न्यूजीलैंड में इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक के बल्ले से खूब रन निकल रहा है। उन्होंने शुक्रवार (6 दिसंबर) को न्यूजीलैंड में तीसरा शतक जड़ा। 6 पारियों में उनके 5 फिफ्टी प्लस स्कोर हैं। उनका रिकॉर्ड काफी शानदार है। 103 से ज्यादा के औसत से 623 रन बनाए हैं। ब्रूक से भी बेहतर रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वैली हैमंड का है। उन्होंने 321 के औसत से रन बनाए हैं।
IND vs AUS 2nd Test LIVE Ball by Ball Score: Check Here
वेलिंग्टन टेस्ट की बात करें तो इंग्लैंड की टीम 10.1 ओवर में 26 रन पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। इसके बाद हैरी ब्रूक क्रीज पर उतरे। उन्होंने ओली पोप के साथ 174 नर की साझेदारी की। पोप ने 66 रन बनाए। ब्रूक 115 गेंद पर 11 चौके और 5 छक्के की मदद से 123 रन बनाकर रन आउट हुए। इंग्लैंड की टीम 54.4 ओवर में 280 रन पर आउट हो गई।
न्यूजीलैंड में ब्रूक का तीसरा शतक
न्यूजीलैंड में ब्रूक का यह तीसरा शतक था। फरवरी 2023 में उन्होंने यहां पहला शतक जड़ा था। उन्होंने 186 रन की पारी खेली थी। इसके बाद नवंबर 2024 में क्राइस्टचर्च में 171 और फिर वेलिंग्टन में 123 रन की पारी खेली। उन्होंने फरवरी 2023 में माउंट माउंगानुई में 89 और 54 रन की पारी खेली थी। 4 मैच 6 पारी में 103.83 के औसत और 102.13 के स्ट्राइक रेट से 623 रन बनाए हैं।
IND vs AUS: पिंक बॉल टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया के स्क्वाड से यह खिलाड़ी रिलीज,जानें कारण
इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन जो रूट के नाम
न्यूजीलैंड में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन जो रूट के नाम है। उन्होंने 11 मैच की 19 पारी में 814 रन बनाए। वैली हैमंड का रिकॉर्ड काफी शानदार है। उन्होंने 3 मैच की 3 पारी में 321 की औसत से 642 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 642 है। इसमें 2 शतक और 1 अर्धशतक शामिल हैं। वैली हैमंड ने इंग्लैंड के लिए 1942 से 1947 तक 85 मैच खेले। 140 पारी में 58.45 के औसत से 7249 रन बनाए। इसमें 22 शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं।
न्यूजीलैंड-इंग्लैंड दूसरे टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
न्यूजीलैंड-इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच वेलिंग्टन में खेला जा रहा है। पहला मैच इंग्लैंड जीतने में सफल रहा था। न्यूजीलैंड के लिए यह मैच जीतना काफी जरूरी है। भारत में न्यूजीलैंड-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी के लिए क्लिक करें।