Pakistan vs Nepal Asia Cup: एशिया कप 2023 के पहले मैच में पाकिस्तान ने नेपाल को 238 रन से हरा दिया। मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और 6 विकेट 342 रन बनाए। बाबर आजाम और इफ्तिखार अहमद की बेहतरीन बल्लेबाजी की मदद से पाकिस्तान ने पहाड़ का स्कोर खड़ा किया। बाबर आजम में 131 गेंद पर 151 रन बनाए। इफ्तिखार अहमद ने नाबाद 71 गेंद पर 109 रन बनाए। इसके जवाब में नेपाल की टीम 23.4 ओवर में 104 रन पर ऑल आउट हो गई। नेपाल की ओर से सबसे ज्यादा सोमपाल कामी ने 28 रन बनाए। आरिफ शेख ने 26 और गुलशन झा ने 13 रन बनाए। 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। पाकिस्तान की ओर से शादाब खान ने 4 विकेट लिए। इसके अलावा शाहीन अफरीदी और हारिस रउफ ने 2-2 विकेट लिए। नसीम शाह और मोहम्मद नवाज ने 1-1 विकेट लिए।
Asia Cup, 2023
Pakistan
342/6 (50.0)
Nepal
104 (23.4)
Match Ended ( Day – Match 1 )
Pakistan beat Nepal by 238 runs
Pakistan vs Nepal Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 को वर्ल्ड कप 2023 के ड्रेस रिहर्सल के तौर पर देखा जा रहा है।
शादाब खान ने ललित राजबंशी को डक पर पवेलियन भेजा। नेपाल की टीम 23.4 ओवर में 104 रन पर ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान को 238 रन से जीत मिली। करन केसी 7 रन बनाकर क्रीज पर।
कुशल मल्ला को शादाब खान ने पवेलियन भेजा। नेपाल का स्कोर 23.2 में 9 विकेट पर 104 रन। जीत के लिए 239 रन की दरकार। करन केसी 7 रन बनाकर क्रीज। नए बल्लेबाज के तौर पर ललित राजबंशी क्रीज पर।
गुलशन झा को शादाब खान को 13 रन पर पवेलियन भेजा। संदीप लामिछाने को भी पवेलियन भेजा। नेपाल ने 21.5 ओवर में 8 विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 252 रन चाहिए। कुशल मल्ला बगैर खाता खोले क्रीज पर।
दीपेंद्र सिंह ऐरी को मोहम्मद नवाज ने पवेलियन भेजा। नेपाल की टीम ने 20.5 ओवर में 6 विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 253 रन चाहिए। गुलशन झा 13 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर पर कुशल मल्ला क्रीज पर।
सोमपाल कामी को हारिस रऊफ ने पवेलियन भेजा। नेपाल का स्कोर 17 ओवर में 5 विकेट पर 82 रन। जीत के लिए 261 रन की दरकार। गुलशन झा 8 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज को तौर दीपेंद्र सिंह ऐरी क्रीज पर।
नेपाल को हारिस रऊफ ने चौथा झटका दिया है। आरिफ शेख 26 रन बनाकर आउट हुए। नेपाल का स्कोर 14.4 ओवर में 4 विकेट पर 73 रन। सोमपाल कामी 28 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 78 गेंद पर 59 रन की साझेदारी टूटी।
नेपाल का स्कोर 13 ओवर में 3 विकेट 66 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 277 रन की दरकार है। सोमपाल कामी 23 और आरिफ शेख 25 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 70 गेंद पर 57 रन का साझेदारी हुई।
नेपाल की टीम ने 8 ओवर में 3 विकेट पर 42 रन बनाए। टीम को 301 रन की दरकार है। आरिफ शेख 10 और सोमपाल कामी 14 रन बनाकर क्रीज पर। नसीम शाह के ओवर में 6 रन बने। दोनों के बीच 39 गेंद पर 28 रन की साझेदारी हुई।
नेपाल की टीम ने 5 ओवर में 3 विकेट पर 26 रन बनाए। जीत के लिए उसे 318 रन और चाहिए। सोमपाल कामी 4 और आरिफ शेख 5 रन बनाकर क्रीज पर। शाहीन अफरीदी के ओवर में 4 रन बने।
नेपाल की पारी लड़खड़ा गई है। आशिफ शेख को नसीम शाह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। सोमपाल कामी और आरिफ फेख बगैर खाता खोले क्रीज पर। नेपाल का स्कोर 2 ओवर में 3 विकेट पर 14 रन। जीत के लिए 329 रन का दरकार।
नेपाल की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। कुशल भुर्तेल और आशिफ शेख क्रीज पर। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने गेंदबाजी की शुरुआत की। कुशल भुर्तेल ने पहली दो गेंद पर चौके जड़े। वह 5वीं गेंद पर आउट हुए। अगली ही गेंद पर रोहित पौडेल पवेलियन लौटे। पहले ओवर के बाद नेपाल का स्कोर 1 विकेट पर 10 रन। जीत के लिए 333 रन और चाहिए।
पाकिस्तान ने नेपाल को 343 रन का लक्ष्य दिया है। पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद ने शतक लगाए। इफ्तिखार ने 67 गेंद में अपना शतक पूरा किया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 224 रन की साझेदारी हुई। नेपाल की ओर से सोमपाल कामी ने 2 विकेट लिए। दोनों विकेट आखिरी ओवर में आए। हालांकि, उन्होंने 10 ओवर में 85 रन लुटाए। नेपाल के लिए यह लक्ष्य कतई आसान नहीं होगा।
पाकिस्तान का स्कोर 300 के पार पहुंच गया है। बाबर आजम ने 47वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर पाकिस्तान का तिहरा शतक पूरा किया। पाकिस्तान का स्कोर 47 ओवर के बाद 4 विकेट पर 301 रन है। बाबर आजम के 128 गेंद में 149 रन हैं। इफ्तिखार अहमद के 58 गेंद में 76 रन हैं।
बाबर आजम शतक बनाने के बाद धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे हैं। बाबर आजम के 109 गेंद में अपना शतक पूरा किया था। इसके बाद उन्होंने अगली 12 गेंद में 31 रन ठोक दिए। दूसरे छोर पर इफ्तिखार अहमद भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। इफ्तिखार के 54 गेंद में 70 रन हैं। पाकिस्तान का स्कोर 45 ओवर में 4 विकेट पर 275 रन है।
बाबर आजम ने नेपाल के खिलाफ अपना 19वां एकदिवसीय शतक पूरा किया। उन्होंने 42वें ओवर की दूसरी गेंद पर 2 रन लेकर अपना शतक पूरा किया। इससे एक गेंद पहले इफ्तिखार अहमद ने अपना अर्धशतक पूरा किया था। 43 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 4 विकेट पर रन है। बाबर आजम के 111 गेंद में 102 रन हैं। इफ्तिखार अहमद के 45 गेंद में 51 रन हैं। बाबर और इफ्तिखार के बीच 85 गेंद में 104 रन की साझेदारी हो चुकी है।
पाकिस्तान ने 37.4 ओवर में अपना दोहरा शतक पूरा किया। पाकिस्तान का स्कोर 38 ओवर में 4 विकेट पर 204 रन है। बाबर आजम के 101 गेंद में 95 रन हैं। इफ्तिखार अहमद के 31 गेंद में 34 रन हैं। दोनों के बीच 61 गेंद में 80 रन की साझेदारी हो चुकी है।
इफ्तिखार अहमद ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। बाबर आजम भी अब शतक की ओर बढ़ रहे हैं। 36 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 4 विकेट पर 190 रन है। बाबर आजम के 96 गेंद में 91 रन हैं। इफ्तिखार अहमद के 25 गेंद में 26 रन हैं।
पाकिस्तान की पारी के 33 ओवर हो चुके हैं। पाकिस्तान का स्कोर 4 विकेट पर 157 रन है। बाबार आजम के 86 गेंद में 71 रन हैं। इफ्तिखार अहमद के 16 गेंद में 11 रन हैं। दोनों के बीच 31 गेंद में 33 रन की साझेदारी हो चुकी है।
नेपाल मे पाकिस्तान की हालत खराब कर दी है। 27.5 ओवर के बाद टीम का स्कोर 4 विकेट पर 124 रन है। अगहा सलमान 5 रन बनाकर संदीप लामिछाने की गेंद पर आउट हुए। बाबर आजम 49 रन बनाकर क्रीज पर। इफ्तिखार अहमद नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।
मोहम्मद रिजवान रन आउट हो गए हैं। उन्होंने 50 गेंद पर 44 रन बनाए। बाबर आजम अर्धशतक करीब हैं। पाकिस्तान ने 27 ओवर में 3 विकेट पर 122 रन बना लिए हैं। अगहा सलमान 5 और बाबर आजम 70 गेंद पर 48 रन बनाकर क्रीज पर।
पाकिस्तान ने 21.2 ओवर में अपना शतक पूरा किया। दीपेंद्र सिंह की गेंद पर बाबर आजम ने चौका लगाकर यह काम किया। 22 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट पर 102 रन है। मोहम्मद रिजवान के 44 गेंद में 37 रन हैं। बाबर आजम के 56 गेंद में 40 रन हैं। दोनों के बीच 97 गेंद में 77 रन की साझेदारी हो चुकी है।
बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के बीच 50 रन से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है। पाकिस्तान का स्कोर 18 ओवर के बाद 2 विकेट पर 83 रन है। मोहम्मद रिजवान के 36 गेंद में 27 और बाबर आजम के 40 गेंद में 31 रन हैं। दोनों के बीच 73 गेंद में 58 रन की साझेदारी हो चुकी है।
पाकिस्तान की पारी के 15 ओवर हो चुके हैं। उसका स्कोर 2 विकेट पर रन है। बाबर आजम के 27 गेंद में 22 रन हैं। मोहम्मद रिजवान के 31 गेंद में 25 रन हैं। दोनों के बीच 55 गेंद में 47 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने पिछले 5 ओवर में 28 रन जोड़े हैं।
पाकिस्तान ने 67 गेंद में अपना अर्धशतक किया। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के बीच तीसरे विकेट के लिए 34 गेंद में 25 रन की साझेदारी हो चुकी है। पाकिस्तान का स्कोर 12 ओवर के बाद 2 विकेट पर 56 रन है। बाबर आजम के 19 गेंद में 14 रन हैं। रिजवान के 21 गेंद में 17 रन हैं। गुलशन झा ने 2 ओवर में 12 और ललित राजबंशी ने 2 ओवर में 13 रन दिए हैं।
गुलशन झा पारी का 9वां लेकर आए। उनकी पहली गेंद वाइड रही। अगली गेंद नोबॉल रही। उसके बाद फिर वाइड गेंद डाली। इसके बाद बाबर ने 2 रन लिए। इस तरह उनके इस ओवर से पाकिस्तान के खाते में 7 रन आए। नौ ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट पर 38 रन है।
पाकिस्तान को 7वें ओवर की पहली गेंद पर दूसरा झटका लगा। सातवां ओवर सोमपाल कामी लेकर आए। उनकी पहली गेंद ऑफ स्टम्प के ठीक बाहर एक फुलर डिलीवरी थी। इमाम ने मिड ऑफ की ओर खेला और तेजी से रन के लिए दौड़े। हालांकि, इस तरह के कॉल हमेशा जोखिम भरी होती है। उस पर रोहित पौडेल का बुलेट थ्रो नॉन स्ट्राइकर के स्टंप को गिरा देता है। इमाम-उल-हक ने डाइव लगाई लेकिन उनका यह प्रयास काफी कम रहा। इमाम की जगह मोहम्मद रिजवान बल्लेबाजी के लिए आए हैं। पाकिस्तान का स्कोर 7 ओवर के बाद 2 विकेट पर 29 रन है।
करन केसी छठा ओवर लेकर आए। उनकी पहली दो गेंद पर कोई रन नहीं बने। तीसरी गेंद को फखर जमान ने बाउंड्री के पार पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन आसिफ शेख ने डाइव लगाते हुए काफी नीचे कैच पकड़ लिया। फखर जमान को पवेलियन लौटना पड़ेगा। फखर जमान की जगह बाबर आजम बल्लेबाजी के लिए आए हैं। बाबर ने अपनी पहली ही गेंद पर चौका जड़ा और खाता खोला। छह ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट पर 25 रन है।
पांच ओवर का खेल हो चुका है। पाकिस्तान का स्कोर बिना विकेट खोए 21 रन है। फखर जमान ने 17 गेंद में 14 रन बनाए हैं। इमाम-उल-हक के 13 गेंद में 5 रन हैं। फखर जमान ने 3 और इमाम ने एक चौका लगाया है। नेपाल जैसी टीम के खिलाफ पाकिस्तान की अब तक की बल्लेबाजी स्तरीय नहीं कही जा सकती है। एशिया कप 2023 की शुरुआत नीरस हुई है।
चौथा ओवर करन केसी लेकर आए। उनके इस ओवर की चौथी गेंद पर फखर जमान ने चौका लगाया। हालांकि, इस ओवर से पाकिस्तान के खाते में सिर्फ 4 रन ही आए। चार ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना विकेट खोए 16 रन है। फखर जमान के 7 गेंद में 14 रन हैं। इमाम-उल-हक ने 7 गेंद में एक रन ही बनाया है। पाकिस्तान की ओर से नेपाल के खिलाफ सधी शुरुआत की गई है।
तीन ओवर का मैच हो चुका है। पाकिस्तान का स्कोर बिना विकेट खोए 11 रन है। नेपाल के लिए दूसरा ओवर करन केसी लेकर आए थे। उनके ओवर में फखर जमान और इमाम-उल-हक सिर्फ 2 रन ही बना पाए। तीसरे ओवर में सोमपाल कामी ने एक भी रन नहीं दिया।
Pakistan vs Nepal Asia Cup 2023: पाकिस्तान की टीम एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत बुधवार को नेपाल के खिलाफ करेगी जिससे करीब 15 साल के बाद देश में कई टीम के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट की वापसी होगी। पाकिस्तान क्रिकेट के लिए 2009 मार्च में लाहौर में श्रीलंकाई टीम पर हुए आंतकी हमले के बाद सफर काफी मुश्किल रहा है। इसके बाद पाकिस्तान ने चैम्पियंस ट्राफी की मेजबानी के अधिकार गंवाने के अलावा 2011 में विश्व कप में अपनी संयुक्त मेजबानी भी गंवा दी थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और सदस्य देश सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा नहीं करना चाहते थे जिससे करीब आठ साल तक देश की टीम शीर्ष स्तर की टीम के खिलाफ घरेलू मैदान पर कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल सकी। इसलिये एशिया कप के चार मैच पाकिस्तान के लिए काफी अहमियत रखते हैं जिसे 2025 चैम्पियंस ट्राफी की मेजबानी भी दी गयी है। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला में क्लीन स्वीप के बाद वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची पाकिस्तान को मुल्तान की गर्मी में नेपाल के खिलाफ आराम से जीत हासिल करनी चाहिए। नेपाल की टीम पहला एशिया कप खेल रही है। नेपाल के दो खिलाड़ी लेग स्पिनर संदीप लामिचाने और आल राउंडर दिपेंद्र सिंह ऐरी को ही टी20 लीग में खेलने का अनुभव है। लामिचाने यहां पाकिस्तान सुपर लीग में खेल चुके हैं, उन्हें छोड़कर अन्य को यहां की परिस्थितियों का अंदाजा नहीं है। नेपाल को 2018 में वनडे दर्जा मिला और वह 50 ओवर के प्रारूप की रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज है जिससे संकेत मिलता है कि वह 2027 विश्व कप में शामिल होने के अपने सपने को हासिल करने के कितने करीब पहुंच गया है।