Pakistan vs Sri Lanka Match Updates: एशिया कप 2023 में सुपर-4 राउंड के 5वें मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ श्रीलंका ने फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने श्रीलंका को 253 रन का लक्ष्य दिया था। श्रीलंका ने इस लक्ष्य को आखिरी गेंद पर हासिल किया। डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। पाकिस्तान के खिलाफ हुए नॉकआउट मुकाबले में बारिश के कारण मैच को पहले 45 और फिर बाद में 42 ओवर कर कर दिया गया था। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान 86 रन बनाकर नाबाद रहे थे। इफ्तिकार अहमद ने 47 रन की पारी खेली थी। श्रीलंका की ओर से मथीशा पथिराना ने 3 विकेट लिए, लेकिन वह सबसे ज्यादा महंगे भी रहे।

Match Ended

Asia Cup, 2023

Pakistan 
252/7 (42.0)

vs

Sri Lanka  
252/8 (42.0)

Match Ended ( Day – Super Four – Match 5 )
Sri Lanka beat Pakistan by 2 wickets (D/L method)

Live Updates

Asia Cup 2023, Pakistan vs Sri Lanka: एशिया कप के नॉकआउट मुकाबले में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराने के बाद श्रीलंका ने फाइनल में जगह बना ली है।

01:30 (IST) 15 Sep 2023
PAK vs SL: श्रीलंका ने 12वीं बार फाइनल में बनाई जगह

एशिया कप 2023 के नॉकआउट मुकाबले में पाकिस्तान को 2 विकेट से मात देने के बाद श्रीलंका ने फाइनल में जगह बना ली है। श्रीलंका की टीम एशिया कप के इतिहास में 12वीं बार (वनडे+टी20) फाइनल में पहुंची है। श्रीलंका एशिया कप के फाइनल में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीम भी बन गई है। भारत 10 फाइनल में पहुंचा है।

01:23 (IST) 15 Sep 2023
PAK vs SL Live: एशिया कप के फाइनल में 8वीं बार भिड़ेंगे भारत vs श्रीलंका

एशिया कप के इतिहास में भारत और श्रीलंका फाइनल में 8वीं बार आमने-सामने होंगे। पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका की यह जीत काफी अहम है। श्रीलंका ने वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ 8 साल बाद पहली जीत दर्ज की है।

01:09 (IST) 15 Sep 2023
PAK vs SL Live: एशिया कप के फाइनल में पहुंचा श्रीलंका

एशिया कप 2023 के नॉकआउट मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हरा दिया है। इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को आखिरी गेंद पर 2 रन की जरूरत थी। असलंका ने गैप में गेंद को खेलकर 2 रन दौड़ लिए। इस जीत के साथ ही श्रीलंका अब 17 सितंबर को फाइनल में भारत के खिलाफ भिड़ेगी।

00:59 (IST) 15 Sep 2023
PAK vs SL Live: श्रीलंका को 6 गेंद में 8 रन की जरूरत

श्रीलंका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 8 रन की जरूरत है। डेब्यू मैन जमान खान आखिरी ओवर डालने आए हैं। क्रीज पर चरिथ असलंका (42) और प्रमोद मदुसन हैं।

00:56 (IST) 15 Sep 2023
PAK vs SL Live: शाहीन अफरीदी ने कराई पाकिस्तान की वापसी

शाहीन अफरीदी को दो गेंद पर दो लगातार विकेट मिल गए हैं। 41वें ओवर में शाहीन ने धनंजय डी सिल्वा और फिर अगली ही गेंद पर वेल्लालागे को आउट किया।

00:51 (IST) 15 Sep 2023
PAK vs SL Live: श्रीलंका को 12 गेंद में 12 रन की जरूरत

श्रीलंका को आखिरी दो ओवर में 12 रन की जरूरत है। क्रीज पर असलंका (40) और धनंजय डी सिल्वा (5) हैं। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम फाइनल में भारत से खेलेगी।

00:44 (IST) 15 Sep 2023
PAK vs SL Live: श्रीलंका का पांचवा विकेट गिरा

श्रीलंका को कप्तान दासुन शनाका (2) के रूप में पांचवा झटका लगा है। इफ्तिकार अहमद ने शनाका का विकेट लिया। श्रीलंका को अभी जीत के लिए 21 गेंद में 22 रन की जरूरत है।

00:29 (IST) 15 Sep 2023
PAK vs SL Live: मोहम्मद हैरिस ने कुसल मेंडिस का लपका शानदार कैच

36वें ओवर की पहली गेंद पर श्रीलंका को चौथा झटका लगा। यह सफलता भी इफ्तिखार अहमद के ओवर में आई। इफ्तिखार की यह गेंद शॉर्ट स्लोअर थी। घूम रही थी। कुसल मेंडिस ने बल्ले का मुंह बंद करने में बहुत जल्दी की। गेंद बल्ले का किनारा लेकर कवर की ओर गई वहां मोहम्मद हारिस ने हवा में डाइव लगाते हुए शानदार कैच पकड़ लिया। कुसल मेंडिस शानदार 91 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन वह निराश हैं। उन्हें लग रहा है कि शायद वह अपनी टीम के लिए काम पूरा नहीं कर पाए। कुसल मेंडिस ने अपनी 87 गेंद की पारी के दौरान 8 चौके और एक छक्का लगाया। कुसल मेंडिस की जगह दासुन शनाका बल्लेबाजी के लिए हैं। इस एशिया कप में कुसल मेंडिस का स्कोर: 5, 92, 50, 15, 91 (आज) है।

00:14 (IST) 15 Sep 2023
PAK vs SL Live: श्रीलंका ने 33 ओवर में बनाए 196 रन, गंवाए 3 विकेट

33 ओवर का खेल हो चुका है। श्रीलंका का स्कोर 3 विकेट पर 196 रन है। चरित असालंका के 14 गेंद में 12 रन हैं। कुसल मेंडिस ने अब तक 81 गेंद में 82 रन बनाए हैं। दोनों के बीच 20 गेंद में 19 रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका को अभी जीत के लिए 9 ओवर में 56 रन की जरुरत है।

00:09 (IST) 15 Sep 2023
PAK vs SL Live: इफ्तिखार अहमद ने श्रीलंका को दिया तीसरा झटका

इफ्तिखार अहमद 30वां ओवर लेकर आए। उन्होंने चौथी गेंद पर श्रीलंका को तीसरा झटका दिया। इफ्तिखार ने समरविक्रमा और कुसल मेंडिस की साझेदारी तोड़ी। इफ्तिखार की यह गेंद नीची रही। समरविक्रमा चूके और मोहम्मद रिजवान ने स्टम्पिंग करने में कोई गलती नहीं की। इफ्तिखार अहमद 4 चौके की मदद से 51 गेंद में 48 रन बनाकर आउट हुए। इफ्तिखार की जगह चरित असालंका बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। तीसरे ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 3 विकेट पर 179 रन है।

23:16 (IST) 14 Sep 2023
PAK vs SL Live: कुसल मेंडिस ने पूरा किया अर्द्धशतक

253 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंका की टीम अब फिर से मजबूत स्थिति में आ गई है। कुसल मेंडिस ने 48 गेंद में 5 चौके की मदद से अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। यह उनकी पिछले 4 वनडे पारियों की तीसरी फिफ्टी है। उनके साथ सदीरा समरविक्रमा 29 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 21 ओवर की समाप्ति के बाद स्कोर 130/2 है। जीत के लिए 21 ही ओवर में 122 रन की जरूरत है।

23:07 (IST) 14 Sep 2023
PAK vs SL Live: 19 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 116/2

पथुम निसांका का विकेट गिरने के बाद श्रीलंका ने फिर से कमबैक किया है। 19 ओवर की समाप्ति के बाद श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 116 रन है। सदीरा समरविक्रमा (23) और कुसल मेंडिस (41) के बीच क्रीज पर डटे हुए हैं। दोनों के बीच 40 रन की साझेदारी हो चुकी है।

22:40 (IST) 14 Sep 2023
PAK vs SL Live: श्रीलंका को दूसरा झटका, निसांका हुए आउट

77 के स्कोर पर श्रीलंका का दूसरा विकेट गिर गया है। पथुम निसांका 29 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। शादाब खान ने एक शानदार कैच पकड़कर पाकिस्तान को यह ब्रेक थ्रू दिलाया। श्रीलंका को अभी भी जीत के लिए 175 रन की जरूरत है। 14 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 83/2 है।

22:20 (IST) 14 Sep 2023
PAK vs SL Live: 8 ओवर के बाद श्रीलंका की हाफ सेंचुरी

253 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंकाई टीम तेजी से रन बना रही है। 8 ओवर की समाप्ति के बाद श्रीलंका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 56 रन है। निसांका 18 पर और कुसल मेंडिस 17 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 8 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 35 रन था।

22:00 (IST) 14 Sep 2023
PAK vs SL Live: श्रीलंका को लगा पहला झटका

चौथे ओवर में श्रीलंका को पहला झटका लग गया है। खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे कुशल परेरा रन आउट हो गए। उन्होंने 8 गेंद में 17 रन ठोके। 4 ओवर की समाप्ति के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 28 रन है।

21:24 (IST) 14 Sep 2023
PAK vs SL Live: पाकिस्तान ने श्रीलंका को दिया 253 का लक्ष्य

नॉकआउट मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने श्रीलंका को 253 रन का लक्ष्य दिया है। पाकिस्तानी टीम ने निर्धारित 42 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 252 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने सबसे अधिक 86 रन की नाबाद पारी खेली। इफ्तिकार अहमद ने 47 रन का योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से मथीशा पथिराना ने 3 और प्रमोद मदुशन ने 2 विकेट लिए।

21:19 (IST) 14 Sep 2023
PAK vs SL Live: पाकिस्तान को सातवां झटका

41वें ओवर में पाकिस्तान को सातवां झटका लग गया है। शादाब खान 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। क्रीज पर मोहम्मद रिजवान अभी भी 78 रन पर नाबाद हैं।

21:14 (IST) 14 Sep 2023
PAK vs SL Live: पाकिस्तान को छठा झटका

41वें ओवर में पाकिस्तान को छठा झटका लग गया है। इफ्तिकार अहमद 47 रन की पारी खेलकर आउट हो गए हैं। उनके विकेट के साथ ही मोहम्मद रिजवान और उनकी शतकीय साझेदारी भी टूट गई। पाकिस्तान का 238/5 है।

21:10 (IST) 14 Sep 2023
PAK vs SL Live: रिजवान और इफ्तिकार के बीच शतकीय साझेदारी

40 ओवर की समाप्ति के बाद पाकिस्तान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 235 रन है। मोहम्मद रिजवान 75 और इफ्तिकार अहमद 45 रन बनाकर नाबाद हैं। इन दोनों के बीच की शतकीय साझेदारी हो गई है। पाकिस्तान की पारी के दो ओवर बाकि हैं। मैच को बारिश के कारण 42-42 ओवर का कर दिया गया था।

20:39 (IST) 14 Sep 2023
PAK vs SL Live: मोहम्मद रिजवान का अर्द्धशतक

34 ओवर की समाप्ति के बाद पाकिस्तान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 178 रन है। मोहम्मद रिजवान ने 49 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से अपना अर्द्धशतक पूरा कर लिया है। पाकिस्तान की पारी के अभी 8 ओवर और बचे हैं। दूसरी बार बारिश के बाद मैच 42 ओवर का कर दिया गया है।

20:25 (IST) 14 Sep 2023
PAK vs SL Live: पाकिस्तान के 150 रन पूरे

32 ओवर की समाप्ति के बाद पाकिस्तान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 150 रन हो गया है। क्रीज पर मोहम्मद रिजवान (32) और इफ्तिकार अहमद 10 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

20:10 (IST) 14 Sep 2023
PAK vs SL Live: बारिश रूकने के बाद खेल फिर शुरू

प्रेमदासा स्टेडियम में बारिश रूकने के बाद खेल फिर से शुरू हो गया है। पाकिस्तान का स्कोर 130/5 है। क्रीज पर मोहम्मद रिजवान (22) और इफ्तिकार अहमद (0) पर हैं।

19:39 (IST) 14 Sep 2023
PAK vs SL Live: बारिश ने फिर रोका खेल

28वें ओवर में बारिश ने फिर खलल डाल दिया है। पिच पर कवर्स आ गए हैं। हल्की बूंदाबांदी जारी है। दोनों टीम के खिलाड़ी बाउंड्री लाइन पर ही हैं। जल्द ही मैच शुरू होगा। पाकिस्तान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 130 रन है।

19:38 (IST) 14 Sep 2023
PAK vs SL Live: पाकिस्तान को लगा पांचवा झटका

28वें ओवर में पाकिस्तान को 130 के स्कोर पर पांचवा झटका लगा है। मोहम्मद नवाज की पारी 12 रन पर समाप्त हो गई। महेश तीक्षणा ने उनका विकेट लिया।

19:21 (IST) 14 Sep 2023
PAK vs SL Live: पाकिस्तान 25 ओवर के बाद 118/4

25 ओवर की समाप्ति के बाद पाकिस्तान का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 118 रन है। क्रीज पर मोहम्मद नवाज (1) और मोहम्मद रिजवान (20) पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पाकिस्तान को तीसरा झटका अब्दुल्ला शफीक (52) और चौथा झटका मोहम्मद हारिस (3) के रूप में लगा था।

18:57 (IST) 14 Sep 2023
PAK vs SL Live: अब्दुल्ला शफीक की हाफ सेंचुरी

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक ने अपनी पहली वनडे हाफ सेंचुरी जड़ दी है। 66 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से उन्होंने धैर्यपूर्ण पारी खेलते हुए यह अर्द्धशतक पूरा किया। अब्दुल्ला शफीक वनडे करियर का चौथा ही मैच खेल रहे हैं। इमाम उल हक की जगह वह टीम में आए हैं। 21 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 97 रन है।

18:36 (IST) 14 Sep 2023
PAK vs SL Live: वेल्लालागे ने बाबर आजम को भेजा पवेलियन

पाकिस्तान को 73 के स्कोर पर दूसरा झटका लग गया है। कप्तान बाबर आजम की पारी 29 रन पर समाप्त हो गई। बाबर के विकेट के साथ ही अब्दुल्ला शफीक के साथ उनकी अर्द्धशतकीय साझेदारी भी टूट गई। बाबर का विकेट वेल्लालागे ने चटकाया।

18:33 (IST) 14 Sep 2023
PAK vs SL Live: बाबर और अब्दुल्ला के बीच अर्द्धशतकीय साझेदारी

15 ओवर की समाप्ति के बाद पाकिस्तान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 72 रन है। क्रीज पर कप्तान बाबर आजम (29) और अब्दुल्ला शफीक (36) पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अर्द्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। पाकिस्तान को पहला झटका 9 के स्कोर पर लगा था।

18:11 (IST) 14 Sep 2023
PAK vs SL Live: पाकिस्तान का स्कोर 11 ओवर के बाद 48/1

फखर जमान के आउट होने के बाद कप्तान बाबर आजम और अब्दुल्ला शफीक के बीच एक साझेदारी बन रही है। 11 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 48 रन है। यह साझेदारी 39 रन की हो चुकी है। पाकिस्तान को पहला झटका 9 के स्कोर पर लगा था।

17:41 (IST) 14 Sep 2023
PAK vs SL Live: 5 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 13/1

श्रीलंका के खिलाफ नॉकआउट मुकाबले में पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही है। पहले 5 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 13 रन है। फखर जमान 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।

चोटों से जूझ रहा पाकिस्तान और अपने कुछ खिलाड़ियों के उत्साहजनक प्रदर्शन से आत्मविश्वास हासिल करने वाला श्रीलंका एशिया कप एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने के लिए कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में एक दूसरे के सामने हैं। पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों के दो-दो अंक हैं। इस तरह से यह मैच एक तरह से नॉकआउट मैच बन गया है। इसमें जीत हासिल करने वाली टीम 17 सितंबर को होने वाले फाइनल में जगह बनाएगी। भारत मंगलवार 12 सितंबर 2023 को सुपर-4 के मैच में श्रीलंका को 41 रन से हराकर पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम अभी 4 अंक लेकर शीर्ष पर है।