Pakistan vs England, 1st Test Match, Day 4 Highlights: ओली पोप की अगुआई वाली इंग्लैंड की टीम इतिहास रचने की ओर है। पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने के समय मेजबान टीम का दूसरी पारी में स्कोर 37 ओवर में 6 विकेट पर 152 रन है। पाकिस्तान को पारी की हार से बचने के लिए 115 रन और बनाने हैं।
वहीं, इंग्लैंड पारी से जीत दर्ज करने से सिर्फ 4 विकेट दूर है। 7 अक्टूबर से शुरू हुए इस टेस्ट में पाकिस्तान ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने पहली पारी में 149 ओवर में 556 रन बनाए। इंग्लैंड ने पहली पारी 150 ओवर में 7 विकेट पर 823 रन बनाकर घोषित की।
पाकिस्तान लगातार छठा टेस्ट हारा, इंग्लैंड ने पहला मैच पारी और 47 रन से जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टीम यदि पारी से जीतती है तो पाकिस्तान किसी टेस्ट मैच की पहली पारी में 500 या उससे अधिक रन बनाने के बाद पहली बार हारेगी। टेस्ट क्रिकेट में यह 9वीं बार होगा, जब पहली पारी में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने के बाद टीम को हार का मुंह देखना पड़ेगा।
हालांकि, अब तक एक बार भी ऐसा नहीं हुआ है कि टीम ने पहली पारी में 500 या उससे ज्यादा रन बनाएं हों और उसके बाद भी वह पारी से हारी है। यदि ऐसा हुआ तो इंग्लैंड की टीम इतिहास रचेगी।
टेस्ट की पहली पारी में 500+ रन बनाने के बाद मैच हारने वाली टीमें
टीम | नतीजा | जीत का अंतर | टॉस | विपक्षी टीम | मैदान | मैच शुरू होने की तारीख |
ऑस्ट्रेलिया | हार | 10 रन | जीता | इंग्लैंड | सिडनी | 14 दिसंबर 1894 |
इंग्लैंड | हार | 5 विकेट | जीता | ऑस्ट्रेलिया | मेलबर्न | 8 मार्च 1929 |
ऑस्ट्रेलिया | हार | 6 विकेट | जीता | साउथ अफ्रीका | मेलबर्न | 6 फरवरी 1953 |
वेस्टइंडीज | हार | 7 विकेट | जीता | इंग्लैंड | पोर्ट ऑफ स्पेन | 14 मार्च 1968 |
ऑस्ट्रेलिया | हार | 4 विकेट | जीता | भारत | एडिलेड | 12 दिसंबर 2003 |
इंग्लैंड | हार | 6 विकेट | जीता | ऑस्ट्रेलिया | एडिलेड | 1 दिसंबर 2006 |
बांग्लादेश | हार | 7 विकेट | हारा | न्यूजीलैंड | वेलिंगटन | 12 जनवरी 2017 |
न्यूजीलैंड | हार | 5 विकेट | हारा | इंग्लैंड | नॉटिंघम | 10 जून 2022 |
हैरी ब्रूक के तिहरे शतक ने न केवल उन्हें इंग्लैंड के क्रिकेटर्स की एक विशिष्ट श्रेणी में शामिल कर दिया, बल्कि इस टेस्ट को एक नतीजे की ओर भी मार्ग प्रशस्त किया जो अब केवल औपचारिकता मात्र लगता है, क्योंकि पाकिस्तान के केवल 4 विकेट बचे हैं। हैरी ब्रूक और जो रूट ने चौथे विकेट के लिए 454 रन की साझेदारी करके रिकॉर्ड तोड़ दिए, जिससे मेहमान टीम 150 ओवर में 823 रन के विशाल स्कोर तक पहुंच गई। जो रूट ने अपने करियर की सर्वोच्च 262 रन की पारी भी खेली, लेकिन उनके यॉर्कशायर के साथी (हैरी ब्रूक) ने तिहरा शतक पूरा किया।
टेस्ट क्रिकेट में पहली या दूसरी पारी में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने के बाद हारने वाली टीमें
टीम | नतीजा | जीत का अंतर | बल्लेबाजी | टॉस | विपक्षी टीम | मैदान | मैच शुरू होने की तारीख |
ऑस्ट्रेलिया | हार | 10 रन | पहली | जीता | इंग्लैंड | सिडनी | 14 दिसंबर 1894 |
साउथ अफ्रीका | हार | 89 रन | दूसरी | हारा | ऑस्ट्रेलिया | मेलबर्न | 31 दिसंबर 1910 |
इंग्लैंड | हार | 5 विकेट | पहली | जीता | ऑस्ट्रेलिया | मेलबर्न | 8 मार्च 1929 |
ऑस्ट्रेलिया | हार | 6 विकेट | पहली | जीता | साउथ अफ्रीका | मेलबर्न | 6 फरवरी 1953 |
वेस्टइंडीज | हार | 7 विकेट | पहली | जीता | इंग्लैंड | पोर्ट ऑफ स्पेन | 14 मार्च 1968 |
पाकिस्तान | हार | 92 रन | दूसरी | हारा | ऑस्ट्रेलिया | मेलबर्न | 29 दिसंबर 1972 |
श्रीलंका | हार | 16 रन | दूसरी | जीता | ऑस्ट्रेलिया | कोलंबो | 17 अगस्त 1992 |
ऑस्ट्रेलिया | हार | 4 विकेट | पहली | जीता | भारत | एडिलेड | 12 दिसंबर 2003 |
पाकिस्तान | हार | 167 रन | दूसरी | हारा | इंग्लैंड | लीड्स | 4 अगस्त 2006 |
पाकिस्तान | हार | इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया, क्योंकि पाकिस्तान ने खेलने से इनकार कर दिया था | दूसरी | जीता | इंग्लैंड | द ओवल | 17 अगस्त 2006 |
इंग्लैंड | हार | 6 विकेट | पहली | जीता | ऑस्ट्रेलिया | एडिलेड | 1 दिसंबर 2006 |
भारत | हार | 122 रन | दूसरी | हारा | ऑस्ट्रेलिया | सिडनी | 2 जनवरी 2008 |
बांग्लादेश | हार | 77 रन | दूसरी | हारा | वेस्टइंडीज | मीरपुर | 13 नवंबर 2012 |
न्यूजीलैंड | हार | 124 रन | दूसरी | जीता | इंग्लैंड | लॉर्ड्स | 21 मई 2015 |
बांग्लादेश | हार | 7 विकेट | पहली | हारा | न्यूजीलैंड | वेलिंगटन | 12 जनवरी 2017 |
न्यूजीलैंड | हार | 5 विकेट | पहली | हारा | इंग्लैंड | नॉटिंघम | 10 जून 2022 |
पाकिस्तान | हार | 74 रन | दूसरी | हारा | इंग्लैंड | रावलपिंडी | 1 दिसंबर 2022 |