पाकिस्तान के लिए टेस्ट में डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज क्रिकेटर आसिफ अफरीदी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली ही पारी में कहर बरपाया। 38 वर्षीय बाएं हाथ के इस स्पिनर ने 5 विकेट झटकर मेहमान टीम को तीसरे दिन बुधवार (22 अक्टूबर) को बैकफुट पर धकेल दिया। आसिफ की शानदार गेंदबाजी के दमपर पाकिस्तान की पहली में 333 रन के जवाब में साउथ अफ्रीका ने 235 ओवर में 8 विकेट खो दिए हैं।
आसिफ अफरीदी ने पहला विकेट टोनी डी जोर्जी का लिया। उन्होंने 55 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस को पवेलियन भेजा। वह खाता भी नहीं खोल पाए। उन्होंने काइल वेरिन को आउट किया। उन्होंने 10 रन बनाए। उन्होंने चौथा विकेट ट्रिस्टन स्टब्स का लिया, जिन्होंने 76 रन बनाए। आसिफ अफरीदी को पांचवां विकेट साइमन हार्मर के तौर पर मिला। उन्होंने 2 रन बनाए।
पाकिस्तान के दूसरे सबसे उम्रदराज डेब्यूटेंट बने आसिफ अफरीदी, 13 साल छोटे खिलाड़ी से मिला कैप
आसिफ ने कराई पाकिस्तान की वापसी
साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट 54 रन पर खो दिए थे। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और टोनी डी जोर्जी के बीच 113 रन की साझेदारी हुई। आसिफ ने डी जोर्जी को आउट किया और पाकिस्तान की मुकाबले में वापसी हो गई। साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट 68 रन पर गंवा दिए। साउथ अफ्रीका का तीसरा विकेट 167 पर गिरा। फिर उसका स्कोर 235 पर 8 विकेट हो गया।
ट्रिस्टन स्टब्स और टोनी डी जोर्जी के अर्धशतक
साउथ अफ्रीका के लिए ट्रिस्टन स्टब्स 76 और टोनी डी जोर्जी 55 के अलावा कप्तान एडेन मार्कराम ने 32, रियान रिकल्टन ने 14, काइल वेरिन ने 10 और साइमन हार्मर ने 2 रन बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस खाता नहीं खोल पाए। सेनुरन मुथुसामी 45 और केशव महाराज 10 रन बनाकर क्रीज पर थे। पाकिस्तान के लिए आसिफ अफरीदी के 5 विकेट के अलावा शाहीन अफरीदी, नोमान अली और साजिद खान ने 1-1 विकेट लिए।