ICC ODI World Cup 2023 Team India Full Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में हिस्सा लेने वाली 10 टीमों के नाम सामने आ गए हैं जिसमें मेजबान भारत के अलावा अन्य नौ टीमें ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड हैं। इनमें से आठ टीमें आईसीसी की रैंकिंग के आधार पर पहले ही इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर चुकी थीं और दो अन्य टीमें आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालिफाइंग 2023 के मुकाबले के जरिेए टॉप टेन में पहुंची हैं।

क्वालिफाइंग मुकाबलों के जरिये टॉप 10 में पहुंचने वाली टीम श्रीलंका और नीदरलैंड हैं। आइए अब हम आपको बताते हैं कि सभी टीमों के नाम सामने आने के बाद भारतीय टीम कब-कब और किस दिन साथ ही कहां पर अपने मुकाबले इस आईसीसी टूर्नामेंट में खेलेगी।

भारतीय टीम खेलेगी 9 लीग मुकाबले

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम को कुल 9 लीग मुकाबले खेलने हैं जिसकी शुरुआत 8 अक्टूबर को होगी और इस दिन भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया के साथ चेन्नई में होगा। इसके बाद भारतीय टीम 11 अक्टूबर तो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर अफगानिस्तान के साथ भिड़ेगा। भारतीय टीम इस अहम टूर्नामेंट का अपना तीसरा मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेलेगी और वहां पर रोहित शर्मा की सेना का सामना चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ होगा।

टीम इंडिया आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का चौथा लीग मैच पुणे में 15 अक्टूबर को खेलेगी जहां उसे बांग्लादेश की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद भारतीय टीम धर्मशाला जाएगी जहां न्यूजीलैंड के खिलाफ उसे 22 अक्टूबर को मैदान पर उतरना है। 29 अक्टूबर को टीम इंडिया लखनऊ में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।

भारतीय क्रिकेट टीम को मुंबई में 2 नवंबर को वानखेड़े स्टेडियम पर श्रीलंका से भिड़ना है जिसे भारत ने साल 2011 के फाइनल में इसी मैदान पर हराया था और एमएस धोनी की कप्तानी में यह टीम दूसरी बार वनडे वर्ल्ड चैंपियन बनी थी। टीम इंडिया कोलकाता में 5 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरेगी जबकि 11 नवंबर को भारतीय टीम अपना आखिरी लीग मैच नीदरलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में खेलेगी।

विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल

  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 08 अक्टूबर, चेन्नई
  • भारत बनाम अफगानिस्तान: 11 अक्टूबर, दिल्ली
  • भारत बनाम पाकिस्तान: 15 अक्टूबर, अहमदाबाद
  • भारत बनाम बांग्लादेश: 19 अक्टूबर, पुणे
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड: 22 अक्टूबर, धर्मशाला
  • भारत बनाम इंग्लैंड: 29 अक्टूबर, लखनऊ
  • भारत बनाम श्रीलंका: 02 नवंबर, मुंबई
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: 05 नवंबर, कोलकाता
  • भारत बनाम नीदरलैंड: 11 नवंबर, बेंगलुरु