Pakistan vs England T20 World Cup 2022 Final: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में इंग्लैंड (England) ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई टीम वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन रहते हुए टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। टीम दूसरी बार यह खिताब जीती है। वेस्टइंडीज के बाद ऐसा करने वाली दूसरी बनी है।

मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 137 रन बनाए। इंग्लैंड को 138 के टारगेट को 19 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। बेन स्टोक्स 52 रन बनाकर नाबाद रहे। साल 2019 में भी वह इंग्लैंड की जीत के नायक रहे थे। सैम करन प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। उन्होंने फाइनल में 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट लिए। टूर्नामेंट में 6 मैच में 13 विकेट लिए।

इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शाहीन अफरीदी ने पहले ओवर में ही पिछले मैच के हीरो एलेक्स हेल्स को 1 रन पर बोल्ड कर दिया। हारिस रऊफ ने चौथे ओवर में फिलिप साल्ट को 10 रन पर आउट किया। छठे ओवर में उन्होंने जोस बटलर को आउट करके बड़ा झटका दिया। उन्हें 26 रन पर पवेलियन भेजा। 13वें ओवर में हैरी ब्रूक को शादाब खान ने 20 रन पर आउट किया। 19वें ओवर में मोइन अली 19 रन बनाकर आउट हुए।

इससे पहले पाकिस्तान की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने जूझते दिखे। टीम को पहला झटका सैम करन ने मोहम्मद रिजवान को 15 रन पर आउट करके दिया। आदिल रशिद ने 8वें ओवर में मोहम्मद हारिस को 8 रन पर आउट किया। 12वें ओवर में बाबर आजम को आदिल रशिद ने पवेलियन भेज दिया। वह 28 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुए। 13वें ओवर में बेन स्टोक्स ने इफ्तिखार अहमद को पवेलियन भेजा। वह डक पर पवेलियन लौटे।

शादाब खान 18वें ओवर में क्रिस जॉर्डन की गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुए। 19वें ओवर में मोहम्मद नवाज 5 रन बनाकर सैम करन की गेंद पर आउट हुए। क्रिस जॉर्डन ने आखिरी ओवर के तीसरी गेंद पर मोहम्मद वसीम जूनियर को 4 पर आउट किया। इंग्लैंड के लिए सैम करन ने 12 रन देकर 3 विकेट झटके। दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल मैच की बॉल टू बॉल कॉमेंट्री के लिए क्लिक करें।

Match Ended

ICC Men's T20 World Cup, Australia, 2022

Pakistan 
137/8 (20.0)

vs

England  
138/5 (19.0)

Match Ended ( Day – Final )
England beat Pakistan by 5 wickets

Live Updates

Pakistan vs England T20 World Cup Final: सैम करन प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे।

17:35 (IST) 13 Nov 2022
सैम करन प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे

सैम करन प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। उन्होंने फाइनल में 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट लिए। टूर्नामेंट में 6 मैच में 13 विकेट लिए।

17:10 (IST) 13 Nov 2022
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर इतिहास रचा

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर इतिहास रचा। ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई टीम वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन रहते हुए टी20 वर्ल्ड कप जीती है। टीम दूसरी बार यह खिताब जीती है। वेस्टइंडीज भी दो बार खिताब जीती है। बेन स्टोक्स 52 रन बनाकर नाबाद रहे। साल 2019 में भी वह इंग्लैंड की जीत के नायक रहे थे।

17:04 (IST) 13 Nov 2022
मोइन अली 19 रन बनाकर आउट

इंग्लैंड जीत के करीब है। इस बीच पाकिस्तान हार मानने को तैयार नहीं है। मोइन अली 19 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद वसीम जूनियर ने विकेट लिया। इंग्लैंड का स्कोर 18.2 ओवर में 5 विकेट पर 132 रन। जीत के लिए 10 गेंद पर 6 रन चाहिए।

16:58 (IST) 13 Nov 2022
PAK vs ENG: इंग्लैंड जीत के करीब

मोहम्मद वसीम जूनियर के ओवर में 3 चौके समेत 16 रन बने। इंग्लैंड जीत के करीब पहुंचा। टीम ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 126 रन बनाए। जीत के लिए 18 गेंद पर 12 रन चाहिए। मोइन अली 18 और बेन स्टोक्स 42 रन बनाकर क्रीज पर।

16:51 (IST) 13 Nov 2022
शाहीन अफरीदी घुटने की चोट के कारण मैदान से बाहर गए

पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। शाहीन अफरीदी घुटने की चोट के कारण मैदान से बाहर गए। 16वें ओवर में सिर्फ 1 गेंद कर पाए। इफ्तिखार अहमद ओवर पूरा करेंगे।

16:48 (IST) 13 Nov 2022
इंग्लैंड को जीत के लिए 30 गेंद पर 41 रन चाहिए

इंग्लैंड ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 97 रन बनाए। जीत के लिए 30 गेंद पर 41 रन चाहिए। मोइन अली 3 और बेन स्टोक्स 28 रन बनाकर क्रीज पर। हारिस रऊफ के ओवर में 8 रन बने।

16:34 (IST) 13 Nov 2022
PAK vs ENG: हैरी ब्रूक को शादाब खान ने आउट किया

हैरी ब्रूक को शादाब खान ने 20 रन पर आउट किया। इंग्लैंड का स्कोर 12.3 ओवर में 4 विकेट पर 84 रन। बेन स्टोक्स 18 रन बनाकर क्रीज पर।

16:32 (IST) 13 Nov 2022
इंग्लैंड ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 82 रन बनाए

इंग्लैंड ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 82 रन बनाए। जीत के लिए 48 गेंद पर 56 रन चाहिए। बेन स्टोक्स 18 और हैरी ब्रूक 18 रन बनाकर क्रीज पर। नसीम शाह ने ओवर में सिर्फ 3 रन दिए। 5 गेंदों पर कोई रन नहीं बना।

16:21 (IST) 13 Nov 2022
PAK vs ENG: इंग्लैंड ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 77 रन बनाए

इंग्लैंड ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 77 रन बनाए। जीत के लिए 60 गेंद पर चाहिए 61 रन। बेन स्टोक्स 17 और हैरी ब्रूक 14 रन बनाकर क्रीज पर। मोहम्मद वसीम जूनियर के ओवर में 8 रन बने।

16:11 (IST) 13 Nov 2022
इंग्लैंड को जीत के लिए 72 गेंद पर 77 रन चाहिए

इंग्लैंड ने 8 ओवर में 3 विकेट पर 61 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 72 गेंद पर 77 रन चाहिए। बेन स्टोक्स 5 और हैरी ब्रूक 10 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 15 गेंद पर 16 रन की साझेदारी हुई।

15:58 (IST) 13 Nov 2022
जोस बटलर आउट

इंग्लैंड को हारिस रऊफ ने जोस बटलर को आउट करके बड़ा झटका दिया। उन्हें 26 रन पर पवेलियन भेजा। इंग्लैंड का स्कोर 5.3 ओवर में 3 विकेट पर 45 रन। जीत के लिए 87 गेंद पर 93 रन चाहिए। बेन स्टोक्स 1 रन बनाकर क्रीज पर।

15:56 (IST) 13 Nov 2022
नसीम शाह के ओवर में 11 रन बने।

इंग्लैंड ने 5 ओवर में 2 विकेट पर 43 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 95 रन चाहिए। नसीम शाह के ओवर में 11 रन बने। जोस बटलर 26 और बेन स्टोक्स 0 रन बनाकर क्रीज पर।

15:45 (IST) 13 Nov 2022
हारिस रऊफ ने फिलिप साल्ट को पवेलियन भेजा

हारिस रऊफ ने फिलिप साल्ट को 10 रन पर आउट किया। इंग्लैंड का स्कोर 3.2 ओवर में 2 विकेट पर 32 रन। जोस बटलर 20 रन बनाकर क्रीज पर।

15:36 (IST) 13 Nov 2022
मेलबर्न में बारिश शुरू

मेलबर्न में बारिश शुरू हो गई है, लेकिन खेल जारी है। नसीम शाह के ओवर में 3 चौके लगे। इंग्लैंड का स्कोर 2 ओवर में 1 विकेट पर 20 रन। जीत के लिए 118 रन चाहिए। फिल साल्ट 5 और जोस बटलर 15 रन बनाकर क्रीज पर।

15:31 (IST) 13 Nov 2022
PAK vs ENG: शाहीन अफरीदी ने एलेक्स हेल्स को पवेलियन भेजा

इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। शाहीन अफरीदी ने एलेक्स हेल्स को 1 रन पर बोल्ड किया। जोस बटलर 6 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 1 ओवर में 1 विकेट पर 7 रन।

15:17 (IST) 13 Nov 2022
ENG vs PAK: पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 138 का टारगेट

पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 137 रन बनाए। इंग्लैंड को 138 का टारगेट दिया। क्रिस जॉर्डन ने आखिरी ओवर के तीसरी गेंद पर मोहम्मद वसीम जूनियर को 4 पर आउट किया। उन्होंने ओवर में सिर्फ 6 रन दिए और 1 विकेट लिया।

15:06 (IST) 13 Nov 2022
मोहम्मद नवाज 5 रन बनाकर आउट

मोहम्मद नवाज 5 रन बनाकर सैम करन की गेंद पर आउट हुए। पाकिस्तान का स्कोर 18.3 ओवर में 7 विकेट पर 129 रन। मोहम्मद वसीम जूनियर 3 रन बनाकर क्रीज पर।

15:01 (IST) 13 Nov 2022
शादाब खान भी पवेलियन लौटे

शादाब खान भी पवेलियन लौटे। क्रिस जॉर्डन की गेंद पर 20 रन बनाकर आउट। पाकिस्तान का स्कोर 17.2 ओवर में 6 विकेट पर 123 रन। मोहम्मद नवाज 2 रन बनाकर क्रीज।

14:56 (IST) 13 Nov 2022
सैम करन ने शान मसूद को 38 रन पर पवेलियन भेजा

पाकिस्तान को 5वां झटका। सैम करन ने शान मसूद को 38 रन पर पवेलियन भेजा। पाकिस्तान का स्कोर 16.3 ओवर में 5 विकेट 121 रन। शादाब खान 20 रन बनाकर क्रीज पर।

14:49 (IST) 13 Nov 2022
PAK vs ENG: पाकिस्तान ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 106 रन बनाए

पाकिस्तान ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 106 रन बनाए। शादाब खान 10 और शान मसूद 34 रन बनाकर क्रीज पर। क्रिस जॉर्डन के ओवर में 8 रन बने।

14:35 (IST) 13 Nov 2022
PAK vs ENG: बेन स्टोक्स ने इफ्तिखार अहमद को पवेलियन भेजा

बेन स्टोक्स ने इफ्तिखार अहमद को पवेलियन भेजा। वह डक पर पवेलियन लौटे। पाकिस्तानी की टीम संकट में दिखाई दे रही है। शान मसूद 23 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान का स्कोर 12.2 ओवर में 4 विकेट पर 85 रन।

14:29 (IST) 13 Nov 2022
PAK vs ENG: बाबर आजम को आदिल रशिद ने पवेलियन भेजा

बाबर आजम को आदिल रशिद ने पवेलियन भेज दिया। वह 28 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान का स्कोर 11.1 ओवर में 3 विकेट पर 84 रन।

14:28 (IST) 13 Nov 2022
लियम लिविंगस्टोन के ओवर में 16 रन बने

पाकिस्तान को बड़े ओवर की जरूरत थी। लियम लिविंगस्टोन के ओवर में 16 रन बने। शान मसूद 23 और बाबर आजम 32 रन बनाकर क्रीज पर।

14:19 (IST) 13 Nov 2022
PAK vs ENG: पाकिस्तान ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 59 रन बनाए

पाकिस्तान ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 59 रन बनाए। बाबर आजम 27 और शान मसूद 5 रन बनाकर क्रीज पर। क्रिस जॉर्डन के ओवर में 9 रन बने।

14:10 (IST) 13 Nov 2022
आदिल रशिद ने आते ही पाकिस्तान को झटका दिया

आदिल रशिद ने आते ही पाकिस्तान को झटका दिया। मोहम्मद हारिस 8 रन बनाकर आउट। पाकिस्तान का स्कोर 7.1 ओवर में 2 विकेट पर 45 रन। बाबर आजम 18 गेंद पर 18 रन बनाकर क्रीज पर।

14:08 (IST) 13 Nov 2022
PAK vs ENG: पाकिस्तान ने पावरप्ले में 1 विकेट पर 39 रन बनाए

पाकिस्तान ने पावरप्ले में 1 विकेट पर 39 रन बनाए। मोहम्मद हारिस 4 और बाबर आजम 16 गेंद पर 16 रन बनाकर क्रीज पर। क्रिस वोक्स के ओवर में 10 रन बने।

13:58 (IST) 13 Nov 2022
PAK vs ENG: कवर ड्राइव करने के चक्कर में बोल्ड हुए रिजवान

पांचवां ओवर सैम करन लेकर आए। उन्होंने अपनी दूसरी गेंद पर मोहम्मद रिजवान को बोल्ड कर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। रिजवान 14 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। सैम करन की यह गेंद चौथे स्‍टंप पर गुड लेंथ थी। एंगल के साथ गिरकर बाहर जा रही थी। रिजवान ने कवर ड्राइव करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्‍ले के अंदरुनी किनारे से लगकर लेग स्‍टंप पर जाकर लगी।

13:52 (IST) 13 Nov 2022
PAK vs ENG: रिजवान ने वोक्स की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा

चौथा ओवर क्रिस वोक्स लेकर आए। उनके ओवर की पहली ही गेंद पर रिजवान ने छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए। इस ओवर से पाकिस्तान के खाते में 12 रन आए। 4 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना विकेट खोए 28 रन है। बाबर के 12 गेंद में 0 और रिजवान के 13 गेंद में 15 रन हैं।

13:50 (IST) 13 Nov 2022
PAK vs ENG: तीन ओवर में पाकिस्तान ने बनाए 16 रन

सैम करन तीसरा ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर में भी पाकिस्तान 4 रन ही बना पाया। तीन ओवर के बाद पाकिस्तान को स्कोर बिना विकेट खोए 16 रन है। बाबर के 10 गेंद में 6 और रिजवान के 9 गेंद में 7 रन हैं।

13:44 (IST) 13 Nov 2022
PAK vs ENG: दो ओवर के बाद पाकिस्तान 12/0

इंग्लैंड के लिए दूसरा ओवर क्रिस वोक्स लेकर आए। उनके इस ओवर में बाबर और रिजवान 3 रन ही बना पाए। एक रन वाइड से आया। दो ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना विकेट खोए 12 रन है।

Pakistan vs England T20 World Cup Final: टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल रविवार को मेलबर्न में खेला जाएगा जहां इंग्लैंड का सामना पाकिस्तान से होगा। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में भारी बारिश के कारण तीन मैच रद्द हुए हैं। बारिश से प्रभावित एक अन्य मैच में आयरलैंड ने इंग्लैंड को मात दी। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को मेलबर्न में बारिश की 95 प्रतिशत संभावना है। मेलबर्न क्रिकेट क्लब ने 21 टी20 मैचों की मेजबानी की है, जिनमें से 9 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम और 11 दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। पहली पारी का औसत स्कोर 143 है जबकि औसत दूसरी पारी का औसत स्कोर 127 है। उच्चतम स्कोर 186/5 है और सबसे कम 74 है। एमसीजी की पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। उन्हें गति और उछाल मिलता है, खासकर जब बादल छाए हों। इससे नई गेंद से स्विंग भी मिलेगी। हालांकि, यदि बल्लेबाज जम जाते हैं तो वे अपनी-अपनी टीमों के लिए एक मजबूत स्कोर तर पहुंचा सकते हैं।