Pakistan vs New Zealand ICC World Cup 2023: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 35वें मैच में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस नियम से 21 रन से हराया।। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 401 रन बनाए। रचिन रविंद्र ने वर्ल्ड कप का तीसरा शतक जड़ा। उन्होंने 108 रन बनाए। केन विलियमसन ने 95 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 41 और मार्क चैपमैन ने 39 रन बनाए। मिचेल सैंटनर 26 और टॉम लैथम 2 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की गेंदबाजी काफी खराब रही। मोहम्मद वसीम जूनियर ने 10 ओवर में 60 रन देकर 3 विकेट लिए। इफ्तिखार अहमद ने 8 ओवर में 55 रन देकर 1 विकेट लिया। हसन अली ने 10 ओवर में 82 रन देकर 1 विकेट लिया। हारिस रऊफ ने 10 ओवर में 85 रन देकर 1 विकेट लिए। शाहीन अफरीदी ने 10 ओवर में 90 रन दिए। कोई विकेट नहीं मिला। बारिश ने दो बार पाकिस्तानी पारी में खलल डाला। इसके कारण 9 ओवर्स कटे। पाकिस्तान को 41 ओवर में 342 का टारगेट मिला था। दूसरी बार बारिश के कारण मैच रुकने तक पाकिस्तान ने 25.3 ओवर में 1 विकेट पर 200 रन बना लिए थे। मैच रुकने के वक्त पाकिस्तान की टीम के लिए डकवर्थ लुईस पार स्कोर 179 रन था। फखर जमां 81 गेंद पर नाबाद 126 रन बनाए और बाबर आजम ने 63 गेंद पर नाबाद 66 रन बनाए। पाकिस्तान की जीत से साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में पहुंची। इस मैच में कीवी टीम में 2 और पाकिस्तानी टीम में एक बदलाव हुआ। मैट हेनरी की जगह ईश सोढ़ी की वापसी हुई जबकि विल यंग की जगह केन विलियमसन टीम में आए। वहीं पाकिस्तान की टीम में उसामा मीर की जगह हसन अली को शामिल किया गया। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान मैच की बॉल-टू-बॉल कॉमेंट्री के लिए यहां क्लिक करें।
ICC Cricket World Cup, 2023
New Zealand
401/6 (50.0)
Pakistan
200/1 (25.3)
Match Ended ( Day – Match 35 )
Pakistan beat New Zealand by 21 runs (D/L method)
PAK vs NZ: न्यूजीलैंड की हार से सेमीफाइनल की रेस रोमांचक हुई।
बेंगलुरु में बारिश के कारण फिर मैच शुरू नहीं हो सका। पाकिस्तान की टीम ने डकवर्थ लुईस नियम से न्यूजीलैंड को 21 रन से हराया। बारिश के कारण मैच रुकने तक पाकिस्तान ने 25.3 ओवर में 1 विकेट पर 200 रन बना लिए थे। बारिश के कारण दूसरी बार जब मैच रुका तब पाकिस्तान की टीम के लिए डकवर्थ लुईस पार स्कोर 179 रन था। फखर जमां 81 गेंद पर नाबाद 126 रन बनाए और बाबर आजम ने 63 गेंद पर नाबाद 66 रन बनाए। पाकिस्तान की जीत से साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में पहुंची।
बेंगलुरु में बारिश जारी। न्यूजीलैंड-पाकिस्तान मैच का कटऑफ टाइम भारतीय समयानुसार शाम 7.40 बजे है। पाकिस्तान ने 25.3 ओवर में 1 विकेट पर 200 रन। जीत के लिए 93 गेंद पर 142 रन की दरकार। बाबर आजम 66 और फखर जमां 126 रन बनाकर क्रीज पर।
बेंगलुरु में बारिश के कारण मैच रुक गया है। पाकिस्तान ने 25.3 ओवर में 1 विकेट पर 200 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 93 गेंद पर 142 रन चाहिए। बाबर आजम 66 और फखर जमां 126 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान डकवर्थ लुईस नियम से 21 रन से आगे।
पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। बाबर आजम ने अर्धशतक जड़ा। पाकिस्तान का स्कोर 23 ओवर में 1 विकेट पर 172 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 170 रन की दरकार। बाबर आजम 57 और फखर जमां 107 रन बनाकर क्रीज पर।
बेंगलुरु से खबर है कि न्यूजीलैंड-पाकिस्तान मैच भारतीय समयानुसार शाम 6.20 बजे शुरू होगा। बारिश के कारण 9 ओवर्स कटे हैं। पाकिस्तान को 41 ओवर में 342 का टारगेट मिला है। जीत के लिए 117 गेंद पर 182 रन की दरकार। पाकिस्तान ने 21.3 ओवर में 1 विकेट पर 160 रन बना लिए थे। जीत के लिए 242 रन चाहिए थे। फखर जमां 69 गेंद पर 7 चौके और 9 छक्के की मदद से 106 रन बनाकर क्रीज पर। बाबर आजम 51 गेंद पर 47 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 117 गेंद पर 154 रन की साझेदारी हुई थी।
बेंगलुरु से खबर है कि भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे मैदान का मुआयना होगा। इसके बाद फैसला लिया जाएगा कि पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच मैच कब शुरू होगा। कितने ओवर्स का होगा। मैदान से कवर्स हट गए हैं।
बेंगलुरु में बारिश रुक गई है। ग्राउंड स्टाफ मैदान पर है। ऑनफील्ड अंपायर भी मैदान पर आ गए हैं। पाकिस्तान ने बारिश के कारण मैच रुकने तक 402 रन का टारगेट चेज करते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी की। पाकिस्तान ने 21.3 ओवर में 1 विकेट पर 160 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 242 रन चाहिए। पाकिस्तान डकवर्थ लुईस से 10 रन से आगे है। फखर जमां 69 गेंद पर 7 चौके और 9 छक्के की मदद से 106 रन बनाकर क्रीज पर। बाबर आजम 51 गेंद पर 47 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 117 गेंद पर 154 रन की साझेदारी।
बेंगलुरु से खबर है कि हल्की फुल्की बारिश हो रही है। ईएसपीएनक्रिकइंफो ने जानकारी दी है। पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच मैच में ओवर्स 10 मिनट में कटने शुरू हो जाएंगे। भारतीय समयानुसार शाम 5.40 के बाद ओवर्स कटेंगे।
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम से अच्छी खबर आ रही है। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार बारिश रुक गई है, लेकिन पिच अभी भी ढका है। अब बारिश नहीं आई तो थोड़ी देर में मैच शुरू हो सकता है।
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम काफी बढ़िया है। बारिश रुकने पर मैच शुरू होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। भारतीय समयानुसार शाम 5.40 पर ओवर्स कटने शुरू होंगे। बता दें कि लीग स्टेज के किसी मैच के लिए रिजर्व डे नहीं है।
बेंगलुरु में बारिश के कारण पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच रुक गया है। पाकिस्तान की टीम ने 402 रन का टारगेट चेज करते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी की है। पाकिस्तान ने 21.3 ओवर में 1 विकेट पर 160 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 242 रन चाहिए। पाकिस्तान डकवर्थ लुईस से 10 रन से आगे है। फखर जमां 69 गेंद पर 7 चौके और 9 छक्के की मदद से 106 रन बनाकर क्रीज पर। बाबर आजम 51 गेंद पर 47 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 117 गेंद पर 154 रन की साझेदारी।
पाकिस्तान की रन चेज में फखर जमां ने जान फूंक दी है। उन्होंने 63 गेंद पर 6 चौके और 9 छक्के की मदद से शतक जड़ा। बाबर आजम 44 गेंद पर 38 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 104 गेंद पर 139 रन की दरकार। पाकिस्तान का स्कोर 19.3 ओवर में 1 विकेट पर 149 रन। जीत के लिए 253 रन की दरकार।
फखर जमां धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह 54 गेंद पर 84 रन बनाकर क्रीज पर। बाबर आजम 39 गेंद पर 34 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 90 गेंद पर 119 रन की साझएदारी। पाकिस्तान का स्कोर 17 ओवर में 1 विकेट 125 रन। जीत के लिए 276 रन की दरकार। बेंगलुरु में मौसम खराब है। डकवर्थ लुईस के आधार पर पाकिस्तान 1 रन से आगे है।
फखर जमा ने अर्धशतक जड़ा। 39 गेंद पर 4 चौके और 4 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। बाबर आजम 30 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान का स्कोर 13.4 ओवर में 1 विकेट पर 90 रन। जीत के लिए 312 रन चाहिए।
पाकिस्तान की टीम ने 10 ओवर में 1 विकेट पर 75 रन बना लिए है। जीत के लिए 327 रन चाहिए। फखर जमां 29 गेंद पर 43 और बाबर आजम 23 गेंद पर 25 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 48 गेंद पर 69 रन की साझेदारी।
पाकिस्तान की टीम ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 32 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 370 रन की दरकार। फखर जमां 19 और बाबर आजम 8 रन बनाकर क्रीज पर। ट्रेंट बोल्ट ने 3 ओवर में 26 रन दिए हैं। टिम साउदी ने 3 ओवर में 5 रन देकर 1 विकेट लिया है।
पाकिस्तान को पहला झटका लगा। अब्दुल्लाह शफीक को टिम साउदी ने पवेलियन भेजा। पाकिस्तान ने 2 ओवर में 1 विकेट पर 6 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 396 रन चाहिए। फखर जमां 1 और बाबर आजम नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।
पाकिस्तानी टीम की बल्लेबाजी से पहले बेंगलुरु में बारिश हुई। हालांकि, पारी शुरू होने में केवल 10 मिनट की देरी हुई। पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। अब्दुल्लाह शफीक और फकर जमां क्रीज पर। शफीक ने चौके से खाता खोला। ट्रेंट बोल्ट की तीसरी गेंद पर चौका लगाया। पाकिस्तान का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 5 रन।
पाकिस्तान की गेंदबाजी काफी खराब रही। मोहम्मद वसीम जूनियर ने 10 ओवर में 60 रन देकर 3 विकेट लिए। इफ्तिखार अहमद ने 8 ओवर में 55 रन देकर 1 विकेट लिया। हसन अली ने 10 ओवर में 82 रन देकर 1 विकेट लिया। हारिस रऊफ ने 10 ओवर में 85 रन देकर 1 विकेट लिए। शाहीन अफरीदी ने 10 ओवर में 90 रन दिए। कोई विकेट नहीं मिला।
न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 402 रन का टारगेट दिया। मिचेल सैंटनर 26 और टॉम लैथम 2 रन बनाकर नाबाद रहे। रचिन रविंद्र ने वर्ल्ड कप का तीसरा शतक जड़ा। उन्होंने 108 रन बनाए। केन विलियमसन ने 95 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 41 और मार्क चैपमैन ने 39 रन बनाए।
ग्लेन फिलिप्स की विस्फोटक पारी का मोहम्मद इरफान जूनियर ने अंत किया। उन्होंने 25 गेंद पर 41 रन बनाए। न्यूजीलैंड का स्कोर 48.5 ओवर में 6 विकेट 388 रन। मिचेल सैंटनर 15 रन बनाकर क्रीज पर। टॉम लेथम नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।
न्यूजीलैंड ने 345 के स्कोर पर पांचवां विकेट गंवा दिया है। मोहम्मद वसीम जूनियर ने मार्क चैपमैन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 40 रन की पारी खेली। चैपमैन के आउट होने के बाद मिचेल सैंटनर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी के अभी 5 ओवर बाकी हैं।
न्यूजीलैंड को 318 के स्कोर पर चौथा झटका लग गया है। हारिस रऊफ ने डेरिल मिचेल को पवेलियन की राह दिखाई है। डेरिल मिचेल 29 रन बनाकर आउट हुए हैं। मिचेल के आउट होने के बाद ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।
केन विलियमसन के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड को एक और बड़ा झटका लग गया है। रचिन रवींद्र 108 रन की पारी खेलकर आउट हो गए हैं। मोहम्मद वसीम ने रचिन को पवेलियन भेजा। 261 के स्कोर न्यूजीलैंड ने तीसरा विकेट गंवाया। रचिन के आउट होने के बाद मार्क चैपमैन बल्लेबाजी करने आए हैं।
रचिन रवींद्र के शतक के साथ ही न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लग गया है। कप्तान केन विलियमसन 95 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। विलियमसन का विकेट इफ्तिकार अहमद ने लिया है। केन के आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए डेरिल मिचेल उतरे हैं।
रचिन रवींद्र ने विश्व कप 2023 में अपना तीसरा शतक जड़ दिया है। डेवोन कॉनवे के साथ पारी का आगाज करने उतरे रचिन ने 88 गेंद में 14 चौके और 1 छक्के की मदद से सेंचुरी पूरी की। रचिन रवींद्र का यह विश्व कप के साथ-साथ वनडे करियर का भी तीसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 123 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 116 रन की पारी खेली थी। 34 ओवर की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 246 रन है। केन विलियमसन 93 पर नाबाद हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने वापसी करते हुए 44वीं वनडे फिफ्टी पूरी की है। इस विश्व कप में उनका यह दूसरा अर्धशतक है। केन ने 49 गेंद में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से यह अर्धशतक पूरा किया। 27 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 187/1 है। रचिन रवींद्र 72 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
रचिन रवींद्र और केन विलियमसन के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो चुकी है। टीम का स्कोर 25 ओवर के बाद 168/1 है। विलियमसन 45 गेंद में 48 रन बनाकर नाबाद हैं तो वहीं रचिन रवींद्र 70 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। न्यूजीलैंड को डेवोन कॉनवे के रूप में इकलौता झटका लगा है। हसन अली ने उनका विकेट लिया था।
रचिन रवींद्र ने इस विश्व कप में अपनी तीसरी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। 51 गेंद में उन्होंने 8 चौकों की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की। 20 ओवर की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 125 रन है। केन विलियमसन 26 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
15 ओवर की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 97 रन है। केन विलियमसन (17) और रचिन रविंद्र (40) की जोड़ी क्रीज पर है। न्यूजीलैंड ने डेवोन कॉनवे (35) के रूप में एक विकेट गंवाया है। कॉनवे का विकेट हसन अली ने लिया था। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी।
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबला सेमीफाइनल की रेस के लिहाज से बेहद ही अहम रहेगा। न्यूजीलैंड की जीत पाकिस्तान समेत 4 टीमों को विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखा देगी। इसमें पाकिस्तान की संभावनाएं अभी भी जिंदा हैं। पाकिस्तान अभी पॉइंट्स टेबल में 7 मैचों में 3 जीत ओर 4 हार के साथ 6 पॉइंट्स लेकर पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है। जबकि न्यूजीलैंड इतने ही मैचों में 4 जीत और 3 हार से 8 पॉइंट्स लेकर चौथे नंबर पर है। पाकिस्तान अगर आज जीत जाती है तो दोनों टीमों के 8-8 पॉइंट्स हो जाएंगे। इसके बाद पाकिस्तान का आखिरी मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का आखिरी मैच श्रीलंका से होगा। दोनों टीमें अगर इनमें जीत गईं और सेमीफाइनल क्वालिफिकेशन का मामला 10 पॉइंट्स पर अटका तो बेहतर रन रेट वाली टीम क्वालिफाई कर जाएगी।