PBKS IPL Team 2025 Retained and Released Players List, Full Squad in Hindi (आईपीएल टीम 2025, पंजाब किंग्स रिटेन्ड प्लेयर्स , फुल स्क्वाडलिस्ट): पंजाब किंग्स (PBKS) उन टीमों में से एक है, जिसे 2008 में शुरू हुए इंडियन प्रीमियर लीग के खिताब का इंतजार है। फ्रेंचाइजी का नाम किंग्स XI पंजाब के पंजाब किंग्स हो गया,लेकिन ट्रॉफी का सूखा खत्म नहीं हुआ। प्रीटि जिंटा और नेश वाडिया की फ्रेंचाइजी 2025 मेगा ऑक्शन में मजबूत टीम बनाना चाहेगी, ताकि वह 17 साल के सूखे को खत्म कर सके।
IPL Retention 2025 LIVE Updates: Read Here
पंजाब किंग्स की टीम का प्रदर्शन 2024 में अच्छा नहीं रहा था। टीम 9वें नंबर पर रही थी। ऐसे में टीम ने 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन किया। टीम ने शशांक सिंह (5.5 करोड़), प्रभसिमरन सिंह (4 करोड़) को रिटेन किया। टीम 110.5 करोड़ के साथ ऑक्शन में उतरेगी। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स ने कोचिंग स्टाफ में बदलाव किया है। पिछले साल शिखर धवन कप्तान थे। वह रिटायर हो चुके हैं।
रिकी पोंटिंग को बनाया कोच
ऑस्ट्रेलिया को 2 वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान रिकी पोंटिंग को कोच बनाया गया है। स्पिन गेंदबाजी कोच सुनील जोशी, बल्लेबाजी कोच ब्रैड हैडिन और फील्डिंग कोट ट्रेवर गोंजाल्विस टीम के साथ बने रहेंगे। ट्रेवर बेलिस पिछले साल मुख्य कोच और संजय बांगर क्रिकेट डेवलपमेंट के प्रमुख थे अब दोनों कोचिंग सेटअप से बाहर हो गए हैं।
आईपीएल 2025 के लिए रिटेन खिलाड़ी
प्रभसिमरन सिंह और शशांक सिंह।
ऑक्शन में उतरेंगे ऋषभ पंत, दिल्ली कैपिटल्स इन खिलाड़ियों को किया रिटेन
आईपीएल 2024 का स्क्वाड
e
e
शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, सिकंदर रजा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम कुरेन, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, कैगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, नाथन एलिस, शिवम सिंह, क्रिस वोक्स, लियाम लिविंगस्टोन , रिले रोसौव, हरप्रीत सिंह भाटिया, ऋषि धवन, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, आशुतोष शर्मा, अथर्व तायडे, वेदवत कावेरप्पा, प्रिंस चौधरी, विश्वनाथ सिंह।
2022 मेगा ऑक्शन से पहले 2 खिलाड़ियों को किया था रिटेन
2022 में पिछले मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 2 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। मयंक अग्रावल को 12 और अर्शदीप सिंह को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।