पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शोएब मलिक को भारत का जमाई कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी शादी हुई है भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सानिया शोएब की पहली नहीं बल्कि दूसरी पत्नी हैं। इसके अलावा सानिया मिर्जा की भी पहली सगाई टूट गई थी। इसके बाद 12 अप्रैल 2010 को हैदराबाद में सानिया और शोएब की शादी हो गई थी।

दोनों की शादी से पहले शोएब मलिक की पहली शादी की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। उस वक्त कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि शोएब की पहली पत्नी को उनकी सानिया संग शादी से ऐतराज है। उनकी पहली पत्नी का नाम आयशा सिद्दीकी है। कई जगह ये कहा जा रहा था कि शोएब ने अपनी पहली पत्नी को धोखा दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ये भी कहा जा रहा था कि शोएब मलिक और आयशा सिद्दीकी की शादी साल 2002 में हुई थी। उस समय सामने आई कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया था कि शोएब की सानिया से बढ़ती करीबी के बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ने लगा था।

सानिया मिर्जा से शादी करने से पहले शोएब ने आयशा से तलाक ले लिया था। वहीं ये बात भी सामने आई थी कि आयशा से तलाक लेने के ठीक 4 दिनों बाद शोएब ने सानिया संग शादी कर ली थी।

पुलिस तक पहुंचा था मामला

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अपनी कथित पहली शादी के कारण विवादों में घिरे शोएब मलिक का ये मुद्दा पुलिस तक पहुंच गया था। आयशा के पिता की इस शिकायत के बारे में पुलिस ने शोएब से पूछताछ भी की थी। इस मामले पर शोएब मलिक ने कहा था कि वे पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं। आयशा के मामले पर शोएब ने कहा था, “वो लड़की कहाँ हैं, वो कैमरे के पीछे से क्यों बोल रही हैं, वे दुनिया के सामने क्यों नहीं आ रही है।”

सानिया मिर्जा की भी पहली सगाई टूट गई थी

बचपन के दोस्त सोहराब मिर्जा के साथ सानिया मिर्जा की पहली सगाई हुई थी। लेकिन 6 महीने तक सबकुछ सही चलने के बाद अचानक उनकी सगाई टूट गई। दोनों की सगाई टूटने के पीछे का कारण फिलहाल कुछ सामने नहीं आया था लेकिन परिवार वालों ने कहा था कि सोहराब और सानिया ने मिलकर ये फैसला लिया है।

परिणीति चोपड़ा से लेकर उर्वशी रौतेला तक इन एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है हार्दिक पंड्या का नाम, बीच समुद्र में नताशा को प्रपोज कर फैंस को किया था शॉक्ड

सोहराब हैदराबाद के बेकरी व्यवसायी के बेटे हैं जो उस वक्त एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे। सानिया व सोहराब दोनों ने सेंट मैरी कॉलेज में एकसाथ पढ़ाई की थी। सानिया और सोहराब दोनों के परिवारों में भी पुरानी दोस्ती रही है।

फिलहाल ये दोनों ही स्टार खिलाड़ी पिछले 11 साल से खुशी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहे हैं। 2018 में सानिया ने एक बेटे को भी जन्म दिया था जिसका नाम है इजहान मिर्जा मलिक। अक्सर सानिया अपने बेटे के साथ सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।