने
ऋषभ पंत की बेहतरीन स्टंपिंग से जितेश शर्मा आउट। उन्होंने 9 रन बनाए। पंजाब किंग्सा का स्कोर 11.3 ओवर में 4 विकेट पर 100 रन। जीत के लिए 51 गेंद पर 75 रन चाहिए। सैम करन 29 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन हैं।
प्रभसिमरन सिंह को कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 26 रन बनाए। पंजाब किंग्स का स्कोर 9.2 ओवर में 3 विकेट पर 84 रन। 64 गेंद पर 91 रन चाहिए। सैम करन 22 रन बनाकर क्रीज पर।
जॉनी बेयरस्टो रन आउट हो गए हैं। पंजाब किंग्स को एक ही ओवर में 2 झटके लगे। उन्होंने 3 गेंद पर 9 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह 8 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स ने 4 ओवर में 2 विकेट पर 42 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 133 रन चाहिए। नए बल्लेबाज सैम करन हैं।
इशांत शर्मा ने पंजाब किंग्स को पहला झटका दिया। शिखर धवन आउट। उन्होंने 16 गेंद पर 22 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो 9 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 3.1 ओवर में 1 विकेट पर 34 रन। जीत के लिए 141 रन चाहिए। नए बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह हैं।
पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर। खलील अहमद ने गेंदबाजी की शुरुआत शिखर धवन ने चौके से खाता खोला। 3 गेंद पर 2 चौके ठोके। इसके बाद बेयरस्टो ने पांचवीं और छठी गेंद पर चौका ठोका। पंजाब का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 17 रन। जीत के लिए 158 रन चाहिए।
दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 174 रन बनाए। अभिषेक पोरेल ने 10 गेंद पर नाबाद 32 रन ठोके। कुलदीप यादव 1 रन बनाकर आखिरी गेंद पर रन आउट हुए। इसके अलावा साई होप ने 33, डेविड वॉर्नर ने 29 और अक्षर पटेल ने 21 रन बनाए। ऋषभ पंत 18 रन बनाए। अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल ने 2-2 विकेट लिए। कगिसो रबाडा, हरप्रीत बरार और राहुल चाहर ने 1-1 विकेट लिए।
सुमित कुमार को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। कुलदीप यादव बगैर खाता खोले क्रीज पर। अभिषेक पोरेल 6 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 18.4 ओवर में 8 विकेट पर 148 रन।
अक्षर पटेल रन आउट हुए। उन्होंने 21 रन बनाए। सुमित कुमार 1 रन बनाकर क्रीज पर। इम्पैक्ट प्लेयर इशान पोरेल नए बल्लेबाज हैं। समित कुमार 1 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 17.1 ओवर में 7 विकेट पर 138 रन।
राहुल चाहर ने ट्रिस्टन स्टब्स को पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। अक्षर पटेल 12 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 15.4 ओवर में 6 विकेट पर 128 रन।
हरप्रीत बरार ने रिकी भुई को पवेलियन भेजा। उन्होंने 3 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 5 विकेट पर 115 रन। अक्षर पटेल 4 और टिस्ट्रन स्टब्स बगैर खाता खोले क्रीज पर।
हर्षल पटेल ने ऋषभ पंत को पवेलियन भेजा। उन्होंने 18 रन बनाए। रिकी भुई 3 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 12.4 ओवर में 4 विकेट पर 111 रन।
कगिसो रबाडा ने दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका दिया। शाई होप को 33 रन पर पवेलियन भेजा। नए बल्लेबाज रिकी भुई हैं। ऋषभ पंत 4 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 11 ओवर में 3 विकेट पर 95 रन।
दिल्ली कैपिटल्स ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। शाई होप 26 और ऋषभ पंत 3 रन बनाकर क्रीज पर। 11वां ओवर कगिसो रबाडा करेंगे।
डेविड वॉर्नर को हर्षल पटेल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 29 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 74 रन बना लिए हैं। शाई होप 17 रन बनाकर क्रीज पर।
कगिसो रबाडा ने पांचवां ओवर डाला और यह भी महंगा साबित हुआ। ओवर की चौथी गेंद पर डेविड वॉर्नर ने मिड ऑफ पर चौका लगाया। वहीं अगली गेंद पर उन्होंने स्कूप करके छक्का लगाया।
चौथे ओवर में अर्शदीप सिंह ने मिचेल मार्श को आउट करके टीम को पहली सफलता दिलाई। मार्श ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर छक्का जमाया था। इसके बाद दूसरी गेंद पर पहली स्लिप पर खड़े राहुल चाहर को कैच दे बैठे। मार्श ने 12 गेंदों में 20 रन बनाए।
पंजाब किंग्स ने दूसरा ओवर डाला जिसमें उन्होंने 11 रन दिए। ओवर की तीसरी गेंद पर वॉर्नर ने छक्का जमाया। वहीं अगली गेंद पर चौका जड़ दिया। दिल्ली को आक्रामक शुरुआत मिल गई है।
सैम करन ने पहला ओवर डाला जिसमें उसने 10 रन दिए। ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर मिचेल मार्श ने बैक टू बैक दो चौके जमाए। ओवर की पांचवीं गेंद वाइड रही।
दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ओपनिंग करने उतरे हैं। वहीं पंजाब किंग्स की ओर से सैम करन शुरुआत करेंगे।
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रिकी भुई, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, इशांत शर्मा
पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। धवन ने कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह नई पिच है। हम नई रणनीति बना रहे हैं। हमें अब इस ग्राउंड की आदत पड़ गई है। हमारे विदेशी खिलाड़ी बेयरस्टो, लिविंगस्टोन, सैम करन और कगिसो रबाडा।'
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित XI: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ललित यादव, ऋषभ पंत (कप्तान), ट्रिस्टियन स्टब्स, यश ढुल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, खलील अहमद, मुकेश कुमार, एनरिक नॉर्खिया
पंजाब किंग्स की संभावित XI: प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, सिकंदर रजा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अथर्व तायदे, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़
आईपीएल 2023 का दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में सबकी नजरें दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत पर टिकी होंगी जो कि 15 महीने बाद क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। पंत को एनसीए ने विकेटकीपिंग के लिए भी फिटनेस सर्टिफिकेट दे दिया है। पंजाब की टीम सीजन की शुरुआत अपने नए घरेलू मैदान पर करेगी। मुल्लनपुर में होने वाला यह मैच चंडीगढ़ का पहला आईपीएल मैच है।