World Cup 2023, PAK vs AUS Dream11 Prediction in Hindi: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान शुक्रवार 20 अक्टूबर को वनडे विश्व कप 2023 में आमने-सामने होने को तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 3 मैच खेले हैं, लेकिन सिर्फ एक में ही जीत दर्ज की है। ऑस्ट्रेलिया को अपने शुरुआती मुकाबले में भारत के खिलाफ 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भी 134 रन से हराया था। हालांकि, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने वापसी की और श्रीलंका के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल की। पाकिस्तान ने 3 में से 2 में जीत हासिल की है। उसने नीदरलैंड्स और श्रीलंका को क्रमशः 81 रन और 6 विकेट से हराया, लेकिन उसे भारत के खिलाफ 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में जहां उसकी कोशिश जीत की राह पर लौटने की होगी, वहीं ऑस्ट्रेलिया अपना विजय क्रम बरकरार रखना चाहेगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेलेंगे फखर जमान और सलमान आगा

ऐसी खबरें हैं कि पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ी वायरल फीवर से पीड़ित हैं। फखर जमान और सलमान आगा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। फखर जमान चोटिल हैं, जबकि ऑलराउंडर सलमान अली आगा अस्वस्थ हैं। फखर जमान की जगह अब्दुल्ला शफीक को टीम में लिया गया है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश इंग्लिस को छोड़कर उसका कोई भी बल्लेबाज अब तक अर्धशतक नहीं बना पाया है।

मार्नस लाबुशेन 100 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज

मार्नस लाबुशेन अकेले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 100 रन से ज्यादा बनाए हैं। मिचेल स्टार्क (55) ने ग्लेन मैक्सवेल (49) से अधिक रन बनाए हैं। तीन मैच में स्टीव स्मिथ 65, डेविड वॉर्नर 65 और मिशेल मार्श 59 रन ही बना पाएं हैं। गेंदबाजों में मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा और जोश हेजलवुड प्रभावी रहे हैं, लेकिन कप्तान पैट कमिंस कमजोर कड़ी साबित हुए हैं।

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच की ड्रीम 11 के लिए सुझाई गई संभावित प्लेइंग इलेवन नंबर 1

विकेटकीपर: मोहम्मद रिजवान। बल्लेबाज: डेविड वार्नर (कप्तान), मिचेल मार्श, बाबर आजम। ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल (उप कप्तान), मार्कस स्टोइनिस। गेंदबाज: मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी।

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच की ड्रीम 11 के लिए सुझाई गई संभावित प्लेइंग इलेवन नंबर 2

विकेटकीपर: मोहम्मद रिजवान (कप्तान)। बल्लेबाज: अब्दुल्ला शफीक, सउद शकील, मार्नस लाबुशेन। ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद नवाज। गेंदबाज: एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क (उप कप्तान), शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, हसन अली।

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 की ताजा अंक तालिका देखने के लिए यहां क्लिक करें
यहां क्लिक करें देखें आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के आंकड़ों पर नजर डालने के लिए यहां क्लिक करें