पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष पद से जका अशरफ को हटाया जा सकता है। उनकी जगह नजम सेठी ले लें तो यह आश्चर्य की बात नहीं होगी। अशरफ ने जुलाई में पदभार संभाला था। इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पद पर नजम सेठी ही काबिज थे।पीसीबी के नेतृत्व में इस संभावित बदलाव का कारण देश में हाल के राजनीतिक घटनाक्रम है। पाकिस्तान में आम चुनाव की घोषणा हो गई है। शाहबाज शरीफ फिलहाल केयरटेकर प्रधानमंत्री हैं।
क्रिकबज की रिपोटर्स के अनुसार पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने सरकार के साथ संवाद कर निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक नियुक्तियों को खत्म करने का आग्रह किया है। इसके बाद अंतर-प्रांतीय समन्वय मंत्रालय (IPC) ने जका अशरफ को राजनीतिक नियुक्तियों में से एक बताया है।
प्रधानमंत्री तय करते हैं कौन बनेगा अध्यक्ष
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पद पर हमेशा से राजनीतिक नियुक्ति हुई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बोर्ड के संरक्षण हैं। वह जिसे चाहते हैं उसे अध्यक्ष बनाते हैं। जका अशरफ ने सेठी की जगह तब ली जब पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने इस बात पर जोर दिया कि संघीय खेल मंत्रालय पर उनके नियंत्रण को देखते हुए पीसीबी अध्यक्ष की भूमिका उनके नामांकित व्यक्ति को दी जाए। नजम सेठी से पहले पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा बोर्ड के अध्यक्ष थे।
एशिया कप से पहले अध्यक्ष बदलने की बात सामने आई
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष बदलने की बात ऐसे समय पर हो रही है, जब एशिया कप होना है। पाकिस्तान के ही मेजबानी में हाईब्रिड मॉडल में टूर्नामेंट का 30 अगस्त से होगा। कुछ मैच पाकिस्तान में होंगे तो कुछ श्रीलंका में होंगे। भारत अपने मैच श्रीलंका में खेलेगा। एशिया कप के आयोजन को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और पीसीबी में टकराव भी हुआ था।