इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)में पंजाब किंग्स (PBKS)के ओपनर प्रियांश आर्या ने मंगलवार (8 अप्रैल) को शानदार शतक जड़ा। वह आईपीएल में शतक बनाने वाले आठवें अनकैप्ड बल्लेबाज और सातवें भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए। दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL)में 6 गेंद पर 6 छक्के जड़कर चर्चा में आए प्रियांश आर्या पिछले मैच में पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। जोफ्रा आर्चर ने बोल्ड कर दिया था। 24 साल के बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ छक्के से पारी की शुरुआत की। उन्होंने खलील अहमद को छक्का जड़ा।
प्रियांश आर्या ने ‘बेबी मलिंगा’ मतीशा पथिराना को 4 गेंद पर 22 रन ठोककर 39 गेंद पर शतक पूरा किया। प्रियांश ने लगातार 3 छक्के के बाद चौका लगाया। उन्होंने 7 चौके और 9 छक्के लगाए। वह 42 गेंद पर 103 रन बनाकर आउट हुए। प्रियांश का यह आईपीएल करियर का पहला शतक था। आईपीएल 2025 का यह दूसरा शतक था। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के इशान किशन ने शतक जड़ा था।
Indian Premier League, 2025
Kolkata Knight Riders
234/7 (20.0)
Lucknow Super Giants
238/3 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 21 )
Lucknow Super Giants beat Kolkata Knight Riders by 4 runs
दूसरा सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज
प्रियांश का शतक आईपीएल में किसी दूसरा सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। इससे पहले यूसुफ पठान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंदों में शतक बनाया था। यह चेन्नई सपर किंग्स के खिलाफ किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक भी था। दिल्ली के इस बल्लेबाज ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू किया था।
आईपीएल शतक जड़ने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी
124- यशस्वी जयसवाल (2023)
120* – पॉल वाल्थाटी (2011)
115 – शॉन मार्श (2008)
114* – मनीष पांडे (2009)
112* – रजत पाटीदार (2022)
103 – प्रभसिमरन सिंह (2023)
101* – देवदत्त पडिक्कल (2021)
103 – प्रियांश आर्य (2025)*
सबसे तेज आईपीएल शतक
30 – क्रिस गेल (आरसीबी) बनाम पीडब्ल्यूआई, बेंगलुरु, 2013
37 – युसुफ पठान (आरआर) बनाम एमआई, मुंबई बीएस, 2010
38 – डेविड मिलर (KXIP) बनाम आरसीबी, मोहाली, 2013
39 – ट्रैविस हेड (SRH) बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2024
39-प्रियांश आर्य (पीबीकेएस) बनाम सीएसके, मुल्लापुर, 2025*
प्रियांश आर्या 3.8 करोड़ रुपये में बिके
पिछले नवंबर में जेद्दा के अबादी अल जोहर एरिना में आईपीएल मेगा नीलामी 2025 में आर्या बेस प्राइस से 10 गुना ज्यादा रकम में बिके थे। 30 लाख रुपये के बेस प्राइस प्रियांश आर्या 3.8 करोड़ रुपये में बिके। दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी बोली लगाई। ये है प्रियांश आर्या की पूरी जानकारी।