Tokyo Olympics 2020: अगले साल जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाले ओलंपिक के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई है। खेलों का यह महाकुंभ 12 साल बाद एशियाई महाद्वीप में होगा। इसके उद्घाटन समारोह से ठीक एक साल पहले बुधवार को टोक्यो में पहली बार इसके स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों को सार्वजनिक तौर पर प्रदर्शित किया गया। जापान की राजधानी में प्रशंसकों, प्रायोजकों और राजनीतिज्ञों ने विभिन्न समारोह में हिस्सा लिया। लोगों के हाथों में तख्तियां थी और घड़ी 365 दिन शेष दिखा रही थी। टोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन समारोह 24 जुलाई 2020 को होगा।

इस बार ओलंपिक में भारत के 10 से ज्यादा पदक जीतने की संभावना है। एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा, बैडमिंटन में पीवी सिंधु, बॉक्सिंग में एमसी मैरीकॉम, निशानेबाजी सौरभ चौधरी, कुश्ती में बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट और वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू के ओलंपिक पदक जीतने की उम्मीद जताई जा रही है।

ओलंपिक 1976 में तलवारबाजी के स्वर्ण पदक विजेता और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थामस बाक ने स्कूली बच्चों के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन भी किया। जापान ने इन खेलों की मेजबानी पर लगभग 20 अरब डॉलर खर्च किए हैं। हालांकि, ओलंपिक आयोजन पर होने वाले खर्चों का सटीक अनुमान लगाना मुश्किल है। खेलों के लिए 8 नए स्टेडियम तैयार किए जा रहे हैं। इनमें से पांच पर काम समाप्त हो गया है। नेशनल स्टेडियम एक अरब 25 करोड़ डालर की लागत से तैयार किया गया है जिसे इस साल के आखिर तक खोल दिया जाएगा।

टोक्यो में आईओसी समन्वयक दल के प्रमुख जॉन कोटेस ने कहा, ‘‘उत्साह लगातार बढ़ रहा है। आप टिकटों की बिक्री में अभूतपूर्व दिलचस्पी से इसका अनुमान लगा सकते हैं। ’’ जापानी लोगों की टिकटों की मांग आपूर्ति से दस गुना या इससे अधिक है। विदेश से भी टिकटों की भारी मांग है। जापान में हाल में अनधिकृत तरीके से टिकटों की फिर से बिक्री करने पर रोक लगाने के लिये कानून बनाया गया था और तमाम खामियों के बीच इस कानून की असली परख होगी।

टोक्यो की ओलंपिक तैयारियां आखिर चरण में प्रवेश कर गईं हैं। कोटेस ने हालांकि तैयारियों की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘‘हमें बहुत खुशी है कि खेलों के लिये तैयारियां सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं। आयोजक टोक्यो की र्गिमयों से निबटने के लिये भी तैयारियां कर रहे हैं हालांकि इस बार यहां बारिश हुई। यातायात और भीड़ भी एक चिंता है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने कहा, ‘‘इस साल टोक्यो का मौसम अच्छा रहा। यह पिछले साल की तुलना में बहुत भिन्न था। ’’ मोरी ने कहा कि जापान के शासक नौरहितो ने टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक का मानद संरक्षक बनना स्वीकार कर लिया है। संभावना है कि ओलंपिक और पैरालंपिक के शुरू होने की घोषणा भी नौरहितो ही करेंगे।

टोक्यो के गवर्नर युरिको कोइके से कुछ दिन पहले ओलंपिक पर किये गये अरबों के खर्चे को सही ठहराने के लिये कहा गया था। आयोजकों पर लागत में कटौती करने के लिये दबाव था और उन्होंने कहा कि मौजूदा स्टेडियमों का उपयोग करके उन्होंने अरबों डालर बचाये हैं। टोक्यो में आठ नये स्टेडियम तैयार किये जा रहे हैं लेकिन वह 35 अस्थायी या पुराने स्टेडियमों का उपयोग कर रहा है। ओलंपिक समाप्त होने के बाद 25 अगस्त 2020 से पैरालंपिक शुरू होंगे।
टोक्यो ने इससे पहले 1964 में ओलंपिक का आयोजन किया था जबकि एशिया महाद्वीप में आखिरी ओलंपिक 2008 में बींिजग में हुए थे। रे के आखिरी कार्यक्रम में खान ने उम्मीद जताई कि अब अमेरिका-पाक संबंध अलग स्तर पर हैं। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा, ‘‘दोनों देशों के बीच शक-शुबहा को देखना दुखद है। हम उम्मीद करते हैं कि अब से हमारा रिश्ता अलग स्तर पर होगा।’’