आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की तरफ से नेहल वढ़ेरा को लीग मैचों में आजमाया गया और उन्होंने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया। युवा नेहल पहली बार आईपीएल में खेलने उतरे थे और इतने बड़े मंच पर उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। आईपीएल में उनकी टीम मुंबई प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। इसके बाद जब दलीप ट्रॉफी के लिए टीमों का ऐलान किया गया तो नेहल को नॉर्थ जोन की टीम में जगह नहीं दी गई थी। इसके बाद फैंस को काफी हैरानी हुई थी कि ऐसा क्यों हुआ, लेकिन अब उनका चयन इस टूर्नामेंट के लिए नॉर्थ जोन की टीम में कर लिया गया है।

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से जानकारी दी गई है कि मंदीप सिंह इंजरी की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह पर नेहल को नॉर्थ जोन टीम में शामिल किया गया है। इस बार दलीप ट्रॉफी का शुरूआत 28 जून से होगी और इसमें ईस्ट जोन, वेस्ट जोन, नॉर्थ जोन, साउथ जोन, सेंट्रल जोन और नॉर्थ-ईस्ट जोन की टीमें खेलती हुई नजर आएंगी। अब मंदीर सिंह नॉर्थ जोन की टीम से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह नेहल ने ले लिया है। नॉर्थ जोन में चेतन शर्मा वाली चयन समिति ने नेहल को मौका दिया है। मंदीप सिंह पहले इस टीम के कप्तान थे, लेकिन अब उनकी जगह टीम की कप्तानी जयंत यादव को सौंपी गई है।

नेहल वढ़ेरा युवराज सिंह को अपना आदर्श मानते हैं और उनकी तरह की बाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं। इसकी वजह से लोग उन्हें लुधियाना का युवराज सिंह भी कहते हैं। नेहल ने इस सीजन में मुंबई इंडियंस टीम का प्रतिनिधित्व भी किया था और 14 मैचों में उन्होंने 145.18 की स्ट्राइक रेट के साथ दो अर्धशतक की मदद से 241 रन बनाए थे। उनका बेस्ट स्कोर इस सीजन में 64 रन रहा था। वहीं नेहल ने अब तक पंजाब के लिए 5 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 376 रन बनाए हैं।

दपील ट्रॉफी के लिए नॉर्थ जोन की टीम

जयंत यादव (कप्तान), प्रशांत चोपड़ा, ध्रुव शौरी, मनन वोहरा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), अंकित कुमार, एएस कलसी, हर्षित राणा, आबित मुश्ताक, नेहल वढ़ेरा, पुलकित नारंग, निशांत संधू, सिद्धार्थ कौल, वैभव अरोड़ा, बलतेज सिंह।