आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में डिफेंडिंग चैंपियंस पाकिस्तान के सफर की शुरुआत बुधवार (19 फरवरी) को हार से हुई। न्यूजीलैंड ने उसे 10 दिन में तीसरी बार हराया। इससे पहले ट्राई सीरीज में उसने मेजबान टीम को हराया था। चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में पाकिस्तान की हार की इबारत पहले पावरप्ले ने रखी। 321 रन का टारगेट चेज करते हुए 10 ओवर में 2 विकेट पर 22 रन बनाकर पाकिस्तान की टीम काफी पिछड़ गई। पूर्व कप्तान बाबर आजम ने काफी धीमी बल्लेबाजी की। उन्होंने अर्धशतक जड़ा, लेकिन 64 रन बनाने के लिए 90 गेंद खेल गए।

फखर जमान ओपनिंग करने नहीं आए

पाकिस्तान के लिए फखर जमान का ओपनिंग करना भी चिंता का सबब रहा। न्यूजीलैंड की पारी में 2 ही गेंद पर चोटिल होने के कारण फखर करीब 3 घंटे मैदान से बाहर रहे। आईसीसी की नियम के अनुसार खिलाड़ी मैदान से बाहर रहने वक्त तक बल्लेबाजी या गेंदबाजी नहीं कर सकता। पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू होने के 25 मिनट बाद ही फखर जमान बैटिंग कर सकते थे। ऐसे में बाबर आजम के साथ सऊद शकील ओपनिंग करने आए।

बाबर और रिजावन का संघर्ष

पाकिस्तान को पहला झटका चौथे ओवर में लगा। सऊद शकील को विलियम ओ’रूर्के ने पवेलियन भेजा। पाकिस्तान का स्कोर 3.4 ओवर में 1 विकेट पर 8 रन हो गया। इसके बाद कप्तान मोहम्मद रिजवान बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने 14 गेंद पर 3 रन बनाए। 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए। पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट पर 22 रन था।

फखर जमान दर्द में दिखे

फखर जमान बल्लेबाजी के लिए नंबर 4 पर आए। अगली 65 गेंद पर सिर्फ 47 रन बने। फखर 41 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए। वह बल्लेबाजी के दौरान दर्द में दिखे। इसके बाद बाबर का साथ देने सलमान आगा आए। उन्होंने रनों की रफ्तार बढ़ाई। उन्होंने 28 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 42 रन बनाए। वह जब आउट हुए पाकिस्तान का स्कोर 30.4 ओवर में 4 विकेट पर 127 रन था।

पाकिस्तान को 100 रन बनाने में 28 ओवर लगे

पाकिस्तान को 100 रन बनाने में 28 ओवर लग गए। बाबर आजम ने अर्धशतक पूरा करने के लिए 81 गेंद खेले। भला को खुशदिल शाह की 49 गेंद पर 69 रन की पारी की। यह पारी न आती तो पाकिस्तान केवल 60 रन से नहीं हारता। अंत में हारिस रऊफ ने 3 छक्का लगाकर हार के अंतर को थोड़ा कम किया।

चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ अजेय न्यूजीलैंड

चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान से न्यूजीलैंड कभी नहीं हारा है। 4 में से 4 बार जीता है। 2000 में सेमीफाइन में नैरोबी में 4 विकेट से हराया। इसके बाद 2006 में मोहाली में 51 रन से जीत दर्ज की। जोहान्सबर्ग में 2009 में सेमीफाइनल में 5 विकेट से हराया। अब कराची में 60 रन से हराया। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान की सरजमीं पर लगातार चौथी जीत दर्ज की। त्रिकोणीय सीरीज में पाकिस्तान को 2 मैच और साउथ अफ्रीका को 1 मैच में हराया था। विल यंग और टॉम लैथम की शतकीय पारी ने न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें